पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या एक्यूप्रेशर से पीरियड क्रैम्प्स में भी राहत पाई जा सकती है? आइए चैक करते हैं

पीरियड क्रैंप्स (period cramps) से राहत पाने के लिए लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। लेकिन अब हॉट बैग और पेन किलर के अलावा एक्यूप्रेशर भी आपके सेवियर लिस्ट में शामिल हो सकता है।
Published On: 18 Mar 2022, 09:30 pm IST
बॉडी टैपिंग से संपूर्ण शरीर को आराम मिलता है। चित्र: शटरस्टॉक

क्या पीरियड क्रैंप्स आपका जीना दुभर कर देता है? ऐसे समय में आपकी मम्मी कई घरेलू इलाज के साथ आपको राहत देने की कोशिश करती है। इसमें अजवाइन की चाय, गरम पानी से सेंक, अधिक पानी का सेवन, आदि शामिल है। इसी तरह मेरी मम्मी भी इन उपायों के अलावा एक्यूप्रेशर पर विश्वास करती हैं। जी हां, सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन यह आपके पीरियड क्रैंप्स को काफी हद तक कम कर सकता है।

गर्ल्स हम जानते हैं कि हर महीने के इस दर्द का सामना करना आसान नहीं होता। इसलिए इसका उपाय ढूंढना बहुत आवश्यक है। हम सब उस दर्द से गुजरते हैं, क्योंकि मासिक धर्म ऐंठन एक साइकिल की तरह है जो हर महीने हमारे दरवाजे पर दस्तक देती है। हर महीने हमें दर्द से निपटने के एक नए तरीके खोजने पर मजबूर करता है। इसलिए मेरी मम्मी इसमें एक्यूप्रेशर को जोड़ने का सुझाव देती हैं।

क्या होता है एक्यूप्रेशर? (Acupressure) 

एक्यूप्रेशर एक पूर्ण साइंस है जिसने बार-बार साबित किया है कि यह किसी भी स्थिति में राहत ला सकता है।ऐसा ही राहत यह आपके पीरियड क्रैंप्स में भी लाता है। यह एक पुरानी लेकिन व्यवहार्य तकनीक है जो पारंपरिक चीनी चिकित्सा से ली गई है। ऐसा माना जाता है कि शरीर पर कुछ नरम बिंदुओं पर दबाव डालने से दर्द से राहत मिलती है। यहां तक ​​कि डॉक्टर भी महिलाओं को सेल्फ-एक्यूप्रेशर की सलाह देते हैं क्योंकि पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

मासिक धर्म का ऐंठन आपका जीना मुश्किल कर सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

जानना चाहते हैं कि मम्मी का बताया एक्यूप्रेशर नुस्खा कैसे फायदेमंद है?

मासिक धर्म का दर्द लगभग हर महिला द्वारा सामना किए जाने वाले सबसे आम पीरियड सिम्पटम में से एक है। फर्टिलिटी एक्सपर्ट और अध्ययन का मानना है कि लगभग 50 से 90 प्रतिशत युवतियों को मासिक धर्म में अत्यधिक दर्द का अनुभव होता है। कभी-कभी, यह इतना गंभीर होता है कि कुछ महिलाओं में पेट में ऐंठन, पीठ दर्द और दस्त हो जाता है। इससे उन्हें शरीर में थकान का अनुभव होता है और वे ठीक से काम नहीं कर पाती हैं।

एक्यूप्रेशर को प्रभावी माना जाता है और मासिक धर्म के दर्द में सापेक्ष कमी लाने में मदद करता है। अध्ययनों में पाया गया है कि उपचार के रूप में एक्यूपंक्चर का उपयोग करने से पीएमएस और ऐंठन की तीव्रता को कम करने में मदद मिल सकती है, और इन लक्षणों का मुकाबला किया जा सकता है:

सिर दर्द (Headache)
चक्कर आना (Vertigo)
मतली (Nausea)
चिंता (Stress)

पीरियड क्रैम्प से राहत पाने के लिए इस तरह करें एक्यूप्रेशर

एक्यूप्रेशर करने के बाद 2 घंटे तक क्रैम्प को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे करने के लिए:

आपके शरीर पर मौजूद एक्‍यूप्रेशर प्‍वाइंट ऐंठन कम कर सकते हैं। चित्र-शटरस्टॉक.

दो दबाव बिंदु हैं जो आपके हाथ में स्थित हैं:

  1. आपके अंगूठे के नीचे के बीच
  2. आपकी तर्जनी के नीचे के बीच

आपको बस इन पॉइंट्स को बारी-बारी से दबाने की जरूरत है। कुछ सेकंड के लिए रुकें और दूसरे पॉइंट पर जाएं। दोनों के बीच पांच मिनट तक बारी-बारी से रखें और फिर दूसरी तरफ स्विच करें।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि क्या होता है आपके शरीर में पीरियड्स से सप्ताह भर पहले?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख