पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

सुबह उठकर चेहरे पर दिखती है सूजन, तो जानिए इसका कारण और उपचार

क्या आपने कभी सुबह उठकर अपने चेहरे और आंखों पर तनाव महसूस किया है? क्या आपका चेहरा भी सोकर उठने के बाद फूला हुआ दिखाई देता है? तो इसे जरूर पढ़िए
Published On: 29 Aug 2021, 07:00 pm IST
जब पानी हाथ, पैर या चेहरे में एकत्रित होने लगता है, तो सूजन का रूप ले लेता है। इससे त्वचा में विषैले पदार्थ, जमा हो जाते हैं। शरीर में जमा फ्लूइड को नियंत्रित करने के लिए अपने खानपान का ख्याल रखना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

नींद आपकी पूरी बॉडी को रिपेयर करती है। यही वजह है कि सोकर उठने के बाद आपके चेहरे पर एक अलग ग्लो नजर आता है। पर कुछ लोगों का चेहरा सोकर उठने के बाद फूला हुआ लगता है। तनाव, वाटर रिटेंशन से लेकर एलर्जी तक, ऐसे कई कारण हैं, जो किसी के चेहरे पर सूजन का कारण बन सकते हैं। अगर आपके साथ कभी-कभी ऐसा होता है तो यह बिल्कुल नॉर्मल है, परन्तु यदि यह हर दिन की समस्या है तो इसके कुछ कारण हो सकता हैं।

तो, चलिए जानते हैं इसके कारण और उपाय –

1. अपना वॉटर इन्टेक बढ़ाएं

डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी से आपका चेहरा सुबह उठकर फूला हुआ दिखाई दे सकता है। पानी की कमी रक्त वाहिकाओं को बड़ा कर सकती है, जिससे वॉटर रिटेंशन हो सकता है और इसका सबसे ज्यादा असर आपके चेहरे पर दिखाई देता है। इसलिए, जैसे ही आप पानी पीती हैं, कोशिकाएं पतली हो जाती हैं, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

2. आहार में नमक की मात्रा कम करें

आपके चेहरे के फूलने का एक मुख्य कारण शरीर में नमक की उच्च मात्रा है। नमक शरीर में पानी को बनाए रखता है जो सूजन का कारण बनता है। इसलिए, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें और हमेशा पैकेज्ड उत्पादों में सोडियम सामग्री के स्तर की जांच करें। 2300 मिलीग्राम या उससे कम एक दिन के लिए पर्याप्त सोडियम है और 1500 मिलीग्राम 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए।

ज्यादा नमक का सेवन करने से सुबह उठकर चेहरा सूज सकता है। चित्र-शटरस्टॉक.

3. अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

अगर आप सुबह उठकर अपने चेहरे को सूजने से बचाना चाहती हैं तो अपने आहार में फाइबर बढ़ाएं। पपीता खाएं क्योंकि यह आपके पेट और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे आपका चेहरा पतला रहता है। इसके अलावा विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट युक्त फल भी खाएं, जो त्वचा में वॉटर रिटेंशन को रोकते हैं। फाइबर त्वचा को चमकदार चमक बनाने में भी मदद करता है।

4. वर्कआउट भी है अच्छा विकल्प

चेहरे की सुजन और थकान मिटाने के लिए वर्कआउट सबसे सही है। कार्डियो और वेट ट्रेनिंग आपको रक्त परिसंचरण में सुधार करने और छिद्रों को खोलने में मदद करेगी। इसे संतुलित आहार के साथ मिलाएं और आप अपने चेहरे से भी वजन कम कर सकती हैं। आप ऐसे व्यायाम भी कर सकती हैं जो आपकी डबल चिन और जॉलाइन को लक्षित करें।

ठंडे पानी से अपना चेहरा धोएं। चित्र-शटरस्टॉक।

अब जानिये सुबह उठकर अपने चेहरे की सारी थकान और सूजन मिटाने का इंस्टेंट उपाय

1. एक कोई भी बड़ा बर्तन लें और उसे ठंडे पानी से भर लें
2. अब इसमें 5 से 10 आइसक्यूब डालें, आप चाहें को कोई एसेंशियल ऑयल भी डाल सकती हैं
3. फिर इस आइसक्यूब से भरे पानी में अपना चेहरा धीरे-धीरे डुबोएं
4. शुरुआत में यह बहुत ठंडा लगेगा, मगर इस पानी में अपना चेहरा 5-7 बार कुछ सेकंड के लिए डुबोएं

आप देखेंगी आपका चेहरा इंस्टेंटली डीपफ हो गया है!

यह भी पढ़ें : ग्लोइंग एक्ने फ्री स्किन के लिए इस तरह करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल, एंटी एजिंग उत्पाद है यह

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख