पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

एक आहार विशेषज्ञ बता रहीं हैं गर्मियों में पेट को ठंडा रखने वाली 6 आयुर्वेदिक हर्ब्स के सेवन का तरीका

गर्मियों में पेट गर्म होने की समस्या आम है जिसके कारण कई लोगों को पेट जलन, अपच हो सकती है, आयुर्वेदिक चीजों से आप अपने पेट को गर्मियों में ठंडा रख सकते है।
Published On: 24 Jun 2023, 12:30 pm IST
हर्ब्स न केवल रोगों को ठीक करती हैं बल्कि नए रोगों को पनपने से भी रोकने का काम करती हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

गर्मियों के मौसम में हम अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कई ठंडी चीजे खाते और पीते है। इसमें अधिकतर लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक का सेवन अधिक करते है। लेकिन इन चीजों का सेवन आपके पेट को ठंडा नही करता है बल्कि और ज्यादा गर्म कर सकता है। इसलिए आज आपको आयुर्वेद में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे जो आपके पेट को ठंडा कर सकते है।

पित्त गर्मी से जुड़ा हुआ है, और इसका प्रभाव विशेष रूप से तेज गर्मी के दौरान, जुलाई से अक्टूबर तक महसूस किया जाता है। जब पेट में पित्ता बढ़ता है तो इससे पेट में जलन, अपच होती है इसे पित्त दोष का बढ़ना कहा जाता है। बढ़े हुए पित्त के संकेतों में पेट में अधिक एसिड, जलन, त्वचा का फटना और चिड़चिड़ापन शामिल हैं। पित्त को शांत करने वाले आहार का सेवन करने से इसे ज्यादा उग्र होने से रोका जा सकता है।

पुदीने की पत्तियों अपने आप में दी काफी ठंडे गुणों से भरपूर होती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने बात की न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट करिश्मा शाह से। उन्होने बताया कि गर्मियों के दौरान संपूर्ण तंदुरूस्ती के लिए आंत को ठंडा और शांत बनाए रखना आवश्यक है। अपने पाचन तंत्र को शांत करने और इसे बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए सरल और प्राकृतिक चीजों पर ध्यान रखें।

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों और सप्लीमेंट्स है जो आपके शरीर के आंतरिक तापमान को संतुलित करने और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

पेट को ठंडा रखने के आयुर्वेदिक उपाय

1 एलोवेरा

करिश्मा शाह बताती है कि एलोवेरी शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है और पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है। पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करने और आंत में गर्मी को कम करने के लिए इसका जूस या जेल के रूप में सेवन किया जा सकता है।

2 धनिया

धनिया के बीज और पत्ते अपने ठंडे गुणों के लिए जाने जाते हैं। उनका उपयोग खाना पकाने में किया जा सकता है, हर्बल चाय बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, या पेट को ठंडा करने और पाचन में सहायता के लिए पाचन क्रिया में उपयोग किया जा सकता है।

3 सौंफ

सौंफ के बीजों का पाचन तंत्र पर ठंडा और शांत प्रभाव पड़ता है। इन्हे खाना खाने के बाद पाचन के सुचारू रूप से होने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है या ताज़ा सौंफ पानी में डालकर सौंफ के पानी के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।

4 पुदीना

पुदीने की पत्तियों अपने आप में दी काफी ठंडे गुणों से भरपूर होती है और आयुर्वेद में भी इसके गुणों को व्यापक रूप से माना जाता है। पुदीने को शीतल और सुखदायक गुणों के लिए उपयोग किया जाता है। पुदीने की चाय या इन्फ्यूज्ड पानी आंत को ठंडा करने, सूजन को कम करने और स्वस्थ पाचन का समर्थन करने में मदद कर सकता है।

सौंफ का शरबत पीने से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। चित्र – शटर स्टॉक

5 इलायची

करिश्मा शाह बताती है कि इलायची का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और पाचन में सहायता करता है। इसका उपयोग खाना पकाने में किया जा सकता है, हर्बल चाय जैसे पेय पदार्थों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, या खाना खाने के बाद चबाया जा सकता है ताकि सांसों को तरोताजा किया जा सके और पाचन में सहायता मिल सके।

6 गुलाब की पंखुड़ियां

गुलाब की पंखुड़ियों में पेट को ठंडा करने में मदद करती है। पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डालने या हर्बल चाय में गुलाब जल का सेवन करने से शरीर को ठंडा करने और पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़े- Sleep Quality : खराब खानपान है अच्छी नींद का दुश्मन, यहां हैं स्लीप क्वालिटी बढ़ाने के एक्सपर्ट सुझाव

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख