Ghee for beauty: मानसून का परफेक्ट ब्यूटी उत्पाद है घी, इन 7 तरह से करें इस्तेमाल

Published on:1 July 2024, 01:20pm IST

सदियो से घरों में व्जंजनों को पकाने के लिए घी का प्रयोग किया जाता है। आहार की पौष्टिकता को बढ़ाने के अलावा घी से त्वचा संबधी समस्याओं को भी सुलझाया जा सकता है। त्वचा के रूखेपन और होठों की समस्या सुलझाने में मददगार घी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से त्वचा का निखार बढ़ता है।

1/7

होठों पर लगाएं

फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर घी को होठों पर लगाने से फटे होठों की समस्या हल होने लगती है। इससे रूखापन कम होने लगता है और त्वचा की नरिशमेंट में मदद मिलती है। इसके नियमित इस्तेमाल से होठों पर दिखने वाली दरारों की समस्या हल होने लगती है। रात को सोने से पहले घी की कुछ बूंद को इंडैक्स फिंगर पर लेकर मसाज करने से मदद मिलती है।

2/7

चेहरे पर लगाएं घी

त्वचा को मुलायम बनाने के लिए कुछ बूंद घी से स्किन को मॉइश्चराइज़ करें। इससे त्वचा का ग्लो बरकरार रहता है और स्किन फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बच जाती है। इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा त्वचा को सन एक्सपोज़र और पॉल्यूटेंटस के प्रभाव से मुक्त रखने में मदद करता है। इसे दिन में दो बार चेहरे पर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ जाता है।

3/7

आई मास्क के रूप में करें इस्तेमाल

आंखों की ब्राइटनेस को बढ़ाने और आई बैग्स व डज्ञर्क सर्कल्स से मुक्ति पाने के लिए घी की दो बूंद से अंडरआई मसाज करना बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले घी से आंखों के नीचे और आस पास मसाज करने से ब्लड सर्कुंलेशन बढ़ने लगता है और स्किन हेल्दी बन जाती है।

4/7

रात में फटी एड़ियों पर लगाएं

मौसम बदलने के साथ अधिकतर लोगों को फटी एड़ियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए घी की थिन लेयर को एड़ियों के आस पास लगाने से त्वचा हाइड्रेट होने लगती है और दर्द व सूजन भी कम हो जाती है। घी को एड़ियों पर लगाकर उन्हें ओवरनाईट किसी कपड़े से ढक लें या फिर जुराबें पहनकर सो जाएं। इससे डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयरिंग में मदद मिलती है।

5/7

घी से करें बॉडी स्क्रब

डेड स्किन सेल्स की समस्या हल करने और त्वचा को मॉइश्चराइज़ रखने के लिए घी में कॉफी, कोकोनट ऑयल और बेसन मिलाकर बॉडी पर लेप लगाएं। इससे त्वचा पर टैनिंग का प्रभाव कम होने लगता है और त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। सप्ताह में दो बार घी बॉडी स्क्रब से त्वचा में निखार भी बढ़ने लगता है। इसे अप्लाई करके के बाद बॉडी की मसाज करें और 10 मिनट बाद शरीर को क्लीन कर लें।

6/7

हैंड क्रीम की तरह करें प्रयोग

मानसून की दस्तक के साथ हाथों की स्किन में बदलाव आने लगता है। हाथों की रूखी त्वचा को नमीयुक्त बनाने के लिए रात को सोने से पहले घी की दो बूंद को हथेलियों पर लेकर मसाज करें। 1 से दो मिनट तक मसाज करने ने नाखूनों की स्किन भी हेल्दी बनने लगती है और नाखूनों के बार बार टूटने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है।

7/7

हेयर मास्क में मिलाएं

पोषण से भरपूर घी में विटामिन ए और ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे बालों में बढ़ने वाली डैंड्रफ और स्कैल्प के रूखेपन की समस्या दूर होती है। इसके लिए घी की नारियल के तेल में बराकर मात्रा में मिलाकर बालों में लगाएं और 20 से 25 मिनट के बाद बालों को नेचुरल शैम्पू से धो दें। इससे बाल मुलायम और हेल्दी लगते हैं।

NEXT GALLERY