पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

एक मिनट भी पालथी मारकर नहीं बैठ पातीं? तो समझिए कि आपका शरीर क्‍या कहने की कोशिश कर रहा है

एक मिनट के लिए भी क्रॉस-लेग्ड बैठना कुछ लोगों के लिए असंभव है। इससे पता चलता है कि उनका स्वास्थ्य उनके हाथ से फिसल रहा है।
Published On: 8 Apr 2021, 07:00 pm IST
पालथी मारकर बैठना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

सुन्‍न हो जाना, अकड़न और ऐंठन – ये ऐसी समस्याएं हैं, जिससे कुछ लोग क्रॉस-लेग बैठते वक़्त महसूस करते हैं। यह संकेत है कि आपके स्वास्थ्य के साथ कुछ गलत है, खासकर आपके निचले शरीर की मांसपेशियों के साथ।

आप यह जानकर चौंक जाएंगी कि पालथी मारकर बैठने में असमर्थ होना तनावग्रस्त मांसपेशियों का एक स्पष्ट संकेत है।

सबसे पहले जानिए क्रॉस-लेग्ड बैठने के कई लाभों के बारे में

1. यह गति में सुधार करता है।

2. यह रक्त प्रवाह में सुधार करता है।

3. यह आपकी मांसपेशियों को फैलाने का एक शानदार तरीका है, बिना कुछ किए भी।

4. यह आपके घुटनों और जोड़ों के लिए भी अच्छा है।

5. यह आपके पोस्चर को बेहतर बनाता है।

6. यह आपके मल त्याग को आसान बनाता है।

7. अंत में, जब आप क्रॉस-लेग बैठती हैं, तो आपके टखने और आपकी आंतरिक जांघों की धमनियों पर अधिक दबाव पड़ता हैं। यह आपके हृदय में खून को और पंप करता है, जिससे शरीर के अन्य अंगों को ऑक्सीजन युक्त रक्त की बेहतर आपूर्ति होती है, और उनकी कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

यह बताता है कि आपके निचले शरीर की मांसपेशियां कमजोर हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

अगर एक मिनट से ज्यादा देर तक पालथी मारकर नहीं बैठ पाती हैं, तो ये संकेत हो सकते हैं

1. आपके ग्लूट्स कमज़ोर हैं

क्रॉस-लेग बैठने पर आपके शरीर का वजन ग्लूट्स पर पड़ता है और यदि वे पर्याप्त मजबूत नहीं होते हैं, तो यह क्षेत्र सुन्न महसूस करेगा। यही कारण है कि आपको उन एक्सरसाइज को करने की आवश्यकता है जो ग्लूट्स के लिए अच्छे हैं।

यदि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो सुनिश्चित करें कि हर घंटे के बाद, आप खड़े हों और उस क्षेत्र में रक्त परिसंचरण में सुधार के लिए थोड़ा पैदल चलें।

2. आपकी जांघें मजबूत नहीं हैं

हमारा सुझाव है कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार पैरों की एक्सरसाइज करें। ताकि आपको इन समस्याओं का सामना न करना पड़े। जब आप क्रॉस-लेग्ड बैठती हैं, तो आपकी जांघों में भी खिंचाव पड़ता है। अगर आपकी जांघें मजबूत नहीं हैं, तो लंबे समय तक ऐसे बैठने में दिक्कत होगी।

3. आपकी पेल्विक मांसपेशियां भी कमजोर हैं

पेल्विक मसल्स का ढीला होना उतना ही बुरा है, जितना कि उनका ज्यादा टाइट होना। इसलिए, आपको एक सही संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। जब आपकी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां बहुत अधिक तंग हो जाती हैं, तो उन्हें जुटाना मुश्किल हो जाता है। एकमात्र उपाय यह है कि आप पैल्विक व्यायाम करें।

आपकी पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां भी कमजोर हैं। चित्र : शटरस्टॉक

4. आप रक्त को ठीक से प्रसारित नहीं कर रही हैं

कठोर मांसपेशियों का मतलब है कि आपका रक्त ठीक से नहीं घूम रहा है। यही एकमात्र कारण है कि आप अपने निचले शरीर में सुन्नता महसूस करती हैं। यह अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ, यह एक प्रमुख समस्‍या बन सकती है। इससे आपके जोड़ों में अधिक कठोरता आ जाएगी और आपकी एड़ियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह आपके बैलेंस के साथ-साथ मुद्रा में भी बाधा उत्पन्न करेगा। इसलिए, महिलाओं इस स्थिति से सावधान रहें!

अब जानिए कि आप इस समस्या को कैसे ठीक कर सकती हैं

कई स्ट्रेच हैं जो आपको बेहतर हिप मोशन और श्रोणि की मांसपेशियों को विकसित करने में मदद कर सकते हैं। वास्तव में, यह एक सिद्ध तथ्य है कि योग आपके निचले शरीर में अधिक फुर्ती लाने में प्रमुख भूमिका निभाता है।

यहां कुछ योगासन और स्ट्रेच हैं, जो आपको पालथी मारकर लंबे समय तक बैठने में मदद करेंगे

1. बालासन – यह आपके हैमस्ट्रिंग और क्वाड्स को अधिक लचीला बनाने में मदद करेगा।

2. कपोतासन – यह एक मूल रूप से आपके कूल्हे की गतिशीलता के लिए है।

3. टो टच – अपने पैर की मांसपेशियों को आराम देने के लिए।

4. वज्रासन – अपनी जांघ की मांसपेशियों को मज़बूत करने के लिए।

5. लूज पोज़ – यह एक बार फिर आपके ग्लूट्स के लिए है।

6. ब्रिज पोज़ – यह आपकी श्रोणि की मांसपेशियों को ठीक से संरेखित करने में मदद करता है।

10 सेकंड के लिए प्रत्येक व्यायाम को करें और एक महीने के भीतर अंतर देखें।

अब आप जानते हैं कि आपके मम्मी हमेशा आपको अपने पैरों को मोड़ने और बैठने के लिए क्यों कहती हैं!

यह भी पढ़ें – #DareToChange : डिजिटल दुनिया को अपनी सेहत से न करने दें खिलवाड़, 14 समस्‍याएं जिनसे बचना है जरूरी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख