scorecardresearch

अनुशासित जीवन शैली वृषभ राशि के जातकों को रखेगा स्वस्थ

अनुशासित जीवन शैली को अपनाने से आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकती हैं। वहीं यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करता है। 
Written by: Tamanna C
Updated On: 15 Mar 2022, 11:42 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
yeh hai vrishabh raashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

सेहत के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। ऐसा करने से आप पहले से बेहतर महसूस कर सकती हैं। वहीं दिनचर्या को लेकर अनुशासित रहने की आवश्यकता है। आपको अपने खान-पान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। व्यस्त कार्यक्रम से शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालना उचित रहेगा। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी तथा पेट की अन्य समस्याओं से दूर रह सकती हैं। देर रात को खाना खाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर अटके हुए कार्य में प्रगति होने की संभावना है। नई भूमिका/नौकरी आपके ध्यान का केंद्र बिंदु होगी। आप नए काम को लेकर अधिक जोर दे सकती हैं। क्षमता अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसा न करने से आप खुद को शारीरिक रूप से अस्वस्थ कर सकती हैं। 

 

अलग-अलग कार्यशैली को लेकर सहकर्मी के साथ मनमुटाव से बचें। कुछ फैसलों से पारिवारिक जीवन के तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आप इसको लेकर अधिक परेशान रह सकती हैं। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर उनसे बातचीत कर सकती हैं। वित्तीय मामलों में अधिक सचेत रहने की जरूरत है। अपने पिछले अनुभव के आधार पर किसी तरह का फैसला लेना उचित नही रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनका इंतजार आप लंबे समय से कर रही थीं। अपने शरीर को अत्यधिक न खटाऐं, किसी तरह के कार्य को करने से पहले अपने शरीर का ध्यान करना आवश्यक है। रात को पूर्ण रूप से विश्राम करने का प्रयास करें। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज ग्रुपिंग करने के मूड में रह सकती हैं। यह आपको मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करेगा। वहीं आज कई दिनों बाद आपके विचलित और परेशान रहने की संभावना है।

 

गतिविधि युक्ति – अपने कागजी कार्य को व्यवस्थित कर लें।

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा

प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी

कर्म टिप – सहनशील बनें

 

यह भी पढ़ें: सुपरफूड है घी, पर क्या इसे सुबह खाली पेट खाना चाहिए? आइए पता करते हैं

 

 

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख