पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

टेंशन में सब गड़बड़ हो रही है, तो कुछ दिन झूला झूलिए, हम बता रहे हैं इसके अविश्वसनीय लाभ

झूला झूलना न केवल आपको खुशी देता है, बल्कि यह आपको अपने शरीर और विचारों के प्रति भी सजग बनाता है।
Published On: 18 Jul 2021, 12:00 pm IST
झूला झूलने से आप तनावमुक्त होकर शांत महसूस कर सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक

बारिश, सावन और झूले, इनका संबंध बहुत पुराना है। बारिश के आते ही लड़कियां झूलों की तैयारी करने लगती हैं और झूले पर बैठते ही सब बच्चे बन जाते हैं। हालांकि अब माहौल कुछ बदला है। किसी वॉटर पार्क या एडवेंचर पार्क में जा कर जब आप झूलों की राइड्स लेती हैं, तो जैसे किसी अनोखी दुनिया में ही घूम रही होती हैं। जब आप झूले पर बैठती हैं तो आपको बहुत मजा आता है और बहुत देर तक झूलने का मन करता है। लेकिन इसके बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं जिनको सुन कर आप हैरान रह जाएंगी। 

झूला झूलने के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वरिष्ठ सलाहकार और प्रमुख दर्द प्रबंधन सेवाएं,डॉ अमोद मनोचा के अनुसार चाहें बच्चे हों या बड़े, जब झूला ऊपर की तरफ बढ़ता है, हम सभी एक्साइटेड होकर चीखते हैं चिल्लाते हैं। इसमें कुछ लोग डर के मारे चिल्लाते हैं, तो कुछ खुशी के मारे। इस समय वे जितने खुश होते हैं उससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों को ही लाभ पहुंचता है। 

झूला झूलने के अन्य बहुत से लाभ 

1 बॉडी अवेयरनेस बढ़ती है

झूलने का एक शारीरिक लाभ बॉडी अवेयरनेस बढ़ना है। आपके मन में अब सवाल आएगा कि झूला झूलने से कैसे? दरअसल आपकी बॉडी जॉइंट्स में रिसेप्टर्स होते हैं वे जब एक्टिव हो जाते हैं, तो बॉडी को इंडिकेशन देना शुरु कर देते हैं।

यह आपको अपने शरीर के प्रति सजग बनाता है। चित्र: शटरस्टॉक

इसलिए, जब आप अपने पैरों से झूले को धकेलती हैं, तो आपका शरीर भी जॉइंट की एक्टिविटी पर ध्यान देने लगता है। और यही एक्टिविटी आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है। 

यह भी पढ़ें-Menstrual Health and Awareness Day: फुसफुसाना क्‍यों, जरूरी है पीरियड्स पर खुल कर बात करना

2 कोआर्डिनेशन स्किल बढ़ती है

झूला झूलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपकी बॉडी और झूले का आपस में कोआर्डिनेशन। इस कोआर्डिनेशन को बनाए रखने के लिए आपके सभी बॉडी पार्ट्स और आपकी मसल्स उस समय एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से आप बिना डर झूला झूलती भी हैं और उसको तेज गति भी देती हैं।

3 बेहतरीन एक्सरसाइज भी है झूला झूलना 

जब आप झूले की अपनी गति पकड़ने के बाद भी उसे आगे पीछे कर पाती हैं, तो वह आपके वजन और स्पीड की वजह से संभव हो पाता है। यह एक तरह की सबसे अच्छी कसरत भी मानी जाती है, सभी तरह के शारीरिक लाभ लेने की।

4 स्ट्रेस कम करता है झूला झूलना

भले ही आपका सारा दिन कितना ही खराब, तनाव पूर्ण रहा हो, लेकिन जब आप झूला झूलेंगी तो न केवल आपको शारीरिक लाभ मिलेंगे, बल्कि आपको बहुत से मानसिक लाभ भी मिलेंगे। सबसे बड़ा लाभ तो यह ही है कि आप हर तरह के तनाव से मुक्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स में सामान्य से कम है ब्लड फ्लो, तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण

5 बच्चों के लिए भी फायदेमंद है झूला झूलना

अगर आपका बच्चा झूलने लायक हो गया है, तो उसे भी इस अनुभव से अवगत कराएं। 

झूला झूलने से बच्चों की मोटर स्किल बेहतर होती है। चित्र: शटरस्टॉक
  1. बात यदि बच्चों के विकास की करें तो यदि आप अपने बच्चे को झूला झूलने की आदत डालती हैं, तो बच्चे में फोकस करने की क्षमता बढ़ेगी।
  2. बच्चा बैलेंस करना सीखेगा। क्योंकि झूला झूलते समय कानों में मौजूद फ्लूइड आगे पीछे होता है जो शरीर के बैलेंस के लिए जरूरी है।
  3. झूला झूलने के दौरान आपका बच्चा केवल आगे पीछे ही नहीं बल्कि ऊपर नीचे भी जाता है जिसके कारण उसका बैलेंस और फोकस और अधिक बढ़ता है।
  4. इससे उनकी गर्दन भी मजबूत बनती है। झूलने से बच्चा रिलैक्स हो जाता है और बहुत खुश भी होता है।

उम्मीद है अगली बार जब आप झूला झूलेंगी, तो इसके फायदे सहेलियों से साझा करना नहीं भूलेंगी। यदि आप चाहती हैं कि आपका बच्चा भी इससे लाभ उठाए तो, उसके लिए घर में ही एक छोटा झूला ले आएं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख