मसालेदानी में मौजूद लौंग भी कर सकती है कब्ज का इलाज, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

छोटी सी दिखने वाली लौंग भारतीय घरों में मसाले के रूप में इस्तेमा की जाती है। छोटी सी दिखने वाली ये लौंग सेहत के लिए कई बड़े काम करती है।
Published On: 13 Oct 2023, 06:02 pm IST
लौंग में कई पोषक तत्व होते हैं जो पाचन में काफी मदद करते है। चित्र शटरस्टॉक।

भारतीय लोग बाहर की दवाईयों से ज्यादा अपने घरेलू नुस्खों पर विश्वास करते है। यहां के मसाले अयुर्वेदिक जड़ी बूटी होते है जिन्हे कई तरह की समस्या में इस्तेमाल किया जाता है। उन्हीं में से एक लौंग है। लौंग का इस्तेमाल अपके घरों में भी कई बार किसी समस्या के उपचार में किया गया होगा। बचपन में जब में दांतों में दर्द होता था तो मेरी मम्मी मुझे लौंग देती थी जिसे दर्द होने वाले दांतो के नीचे रखा जाता था। आज आपको बताते है कि लौंग कैसे कब्ज में सहायता कर सकता है और आप इसका सेवन कैसे कर सकते है।

लौंग में कई पोषक तत्व होते हैं जो पाचन में काफी मदद करते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें यूजेनॉल जैसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लामेंट्री, एनाल्जेसिक और रोगाणुरोधी गुण होते हैं।

लौंग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं , चित्र: शटरस्टॉक

कब्ज में कैसे करें लौंग का इस्तेमाल – कितने तरीके होंगे? हेडिंग में मेंशन करो

लौंग वाला पानी

एक कप पानी उबालें और उसमें कुछ साबुत लौंग डालें।

इसके गुणों को पानी में मिलाने के लिए इसे 5-10 मिनट तक उबलने दें।

लौंग को हटा दें और लौंग वाला पानी पी लें। आप चाहें तो मिठास के लिए इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं।

लौंग वाली चाय

अपनी नियमित चाय में लौंग मिलाएं। आप या तो अपनी चाय की छलनी में कुछ साबुत लौंग रख सकते हैं या पिसी हुई लौंग का उपयोग कर सकते हैं।

अदरक की चाय या पुदीने की चाय जैसी हर्बल चाय में लौंग एक अच्छी सामाग्री हो सकती है, जो अपने पाचन लाभों के लिए जानी जाती हैं।

मसालों के साथ

अपने मसाले के मिश्रण में पिसी हुई लौंग मिलाएं और उन्हें अपने खाना पकाने में उपयोग करें। उदाहरण के लिए, आप घर के बने करी पाउडर, गरम मसाला या सब्जी मसाले के मिश्रण में लौंग को शामिल कर सकते हैं।

इन मसालों के मिश्रण का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में किया जा सकता है, जैसे करी, सूप और बेक किए गए सामान में।

लौंग में यूजेनॉल जैसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लामेंट्री, एनाल्जेसिक और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

खाना पकाते समय साबुत लौंग डालें

आप खाना बनाते समय साबुत लौंग का उपयोग करके अपने व्यंजनों में लौंग का हल्का स्वाद शामिल कर सकते हैं। अपने स्टू, सूप और चावल के व्यंजनों में कुछ लौंग रखें और परोसने से पहले उन्हें निकालना याद रखें।

दालचीनी और अन्य गर्म मसालों वाले व्यंजनों के साथ लौंग अच्छी तरह मेल खाती है।

बेकिंग में लौंग का इस्तेमाल

अपने बेकिंग खाने में पिसी हुई लौंग मिलाएं। उदाहरण के लिए, आप जिंजरब्रेड कुकीज़, मसालेदार मफिन और सेब पाई के व्यंजनों में लौंग का इस्तेमाल कर सकते है।

लौंग के साथ पकाई गई चीजें स्वादिष्ट और पाचन के लिए मददगार दोनों हो सकती हैं।

ये भी पढ़े- Beetroot Juice and Heart health : यहां हैं बीटरूट जूस और हार्ट हेल्थ से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब, जिन्हें लोग बार-बार पूछते हैं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख