पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या आपको हमेशा ठंड लगती है? इसके पीछे हो सकते हैं 4 छिपे हुए कारण

अगर आपको हर समय ठंड लगती रहती है, तो जानिए आपका शरीर क्या कह रहा है। जानने के लिए पढ़ें।
Updated On: 12 Oct 2023, 05:35 pm IST
महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्‍यादा लगती है ठंड। चित्र: शटरस्टॉक

हर किसी का शरीर अलग है। यही कारण है हर व्यक्ति को सर्दी या गर्मी अलग महसूस होती है। आप जरूर ऐसे लोगों से मिले होंगे जो उसी रूम में ठंड से कांप रहे होंगे, जहां आपको ठंड नहीं लग रही होगी। इसे कहते हैं ‘कोल्ड इनटॉलेरेंस’। अधिकांश मामलों में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ठंड लगती है।

महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगने का प्रमुख कारण है कम रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट। काम की बात ये है कि अगर आपको हर वक्त ठंड लगती है, तो इसके पीछे बहुत से छिपे हुए कारण हो सकते हैं। यह आपके शरीर का ऐसा संकेत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

क्या आपको हमेशा ठंड लगती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

ठंड लगने के साथ-साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं- जैसे अंग सुन्न पड़ना, कांपना और हाथ पांव ठंडे होना।

हम आपको समझाते हैं इसके कारण-

1. एनीमिया

एनीमिया यानी शरीर मे रेड ब्लड सेल्स की कमी। शरीर रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाता है, जिससे पीरियड्स में अत्यधिक ब्लीडिंग के साथ-साथ कई अन्य कारण हो सकते हैं। ठंड लगना एनीमिया के शुरुआती लक्षणों में से एक है। किसी तरह की जटिलता होने से पहले ही आपको इस समस्या का इलाज करना चाहिए।
एनीमिया के मुख्य कारण हैं खराब डाइट, इन्फ्लामेट्री बॉवेल डिजीज, प्रेगनेंसी या ब्लड लॉस। थकान, कमजोरी, ठंडे हाथ और तलवे इसके कुछ लक्षण हैं।

2. हाइपोथायरायडिज्म

कोल्ड इनटॉलेरेंस का यह भी एक कारण हो सकता है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें, हाइपोथायरायडिज्म का अर्थ है शरीर में थायराइड हॉर्मोन की कमी। जब आपका थाइरोइड ग्लैंड पर्याप्त हॉर्मोन नहीं बना पाता तो हाइपोथायरायडिज्म हो जाता है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

इसके लक्षणों में थकान, रूखी त्वचा, कमजोर याददाश्त, वजन बढ़ना और अवसाद शामिल हैं।

3. मधुमेह

डायबिटीज या मधुमेह एक ऐसी लाइफस्टाइल बीमारी है जो लगातार विश्व भर में बढ़ती जा रही है। मधुमेह किडनी को प्रभावित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी कम करता है। यही कारण है कि आपको ठंड लगती है। डायबिटीज नसों को नुकसान करती है जिससे तलवों में अत्यधिक ठंड लगती है।

मीठा और मधुमेह एक ही नदी के दो किनारे है। चित्र: शटरस्‍टॉक

डायबिटीज के अन्य लक्षण हैं बार बार पेशाब जाना, बहुत भूख या प्यास लगना, थकान, धुंधला दिखना और वजन बढ़ना।

4. विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी शाकाहारी लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। कई मामलों में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर विटामिन बी 12 अब्सॉर्ब नहीं कर पाता। वीगन डाइट का ये सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है। 50 वर्ष से अधिक लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
हर वक्त ठंड लगने के अलावा कब्ज, डायरिया, थकान, सांस फूलना, भूख न लगना और त्वचा का बेजान हो जाना भी मुख्य लक्षण हैं।

अगर आपको लगता है कि आपको कोल्ड इनटॉलेरेंस है, तो डॉक्टर से सलाह ले लें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख