पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

आपकी रसोई में मौजूद हैं ये 4 सुपरफूड्स, तो मजबूत रहेगी इम्‍युनिटी, हम बता रहे हैं क्‍यों

आपकी इम्‍युनिटी वह सुरक्षा कवच है, जो किसी भी बाहरी वायरस को शरीर के भीतरी अंगों पर हमला करने से रोकती है। अच्‍छी बात ये कि इसका रहस्‍य आपके आहार में ही छिपा है।
Updated On: 3 May 2021, 11:52 am IST
अगर आपकी इम्‍युनिटी मजबूत है तो वायरस का मुकाबला करना होगा आसान। चित्र: शटरस्‍टॉक

ये समय बहुत कठिन है। कोविड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस समय भारत में 17,313,163 पॉजिटिव केस है और 195,123 लोगों की मौत हो चुकी है। परहेज इलाज से हमेशा बेहतर होता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखें। इम्युनिटी को बढ़ाने के सबसे ज्‍यादा जरूरी है अपने आहार पर ध्‍यान देना। आइए जानते हैं उन सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी इम्‍युनिटी को मजबूत बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं।

1 गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय के रस को अमृत के समान बताया गया है। गिलोय के पत्ते स्वाद में कसैले, कड़वे और तीखे होते हैं। गिलोय का उपयोग कर वात-पित्त और कफ को ठीक किया जा सकता है। यह पचने में आसान होती है, भूख बढ़ाती है, साथ ही आंखों के लिए भी लाभकारी होती है।

कोविड – 19 से बचाव कर सकता है गिलोय। चित्र- शटरस्टॉक।

आप गिलोय के इस्तेमाल से प्यास, जलन, डायबिटीज, कुष्ठ और पीलिया रोग में लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही यह बुखार, उल्‍टी, सूखी खांसी, हिचकी, बवासीर, टीबी, मूत्र रोग से राहत देने में भी मददगार हो सकती है। महिलाओं की शारीरिक कमजोरी की स्थिति में यह बहुत अधिक लाभ पहुंचाती है।

2 हल्दी

वैज्ञानिक अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। वैसे भी आपने अपने घर के बड़ों से ये बात तो सुनी ही होगी कि दूध में हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

रोजाना 1 ग्राम हल्दी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। कई शोधों के अनुसार हल्दी का सेवन करने से फेफड़ों में सूजन नहीं होती।

3 आंवला

जी हां आंवला भी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आपकी इम्युनिटी के अलावा, आंवला आपके बालों और त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी होता है। ये विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है।

आंवला आपकी इम्‍युनिटी बूस्‍ट करना है। चित्र- शटरस्टॉक।

यदि आप या आपके घर का कोई व्यक्ति आंवला खाना पसंद नहीं करता, तो आप उसे जूस में मिलाकर भी दे सकते है। बच्‍चों के लिए आंवले का मुरब्बा भी एक हेल्‍दी ऑप्‍शन है।

4 फल और सब्जियां

इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आपकी डाइट अच्छी होनी चाहिए। जानकारों की मानें तो इम्युनिटी बढ़ाने में कई सारे फल बेहद असरदार होते हैं। इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन फलों को खाने की सलाह देते है, जिनमें विटामिन सी होता है। जैसे संतरा, नींबू, केल, पालक, सरसों का साग, किवी, कटहल, शलगम, पुदीना, मूली के पत्ते, अंगूर, मुनक्का और धनिया में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।

इनके अलावा, अनानास, ताजी बेरीज, पपीता, टमाटर और अमरूद जैसे फल खाने से भी लोगों का इम्यून सिस्टम अच्छा होता है।

फल और सब्जियां इम्‍युनिटी बनाए रखने के लिए जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

तो गर्ल्‍स, जरूरी है कि बीमारी से पहले ही बचा जाए और सुरक्षा मानक तो आपको याद ही है न! मास्‍क, हाथों को धोना और सोशल डिस्‍टेंसिंग। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि इमरजेंसी होने पर तुरंत डॉक्‍टर से परामर्श करें।

यह भी पढ़ें – Proning : कोविड पॉजिटिव होने पर कैसे मददगार हो सकता उल्‍टे लेटना या पट पड़ के सोना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख