पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पॉप हो या रॉक, आपका पसंदीदा संगीत आपकी मनोस्थिति के बारे में बहुत कुछ कहता है

क्या आप के साथ भी ऐसा हुआ है कि आपने किसी व्यक्ति की प्ले लिस्ट देखी और आप उनके पूरे व्यक्तित्व से वाकिफ हो गए? अगर हां तो यह लेख आपके लिए ही है।
Updated On: 7 Nov 2024, 03:13 pm IST
म्यूजिक सुनने से कई हार्मोंस रिलीज़ होते हैं। चित्र : शटरस्टॉक।

नए लोगों से मिलने का अनुभव हमेशा मजेदार होता है। यूं तो किसी भी नए व्यक्ति से बात करने के लिए हमारे पास बहुत से विषय होते हैं, लेकिन अगर कोई बात दो लोगों को सबसे जल्दी जोड़ती है तो वह है संगीत। अगर आप दोनों का पसंदीदा गाना या संगीतकार एक है, तो आप आसानी से बॉन्ड करने लगते हैं।

ठीक उसी तरह अगर आप दोनों की संगीत की पसन्द अलग-अलग है, तो आप उनसे जुड़ाव महसूस नहीं कर पाओगे।

लेकिन किसी व्यक्ति की संगीत की पसन्द उनको एक व्यक्ति के रूप में कैसे प्रभावित करती है? इसका कारण है- आप जिस तरह का संगीत सुनते हैं, वह आपके व्यक्तित्व का आईना होता है।
संगीत हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सभी की संगीत के मामले में अलग पसन्द होती है और यह पसन्द ही हमें एक खास व्यक्तित्व के अंतर्गत शामिल करती है।

क्या आपकी प्ले लिस्ट आपकी मनोस्थिति को दर्शाती है?

जी हां। ऑस्ट्रेलियन साइकाइट्री नामक जर्नल में प्रकाशित स्टडी में पाया गया कि संगीत के अलग-अलग जॉनर में और हमारे बर्ताव में संबंध होता है।

आपके म्यूजिक प्ले लिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य के बीच है गहरा सबंध। चित्र:शट्टरस्टॉक

इस स्टडी में यह भी पाया गया कि संगीत हमारी मनोस्थिति, खासकर भावनात्मक स्थिति, का भी संकेत देता है। हालांकि संगीत का मनोस्थिति पर क्या प्रभाव होता है इस पर बहुत से शोध मौजूद हैं। लेकिन संगीत के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाया जा सके, इस पर अभी काम किया जाना बाकी है।

इस स्टडी की सीनियर ऑथर प्रोफेसर एलविरा ब्रेटिको जर्नल फ्रंटियर्स इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस को बताते हुए कहती हैं,”संगीत की पसन्द और मेडिकल प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (mPFC) में लिंक होता है, जिसके कारण संगीत हमारे दिमाग पर लॉन्ग टर्म असर डालता है।”

संगीत का जॉनर आपके बारे में क्या कहता है?

1. पॉप

अगर आपको पॉप संगीत पसन्द है, तो आप एक एक्सट्रोवर्ट यानी बहिर्मुखी व्यक्ति हैं। आपको नर्वस महसूस होता है, लेकिन आप अपनी समस्याओं से निकलना जानते हैं। आप ज्यादा कलात्मक नहीं हैं, आप हर चीज को लॉजिक के अनुसार सोचते हैं और एनालिसिस करते हैं।

2. रैप/ हिपहॉप

अगर आपका टेस्ट रैप और हिपहॉप संगीत में हैं तो आप एक हंसमुख और सामाजिक व्यक्ति हैं। नए लोगों से मिलना इत्यादि आपको बहुत पसंद है। हालांकि ऐसी अवधारणा है कि रैप या हिपहॉप पसन्द करने वाले लोग आक्रामक या गुस्सैल होते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से इसका कोई आधार नही है।

3. कंट्री म्यूजिक

क्या आप जानते है कि आपकी हार्ट बीट पर आपके म्यूजिक का क्या असर होता हैं। चित्र:शट्टरस्टॉक

अगर यह जॉनर आपकी पसंद है तो आप भावनात्मक रूप से थोड़े से अस्थिर हैं। आप कुछ नया ट्राय करने के लिए तैयार नहीं हैं।

4. रॉक या हैवी मेटल

अगर आपको रॉक में रुचि है तो आपका दिमाग बहुत सहज है और आप भविष्य को संभावनाओं के साथ देखते हैं। आप ढेर सारे आइडियाज रखते हैं और अपने जीवन पर उसका असर भी देखते हैं।

5. क्लासिकल संगीत

अगर आपको क्लासिकल संगीत पसन्द है तो आप संगीत ही नहीं जीवन की बारीकियों और जटिलताओं को भी समझते हैं। आप क्रिएटिव हैं और कला से प्रेम करते हैं। आप अपने मन की सुनने वाले लोगों में से हैं।

6. रिदम और ब्लूज

अगर यह आपका जॉनर है तो आप अपने दिल की सुनते हैं। आप आसानी से अपनी भावनाओं को कह पाते हैं और अपनी संगीत की पसन्द की तरह ही जीवन में भी वेल-ट्यूण्ड हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख