यहां हैं 6 घरेलू उपाय जो व्हाइटहेड्स की समस्या से राहत दिला सकते हैं, जानते हैं कैसे
व्हाइटहेड्स की समस्या बेहद कॉमन है, जो ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। इसकी वजह से आपकी त्वचा काफी डल और बेजान नजर आती है। हालांकि, व्हाइटहेड्स को रिमूव करना ज्यादा मुश्किल नहीं है, आप इन्हे आसानी से हटा सकती हैं। ऐसी कई खास होम रेमेडीज हैं, जो व्हाइटहेड्स को रिमूव करने में आपकी मदद कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, व्हाइटहेड्स क्या हैं और इसे रिमूव करने के लिए हमें क्या करना चाहिए।
पहले समझें व्हाइटहेड्स क्या है
व्हाइटहेड्स एनलार्ज हेयर फॉलिकल्स होते हैं, जो त्वचा के ऑयल, सेल्स और बैक्टीरिया से भरे होते हैं। नेचुरल एस्ट्रिजेंट और एंटीबैक्टीरियल घरेलू होम रेमेडीज की मदद से इन्हें ट्रीट किया जा सकता है। इसके अलावा ओवर-द-काउंटर क्रीम और स्टीमिंग भी इसे ट्रीट करने में आपकी मदद कर सकती है।
व्हाइटहेड्स, जिन्हें क्लोज कॉमेडोन के रूप में भी जाना जाता है। ये घाव होते हैं जो त्वचा की एक पतली परत से ढके छोटे सफेद धक्कों के रूप में दिखाई देते हैं। वे सूजन रहित हैं और किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
जानें व्हाइटहेड्स के लिए कुछ खास घरेलू उपाय (Home remedies to get rid of whiteheads)
1 शहद
शहद को एंटी-बैक्टीरियल माना जाता है। यह प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्ने के विकास को रोकने में मदद करता है, जो कि व्हाइटहेड्स, यानी की एक प्रकार के मुंहासों का कारण बनता है। शहद का उपयोग करने के लिए, एक कांच के कटोरे में आवश्यक मात्रा में शहद लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं ताकि इसकी स्थिरता आपकी त्वचा पर लगाने के लिए पर्याप्त आरामदायक हो। इसे प्रभावित जगहों पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर आप इसे गुनगुने पानी से धो सकती हैं।
2 एलोवेरा
एलोवेरा में एक ऐसा तत्व होता है, जो एस्ट्रिंगेंट के रूप में कार्य करता है और त्वचा के पोर्स को टाइट कर देता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल इफेक्ट भी होता है, जो व्हाइटहेड्स को रिमूव करने में मदद करता है। सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती लें और उसके सपाट सिरे को काट लें। फिर इसे खोलें ताकि अंदर का एलो जेल बाहर आ जाए। आप इस जेल को निकाल कर सीधे त्वचा पर लगा सकती हैं। हालांकि, एलोवेरा अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
3 टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टी पाई जाती हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा पर व्हाइटहेड्स को कम करने के लिए किया जा सकता है। आप एक बॉवेल में टी ट्री ऑयल निकलें और इसमें नारियल, जोजोबा या जैतून का कोई भी ऑयल मिला सकती हैं। एक साफ रुई के फाहे से इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। फिर आखिर ने गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें।
यह भी पढ़ें: एक्ने प्रोन स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है नारियल तेल का इस्तेमाल, जानिए क्या है कारण
4 कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल व्हाइटहेड्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव छोड़ता है। इसका उपयोग करने से पहले, सुनिश्चित करें कि त्वचा ठीक से साफ और सूखी हो। अपने साफ हाथों पर आवश्यक मात्रा में नारियल तेल लगाएं और प्रभावित त्वचा क्षेत्र पर अच्छी तरह से मालिश करें। आप तेल को रात भर के लिए छोड़ दें और फिर सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें।
5 स्टीम
जब आप व्हाइटहेड के प्रभावी उपचार की तलाश में हों, तो स्थिति को कंट्रोल करने के लिए उबलते हुए पानी पर भरोसा कर सकती हैं। खासकर, जब आप इसे चेहरे की भाप के लिए इस्तेमाल कर रही हों। उबले हुए पानी को एक कंटेनर में डालें और व्हाइटहेड्स से प्रभावित क्षेत्र यानी नाक, गाल या माथे को इससे स्टीम दें।
आप टॉवेल की मदद से अपने सिर को कवर कर सकती हैं। गर्म पानी आपके पोर्स को खोल देता है और इनमें जमी अंदरूनी गंदगी को साफ करने में मदद करता है, जिससे आपको व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
6 ओटमील स्क्रब
क्या आप अपने चेहरे पर नजर आने वाले व्हाइटहेड्स का समाधान चाहती हैं? ओट्स और दही का एक DIY मास्क बनाएं और इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। जिससे कि व्हाइटहेड्स की समस्या नहीं होती और स्किन कांप्लेक्शन भी इंप्रूव होता है।
यह भी पढ़ें: Hair Fall Treatment : आयुर्वेद की नस्य क्रिया कम कर सकती है बालों का झड़ना, जानिए क्या है यह
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।