पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

World Music Day : क्या आप जानती हैं कि लेबर पेन में भी आराम दिला सकता है संगीत? हम बताते हैं कैसे

प्रसव पीड़ा से गुजरना किसी भी महिला के लिए बहुत ही कष्टदायक समय होता है। ऐसे में आपके तनाव को कम करने और लेबर पेन से राहत दिलाने में म्यूजिक थेरेपी आपकी मदद कर सकती है।
Published On: 21 Jun 2022, 04:32 pm IST
प्रेगनेंसी के समय सूदिंग म्यूजिक जरूर सुनना चाहिए।चित्र : शटरस्टॉक

किसी भी माहौल को खुशनुमा बनाना हो, तो संगीत ही एक मात्र ऐसा साधन है, जो यह काम चुटकियों में कर सकता है। यह आपके मूड को बदल सकता है और आपको खुशी प्रदान कर सकता है। हम भले कभी गौर न करें, लेकिन म्यूजिक का हमारे मन मस्तिष्क पर गहरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मधुर संगीत आपके मस्तिष्क में एंडोर्फिन रिलीज करता है। जिससे आप खुश होती हैं और दर्द को बेहतर तरीके से संभाल पाती हैं।

म्यूजिक न सिर्फ हमें रिफ्रेश करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। ये आपको तनाव, गुस्से और दर्द से भी निजात दिला सकता है। इतना कि शोध बताते हैं कि ये प्रसव पीड़ा को बर्दाश्त करने में भी आपकी मदद (music effect on labor pain) कर सकता है। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर आइए संगीत के ऐसे ही अनछुए पहलुओं के बारे में जानते हैं।

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2022

विश्व संगीत दिवस (World Music Day 2022) 21 जून को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य म्यूजिक को सेलिब्रेट करना है और इसे हर किसी तक पहुंचाना है। इस दिन को पहली बार 1982 में फ्रांस में Fete de la Musique के रूप में मनाया गया था। यह तत्कालीन फ्रांसीसी कला और संस्कृति मंत्री, जैक लैंग और एक फ्रांसीसी संगीतकार, मौरिस फ्लेरेट द्वारा आयोजित किया गया था।

विश्व संगीत दिवस 2022 की थीम “Music on the intersections” है। जिसका मतलब है कि हर गली, हर कूचे में संगीत हो।

जानिए लेबर पेन में कैसे आपकी मदद कर सकता है संगीत?

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के अनुसार प्रसव के दौरान म्यूजिक थेरेपी दर्द के प्रति सहनशीलता बढ़ाती है, एंग्जाइटी कम करने में मदद करती है और लेबर पेन की अवधि को छोटा कर सकती है।

म्यूजिक सुनने से कई हार्मोंस रिलीज़ होते हैं। चित्र : शटरस्टॉक।

यह शोध 30 महिलाओं पर किया गया, जिन्हें स्वेच्छा से चुना गया था। इन महिलाओं को दो ग्रुप में बांटा गया। जिसमें पहले ग्रुप की महिलाओं नें हर 30 मिनट आराम से संगीत सुना। जबकि दूसरे ग्रुप की महिलाओं नें कुछ नहीं सुना। इस शोध का उद्देश्य लेबर पेन को नापना और इसमें संगीत के प्रभाव को जानना था।

अध्ययन में यह सामने आया कि जिन महिलाओं ने लंबे वक्त तक संगीत सुना उन्हें लेबर पेन का कम अहसास हुआ।

तो लेबर पेन के दौरान आपको किस तरह का संगीत सुनना चाहिए

यदि आप लेबर पेन से गुज़र रही हैं और संगीत सुनने की कोशिश कर रही हैं, तो कोई ऐसा गीत चुनें जिससे आप रिलेट कर पाएं। गाना वो होना चाहिए जो आपको और आपके मन मस्तिष्क को आराम पहुंचाए। जिसे सुनकर आप आराम और जुड़ाव महसूस कर सकें।

संगीत आपके शरीर में एंडोर्फिन के उत्पादन में वृद्धि करेगा और आपके लेबर पेन को कम करने में मदद करेगा।

एक अच्छा सुरीला गाना सुनना लेबर पेन के दौरान आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। ये स्ट्रेस हॉरमोन के रिलीज़ में कमी लाता है, जिसकी वजह से आप थोड़ी राहत की सांस ले पाएंगी।

तो यदि आप भी इन दिनों गर्भवती हैं, तो अपने लेबर पेन के दौरान अच्छा संगीत सुनना न भूलें।

यह भी पढ़ें : सेहत के लिए बैड है ‘बेड टी’ की आदत, ये 4 हेल्दी विकल्प करेंगे चाय कम करने में आपकी मदद

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख