पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

स्ट्रेस और एंग्‍जायटी को नेचुरली दूर करना है तो ट्राय करें मंडल आर्ट, साइंस भी कर रहा है इसका समर्थन

स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करने का कारगर उपाय है आर्ट। लेकिन यह साधारण आर्ट नहीं है, मंडल आर्ट फॉर्म है, जिसका विज्ञान भी समर्थन कर रहा है।
Updated On: 10 Dec 2020, 11:46 am IST
स्ट्रेस से मुक्ति के लिए आप आर्ट का भी सहारा ले सकती हैं। चित्र: शटर स्टॉक।

लॉकडाउन के कारण तनावपूर्ण जीवनशैली के चलते हम हमेशा ही स्ट्रेस कम करने के तरीके खोजते रहते हैं। किताबों से लेकर कुकिंग तक तनाव कम करने के कई तरीके हैं, जो शायद आप अपनाकर देख भी चुके होंगे। लेकिन अगर घर पर रहने के कारण आप स्ट्रेस और एंग्जायटी से छुटकारा पाने में असमर्थ हैं तो आपको मंडल आर्ट को मौका देकर देखना चाहिए।

यूं तो मेडिटेशन को तनाव कम करने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, लेकिन हर व्यक्ति ध्यान नहीं लगा सकता। अगर आप मेडिटेशन नहीं कर पाते हैं, तो मंडल आर्ट आपके लिए मेडिटेशन का काम करेगी।

क्या है मंडल आर्ट

मंडल आर्ट एक प्रकार की आर्ट है जिसमें बारीक पैटर्न को सिमेट्री में बनाया जाता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हर पैटर्न अंत में एक विशाल गोलाकार का हिस्सा बनता है। मंडल का शुरुआती बिंदु और अंतिम पैटर्न गोल ही होता है।

“मंडल आर्ट ब्रह्माण्ड‍ को दर्शाती है, जहां लाखों अलग-अलग पैटर्न अंततः गोले में समा जाते हैं। मंडल ब्रह्माण्ड‍ में मौजूद संतुलन को चिन्हित करती है।”,कहती हैं सिंबल ऑफ कॉस्मिक यूनिटी की लेखिका मधु खन्ना।

मधु बताती हैं, “मंडल का अर्थ होता है पूर्ण। अगर आप देखें तो केवल गोलाकार ही है जो अपने आप में पूरा है। बारिश की बूंद से लेकर सूरज तक, हर प्राकृतिक वस्तु गोल ही है। और यही मंडल के माध्यम से प्रकट होता है।”

तनाव दूर करने के लिए मंडल आर्ट की उपयोगिता। चित्र: शटरस्‍टॉक

लेकिन तनाव कैसे दूर करती है मंडल आर्ट

ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी के स्टडी में पाया गया कि मंडल आर्ट तनाव और एंग्जायटी दूर करने में सहायक है। इसका कारण है इसके बारीक पैटर्न। शोधकर्ताओं के अनुसार,”जब आप मंडल आर्ट बना रहे होते हैं तो उसकी बारीकियों के कारण पूरा ध्यान आर्ट में लगता है। इससे कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर कम होता है और तनाव दूर होता है।”

300 से अधिक लोगों पर किये गए इस शोध में यह पाया गया कि 45 मिनट मंडल आर्ट करने से कॉर्टिसोल कम होता है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है, नींद अच्छी आती है और फोकस करने की क्षमता बढ़ती है।

अब सवाल यह है कि आप कैसे मंडल को तनाव दूर करने के लिए प्रयोग करेंगे

तनाव दूर करने के लिए अपनाएं मंडल आर्ट। चित्र- शटर स्टॉक।

अगर आप आर्ट में दिलचस्पी रखते हैं तो आप किसी भी कागज पर पेन से मंडल बना सकते हैं। इसकी खूबसूरती इसे बनाने की प्रक्रिया में है, अंतिम परिणाम में नहीं। इसलिए आप अपने अनुसार इसे ड्रॉ कर सकते हैं।
अगर आपकी ड्रॉइंग अच्छी नहीं है या आप कला में दिलचस्पी नहीं रखते तो आप बाजार में मौजूद मंडल कलरिंग बुक्स मंगा सकती हैं जिनमें आपको सिर्फ रंग भरना होगा। यह तनाव दूर करने में उतनी ही कारगर होती हैं।

मंडल में सिर्फ कला ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक प्रभाव भी होता है जो तनाव दूर करने में इसे मेडिटेशन जितना ही कारगर बनाता है।
तो अगर आप लॉकडाउन में तनाव का शिकार हो रहे हैं तो आप मंडल आर्ट को अपना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख