पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

परी कथाओं जैसा नहीं है प्यार, जानिए प्यार के बारे में असल में आपको क्या समझने की जरूरत है

शेक्सपियर या शरतचंद्र को पढ़कर आप प्‍यार की राह पर बढ़ चली हैं, तो जरा ठहरिए। क्‍योंकि प्‍यार आपको हमेशा कुछ देने ही नहीं, बल्कि बहुत कुछ लेने भी आता है।
Written by: विनीत
Published On: 15 Mar 2021, 08:24 pm IST
प्यार में इमोशनल फूल न बनें। चित्र-शटरस्टॉक।

परियों की कहानियों में प्यार का एक गुलाब से रंगा हुआ संस्करण चित्रित किया गया है। इसलिए यह हम पर है  कि हम प्यार की वास्तविकता के बारे में खुद ही जान लें। प्यार हमेशा शूरवीरों के की तरह चमकता नहीं रहता है, और न ही यह बाद में आपको हमेशा खुश रख सकता है। प्यार जीवन का एक हिस्सा है और इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए जरूरी है यह उन जिम्‍मेदारियों के बारे में जान लेना, जो आपको प्‍यार के साथ निभानी पड़ती हैं। 

हम यहां प्यार के बारे में 5 ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं, जिसके बारे में हम सभी को बेहतर तरीके से समझ लेना चाहिए 

  1. प्यार में देना और लेना दोनों है

किसी से प्‍यार होना या किसी से प्‍यार की चाहत होना बहुत सामान्‍य है। पर यह भी जानना होगा कि प्यार को पा लेना ही अंत नहीं है। जितना आप दूसरों के प्यार के लायक होते हैं, उतना ही आपको दूसरों से प्यार करना और समझौता करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढें: आप भी घोस्टिंग की शिकार हैं? तो ये 10 तरीके आपको इस परेशानी से निकलने में मदद कर सकते हैं

  1. प्यार में होने का मतलब खुद को भूल जाना नहीं 

आपको यह जानने की जरूरत है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी तरह का बलिदान करना चाहिए और हर बात पर झुकने के लिए तैयार हो जाना है। 

बेशक, किसी भी रिश्ते में प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी और से प्यार करने के लिए आपको खुद से कम प्यार नहीं करना चाहिए। बच्चे अपने माता-पिता के बीच संबंधों को देखकर यह सीखते हैं।

प्यार का मतलब यह नहीं है कि आप बलिदान  करें।चित्र:शटरस्टॉक
  1. सम्मान प्यार में महत्वपूर्ण है

प्यार में सम्मान महत्वपूर्ण है। आपको यह पता होना चाहिए कि सम्मान और प्यार का भाव दोनों का होना जरूरी है। आपको यह भी समझना चाहिए कि आप स्‍वयं भी उतने ही सम्‍मान की हकदार हैं, जितना वो जिसे आप प्‍यार करती हैं। बिना सम्मान के प्यार विषाक्त हो सकता है।

  1. कभी-कभी प्यार हमेशा के लिए नहीं होता है

रोमांटिक नॉवेल या मूवीज में डूबे युवाओं को यह लग सकता है कि प्‍यार ही जीवन की अंतिम राह है। ज्‍यादातर रोमांटिक कथाएं यही सिखाती हैं कि प्‍यार एक बार हो गया तो वह जीवन भर रहता है। लेकिन सच्चाई यह है कि प्यार अस्थायी है और कभी-कभी किसी रिश्ते को खत्म करना और आगे बढ़ना बेहतर होता है।

  1. कभी-कभी आप जिससे प्यार करतें हैं, वह आपको प्यार नहीं देता है

कुछ चीजें किसी के भी नियंत्रण से परे होती हैं। यही बात प्‍यार पर भी लागू होती है। कभी-कभी जिसे आप बहुत पसंद करते हैं और जीवन भर साथ रहना चाहते हैं, वह आपको प्‍यार दे ही नहीं पाता। एक तरफा प्यार सिरदर्द का कारण बन सकता है, लेकिन आपको इसे जाने देना सीखना होगा। यह अनुभव कम विनाशकारी होंगे यदि आप पहले से ही जानते हैं कि आपको किससे और क्या उम्मीद रखनी है।

यह भी पढें: ये 5 संकेत बताते हैं कि आप हमेशा लोगों को खुश रखना चाहती हैं, और जानिए कि क्‍यों आपको ये नहीं करना चाहिए

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख