पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या आप जानती हैं कि सर्दियां आते ही क्यों सूखने लगती है नाक? तो जानिए कारण और बचाव के उपाय

सिर्फ आपकी बाहरी त्वचा ही नहीं, बल्कि आपके शरीर के कुछ और हिस्से भी इस मौसम में सूखेपन के शिकार होने लगते हैं।
Published On: 8 Nov 2021, 03:11 pm IST
नेज़ल पैसेज में बढ़ती शुष्कता रेस्पीरेटरी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। चित्र:शटरस्टॉक

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई समस्याएं ले कर आता है। कुछ बीमारियां जिनका लोग सही से इलाज करते हैं, लेकिन कुछ दिक्कतें ऐसी होती हैं जिनको लोग मामूली समझ कर नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। इसमें एक बड़ा नाम नाक सूखने की समस्या का है। ठंड के मौसम में नाक सूखने की समस्या से हम सभी को कभी न कभी जूझना पड़ता है।

कुछ लोगों के लिए यह समस्या काफी बड़ी बन जाती है और उन्हें इसके कारण शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि कारण जानने के बाद ही आप किसी समस्या का ठीक से समाधान कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में नाक सूखने की समस्या के कारण और बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय। 

पहले जानिए किन कारणों से सूख जाती है नाक?

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर नाक सूखने की समस्या सर्दी जुकाम के कारण होती है। नाक सूखने की समस्या को ड्राई साइनस ( dry sinus ) भी कहते हैं। यह नाक के अंदर मौजूद म्यूकस मेंब्रेन्स ( mucus membranes ) में नमी होने के कारण होता है। 

बंद नाक आपको परेशान कर सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जब आपकी नाक के अंदर मौजूद श्लेष्मा झिल्ली ( mucous membrane ) में नमी कम हो जाती है, तो सूखी नाक या ड्राई साइनस की दिक्कत होने लगती है। इसी कारण नाक की नली ड्राई हो जाती है और आप असहज महसूस करने लगते हैं। इसका कारण कुछ खराब पर्यावरण परिस्थितियां भी हैं। इसीलिए यह समस्या गर्मियों में भी हो जाती है, क्योंकि वातावरण में नमी की कमी होती है। कभी-कभी नाक सूखने की समस्या दवाओं के साइड इफेक्ट्स से भी होने लगती है।

यहां हैं सूखी नाक के लक्षण ? 

नाक सूखने की समस्या के घरेलू इलाज मौजूद हैं। मगर उससे पहले इसके कारण लक्षण जानना जरूरी है-

  • गले में अजीब महसूस होना 
  • साइनस का दर्द होना 
  • नाक से खून आना 
  • मुंह सूखना 

जब जानिए कि आप नाक सूखने की समस्या से कैसे बच सकती हैं 

1. नारियल का तेल 

सर्दियों के मौसम में नारियल का तेल काफी डिमांड में रहता है, क्योंकि हम सभी को इसके फायदों के बारे में पता है। नाक में नारियल का तेल लगाने से सूखापन दूर हो जाता है। यह कोशिकाओं के बीच की जगह को भरकर सूखापन दूर करने में सहायता करता है। ध्यान रहे कि नारियल का तेल ज्यादा न लगाएं। दिन में दो-चार बूंद ही आपकी नाक के सूखेपन दूर करने के लिए काफी है।

नारियल का तेल अपने गुणों के कारण बंद नाक के लिए भी काम आ सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

2. गर्म पानी से भीगे रुमाल का करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में नहाने के लिए हम सभी गर्म पानी का प्रयोग करते हैं। यह नाक सूखने की समस्या का भी समाधान हो सकता है। जब भी आपको लगे कि नाक सूख रही है तो उसके लिए गुनगुने पानी में भिगोए हुए रुमाल को इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी से गीले रुमाल कर अपनी नाक को साफ करें।

3. पानी पीना जारी रखें 

सर्दियों के मौसम में लोगों की प्यास अक्सर कम हो जाती है, या यूं कह लें कि सर्दियों के मौसम में हम गर्मियों से कम पानी पीते हैं। नाक सूखने का यह भी एक कारण है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। आप इस मौसम में पानी को हल्का गुनगुना कर पी सकती हैं।

4. बादाम का तेल 

नाक का सूखापन दूर करने के लिए बादाम का तेल एक बेहतरीन विकल्प है। बादाम का तेल लगाने से यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है। लेकिन एलोवेरा जेल में मिक्स करने के बाद यह और लाभदायक हो जाता है। ड्राई नोज की समस्या को दूर करने के लिए इन दोनों के मिश्रण को रुई की मदद से अपनी नाक के अंदर लगाएं।

पेट्रोलियम जेली भी ड्राई नोज की समस्या से आपको निजात दिला सकती है। चित्र:शटरस्टॉक

5. पेट्रोलियम जेली 

पेट्रोलियम जेली भी ड्राई नोज की समस्या से आपको निजात दिला सकती है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज रखने में सक्षम होती है। अपनी नाक के अंदर पैट्रोलियम जेली लगाने से सुखी नाक की समस्या से बचा जा सकता है। अपनी उंगलियों की मदद से पेट्रोलियम जेली को नाक के अंदर ठीक से लगाएं। हालांकि इसका उपयोग ज्यादा न करें, क्योंकि ज्यादा और रोजाना लगाने से फेफड़ों की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आपको भी अक्सर सुबह उठकर जुकाम रहता है? तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में

अगला लेख