पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

इम्‍युनिटी को बनाना है हमेशा के लिए मजबूत तो ट्राय करें ये 10 प्राकृतिक तरीके

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय बहुत मददगार साबित होते हैं, आइये जानते हैं क्या हैं वे उपाय।
Updated On: 10 Dec 2020, 12:36 pm IST
इम्‍युनिटी बनाए रखने के ये 10 प्राकृतिक तरीके आपके काम आएंगे। चित्र: शटरस्‍टॉक

कोविड-19 के चलते इम्युनिटी ऐसा शब्द बन चुका है, जो हर व्यक्ति की जुबान पर है। आप कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए कितने ही नुस्खे आजमा लें, आपकी इम्युनिटी मजबूत होना सबसे जरूरी है। इम्युनिटी अच्छी हो तो आप सभी बीमारियों से लड़ सकते हैं।

अगर आपको लगता है कि आपके शरीर की इम्युनिटी आपके हाथों में नहीं है, तो यहां आप बिलकुल गलत हैं। थोड़े से एफर्ट से आप अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकती हैं और खुद को और अपनों को सुरक्षित रख सकते हैं। हम आपको बताते हैं इम्युनिटी बढ़ाने के कुछ ऐसे टिप्स जो पूरी तरह प्राकृतिक हैं और कारगर भी हैं।

जानिये कैसे अपनी इम्युनिटी को आप बढ़ा सकते हैं-

1. इम्‍युनिटी का पहला नियम, समय-समय पर हाथ धोएं

इस विषय में हमें कोविड-19 को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि हाथ धोना हमारी आदत में शामिल उस की वजह से ही हुआ है। लेकिन यह ध्यान रखें, कोरोना वायरस हो या नहीं, हाथ हमेशा 20 से 30 सेकंड तक धोने चाहिए।

स्‍वच्‍छता कोविड-19 से बचने का मूल मंत्र है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. कभी कभी ब्रेक लेना भी है इम्‍युनिटी के लिए फायदेमंद 

कभी कभी हम अपने दैनिक जीवन में इस तरह गुम हो जाते हैं कि हम अपने लिए ब्रेक लेना ही भूल जाते हैं। ब्रेक का अर्थ दोनों शारीरिक ब्रेक और मानसिक ब्रेक हैं। हर दो घण्टे में कुछ फिजिकल मूवमेंट करें।

जनरल फिजिशियन डॉ फराह के अनुसार NEAT यानी नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थेरमोजिनेसिस शारीरिक ब्रेक लेने का बहुत बेहतरीन तरीका है। इसमें आप जिम में घण्टों पसीना बहाए बिना ही वजन घटा सकते हैं।

सिर्फ शारीरिक ब्रेक ही नहीं, मानसिक ब्रेक की भी बहुत आवश्यकता होती है। कुछ वक्त काम काज से दूर खुद के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। यह आपके तनाव को कम रखता है।

3. अपनी भोजन की थाली में ज्यादा रंग शामिल करें

पोषण का हमारे जीवन में कोई पर्याय नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि शरीर का हर सेल अच्छे से काम करे तो आपको उसे सही पोषण प्रदान करना होगा। और उसके लिए फल और सब्जियों से बेहतर कुछ नहीं। आप अपनी हर मील में अधिक से अधिक रंग शामिल करें, हरे रंग पर ज्यादा ध्यान दें। अच्छे आहार का मतलब है अच्छी इम्युनिटी।

इम्‍युनिटी को मजबू बनाए रखने के लिए अपने आहार पर ध्‍यान दें। चित्र: शटरस्टॉक।

4. इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए अच्छी नींद लें

सोते वक्त शरीर खुद को हील और रिपेयर करता है। एक थका हुआ शरीर कभी स्वस्थ नहीं हो सकता है। जब आप सोते हैं तो शरीर के T सेल्स एक्टिव होते हैं और T सेल्स ही हमारी इम्युनिटी के लिए जिम्मेदार होते हैं। सोते वक्त हमारी इम्युनिटी बेहतर काम कर रही होती है। यही कारण है कि रात में 7 से 9 घण्टे की नींद जरूरी होती है।

5. सेक्स भी बूस्‍ट करता है इम्‍युनिटी 

जी हां आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। अच्छा सेक्स आपके शरीर को कई तरीकों से फायदा करता है। सेक्स के दौरान डोपामीन का स्तर बढ़ जाता है। हम सभी जानते हैं कि डोपामीन हैप्पी हॉर्मोन है। जर्नल फ्रंटियर्स ऑफ इम्युनोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार सेक्स इम्यून सिस्टम के T सेल्स को बेहतर तरीके से काम करने में सहायक होता है। साथ ही सेक्स तनाव भी कम करता है।

6. दोस्तों और परिवार से जुड़े रहें

लॉकडाउन में हम सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं जिससे हमें अकेलापन महसूस हो रहा है। यही कारण है कि कलायडोस्कोप मेन्टल वेलनेस सेंटर की सीनियर मनोवैज्ञानिक डॉ इशिता मुखर्जी परिवार से जुड़े रहने की बात करती हैं। अपने प्रियजनों से जुड़े रहने से आपकी भावनाओं को बाहर निकलने का रास्ता मिलता है। अगर आप अकेलेपन में रहेंगे तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।

दोस्‍तों से संवाद बनाए रखें। चित्र: शटरस्‍टॉक

7. हर दिन करें एक्सरसाइज

यह तो सबसे जरूरी बात है, एक्सरसाइज करना आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। नियमित व्यायाम आपको स्वस्थ बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

8. सिगरेट और शराब कमजोर करती हैं इम्‍युनिटी 

अगर आपका इम्यून सिस्टम ही कमजोर है तो आप के शरीर पर वायरस और बैक्टीरिया अक्सर हावी हो ही जाएंगे। खराब इम्युनिटी के कारण गंभीर केस में ऑर्गन भी खराब हो जाते हैं। और कई कोविड-19 मरीजों के साथ यही हो रहा है। सिगरेट और शराब आपके ऑर्गन्स को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं इसलिए बेहतर है आप इनसे दूरी बनाए रखें।

9. एक पालतू जानवर अडॉप्ट करें

अगर आप अकेले रहते हैं, तो पालतू जानवर का होना आपके लिए बहुत लाभदायक है। पालतू जानवर के साथ खेलने से तनाव और एंग्जायटी कम होती है और आप ज्यादा खुश रहते हैं। और आपके मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर आपकी इम्युनिटी पर पड़ता है।

आपके पेट्स आपके जीवन में खुशियां लाते हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

10. मेडिटेशन

अपने शरीर और आत्मा के जुड़ाव से बेहतर कुछ नहीं होता। यही कारण है कि मेडिटेशन बहुत फायदेमंद है। यह आपको शांत करता है, एंग्जायटी कम होती है और यह आपके हॉर्मोन्स को भी नियंत्रित करता है। यानी यह आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

अब समय है आप अपनी इम्युनिटी की जिम्मेदारी अपने हाथों में लें और खुद को खतरनाक बीमारियों से बचाएं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख