पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

त्वचा के लिए मैजिकल काम्बिनेशन है दही और शहद, खाने के साथ लगाने के भी हैं फायदे

दही और शहर व्यक्तिगत रूप से पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं, वही जब इन्हें एक साथ कंबाइन कर दिया जाए तो इनकी गुणवत्ता और ज्यादा बढ़ जाती हैं।
Published On: 27 Dec 2023, 08:30 pm IST
इससे गन्दगी, तेल और डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

दही और शहर दोनों पौष्टिक खाद्य स्रोत की श्रेणी में आते हैं। यह हम सभी के घर में नियमित रूप से इस्तेमाल किये जाने वाले खाद्य स्रोत हैं। आमतौर पर इन्हें खाने में प्रयोग किया जाता है, पर आप इन्हें त्वचा पर टॉपिकली भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दही और शहर व्यक्तिगत रूप से पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं, वही जब इन्हें एक साथ कंबाइन कर दिया जाए तो इनकी गुणवत्ता और ज्यादा बढ़ जाती हैं (curd and honey benefits for skin)।

दही और शहर के कांबिनेशन को खाने के साथ ही, त्वचा पर अप्लाई करने से भी त्वचा को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज हेल्थ शॉट्स के साथ जानते हैं यह आपकी त्वचा के लिए कैसे काम करते हैं (curd and honey benefits for skin)।

जानें त्वचा के लिए किस तरह काम करता है, दही और शहद का कॉम्बिनेशन

1. त्वचा को मॉइश्चराइज करे

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और शहद ह्यूमेक्टेंट से भरपूर होते हैं, इन दोनों तत्वों को प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के रूप में जाना जाता है। वहीं यह त्वचा के अंदर मॉइश्चर को लॉक कर देते हैं। इतना ही नहीं, ये स्किन हाइड्रेशन को भी मेंटेन रखते हैं।

नेचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर त्वचा की रक्षा करने वाले हनी को कई इंग्रीडिएंटस में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

2. इसमें है स्किन सूदिंग प्रोपर्टी

शहद और दही के कांबिनेशन में एंटी इन्फ्लेमेटरी इफेक्ट पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करते हैं। इसका इस्तेमाल स्किन इरिटेशन और जलन को शांत कर देता है। वहीं इससे चकत्ते, मुहांसे और त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

3. नेचुरल ग्लो प्रदान करे

शहद और दही दोनों प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करते हैं। ये कांबिनेशन बंद स्किन पोर्स को खोल देता है और अंदर जमे तेल और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा सांस ले पाती है, और स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, वहीं त्वचा तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच पाता है। जिससे की त्वचा में प्राकृतिक ग्लो बरकरार रहता है।

यह भी पढ़ें : Vitamin E: विटामिन ई से दें बालों को पोषण, इस प्रकार करें बालों में अप्लाई, जानें फायदे

4. प्रीमेच्योर एजिंग के निशान को कम करे

शहद और दही का कॉन्बिनेशन त्वचा में हाइड्रेशन को बरकरार रखता है। साथ ही साथ यह त्वचा को पर्याप्त मॉइश्चर प्रदान करता है, जिस से त्वचा पर समय से पहले एजिंग के निशान नजर नहीं आते। वहीं इसके सेवन से त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिलती है।

त्वचा को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है योगर्ट। चित्र: शटरस्‍टॉक.

त्वचा के लिए जरूरी है दही और शहद का सेवन

दही में है प्रोबायोटिक की गुणवत्ता

दही एक बेहद खास खाद्य पदार्थ है, जो हमारे समग्र शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य विभिन्न आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड इसकी गुणवत्ता को अधिक बढ़ा देती हैं, वहीं ये सूजन को कम कर देते हैं। साथ ही आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जो हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

एक स्वस्थ पाचन क्रिया त्वचा स्वस्थ को बढ़ावा देती है। दही का सेवन उचित पाचन और वेट मैनेजमेंट के साथ ही त्वचा कोशिकाओं में ऑक्सीकरण के संचार में मदद करता है। इस प्रकार दही का सेवन आपकी त्वचा के लिए जादुई साबित हो सकता है।

शहद में है पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट

शहद में महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर देती हैं, जिससे स्किन सेल्स डैमेज नहीं होते। वहीं यह एक शक्तिशाली प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है, जो आंतों में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया (दही में पाए जाने वाले) को बढ़ावा देते हैं।

इस प्रकार दही और शहद को एक साथ खाने से कब्ज, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान नहीं करती हैं। साथ ही यह कांबिनेशन पाचन क्रिया को बढ़ावा देते हुए, पेट को साफ करते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

त्वचा में निखार लाने के लिए दही और शहद को अपनाएं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

अब जानें त्वचा के लिए कैसे करना है इन्हें इस्तेमाल

दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद डालकर इसे एक साथ अच्छी तरह मिला लें। इसे अपनी त्वचा एवं गर्दन पर सभी ओर अप्लाई करें, फिर लगभग 10 से 20 मिनट तक इसे लगा हुआ छोड़ दें। उसके बाद सामान्य पानी से त्वचा को साफ कर लें।

एक कटोरी दही में दो चम्मच शहद मिलाकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसे दिन या दोपहर के समय लें।

यह भी पढ़ें : Sunflower oil for skin : त्वचा की 4 समस्याओं का समाधान है सूरजमुखी का तेल, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख