पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

शरीर में अधिक गर्मी महसूस कर रही हैं, तो ये 7 फूड आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में करेंगे मदद 

बहुत सारे नट्स, मेवे और गर्म तासीर वाले आहार खाने के बाद कभी-कभी शरीर में गर्मी महसूस होने लगती है। ये सात फूड आपको बॉडी हीट में राहत दिला सकते हैं।
Written by: विनीत
Published On: 6 Feb 2021, 09:00 am IST
बदलते मौसम के दौरान गर्म महसूस करना स्वभाविक है। चित्र: शटरस्‍टॉक

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जिनकी तासीर गर्म होती है। यह खाद्य पदार्थ हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करने में मदद करते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं वसंत का मौसम लगभग हमारे आसपास ही है। जैसे-जैसे सर्दियां खत्म हो रही हैं हमें अपने शरीर में गर्मी महसूस हो रही है। तो ऐसे में क्या करें? चिंता न करें। हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स लेकर आएं हैं, जो आपके शरीर की गर्मी को कम करने और उसे ठंडा रखने में मदद करेंगे।

यहां हम आपको ऐसे 7 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके शरीर की गर्मी को कम करने में आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।

  1. मूली

पाचन में सहायक मूली फाइबर में भरपूर है। इसे सलाद के रूप में अपने आहार में शामिल करने से कब्ज की समस्‍या दूर होती है। मूली में पानी की मात्रा भी पर्याप्‍त होती है। जिससे यह बॉडी हीट से राहत दिलाने में मददगार है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती है जामुन की गुठली, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

  1. दही

प्रोबायोटिक से भरपूर दही न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। आप दही का कई तरह से सेवन कर सकती हैं। आप मसालेदार छाछ, या मीठी लस्सी का सेवन भी कर सकती हैं। साथ ही दही का रायता भी बना सकती हैं और इसे अपने खाने के साथ भी खा सकती हैं। दही खाने का एक और विकल्प है इसमें मौसमी फलों को शामिल करना या फिर स्मूदी बनाना।

प्रोबायोटिक्‍स आपको वेजाइनल यीस्‍ट इंफेक्‍शन से  भी बचा सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक
  1. नारियल पानी

नारियल पानी शरीर की गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक है। यह बहुत अधिक महंगा नहीं और लगभग सभी फलों की दुकानों में उपलब्ध है। यह आवश्यक विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं जो शरीर की गर्मी से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। अध्ययन यह भी बताते हैं कि नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कैंसर से भी बचाव होता है।

  1. धनिया 

यह सस्ती जड़ी-बूटी लगभग सभी सब्जी विक्रेताओं के पास आसानी से उपलब्ध है। दही, चाट या रायता में धनिया मिलाकर आप इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं। सबसे आसान और बेहतर तरीका है कि आप धनिये की चटनी बनाएं और इसे अपने आहार में शामिल करें। धनिया न केवल आपके शरीर के तापमान को ठंडा रखता है बल्कि आपको तरोताजा भी रखता है।

  1. हरी पत्तेदार सब्जियां

साल भर हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। उन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करना भी फायदेमंद है क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है। याद रखें, इन सब्जियों को ज़्यादा पकाने से बचें क्योंकि इससे उनमें पानी की मात्रा कम हो सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम और विटामिन-के में रिच होती हैं। चित्र : शटरस्टॉक
  1. नींबू 

विटामिन सी से भरपूर नींबू न केवल आपको शरीर की गर्मी से राहत देता है, बल्कि यह आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। खासतौर से जब मौसम बदल रहा हो, तब यह आपके शरीर को पर्यावरण के साथ अनुकूलन के लिए तैयार करता है। आप नींबू को सलाद, दाल-सब्‍जी या चाय में भी एड कर सकती हैं। 

  1. प्याज

आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि प्याज भी आपके शरीर को कूल रखने में मददगार होती है। इन्हें कच्चा खाने से आपका स्वाद खराब हो सकता है। इसलिए इसे नींबू और नमक के साथ मिलाकर इसका सलाद तैयार करें। प्याज खाने का एक और तरीका है, इसे अपनी सब्जियों, करी और रायते में भी शामिल कर सकती हैं। लाल प्याज क्वेरसेटिन से भरपूर होता है, जिसे एक प्राकृतिक एंटी-एलर्जेन माना जाता है। अपने दैनिक आहार में प्याज को शामिल करना भी आपको तापमान के साथ सामंजस्‍य उठाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: कैंसर को हराने के लिए जरूरी है उसकी दस्‍तक और कारणों को पहचानना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख