पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बाेरिंग शादी में फिर से नया रोमांच घोल सकती हैं ये 3 टिप्स

यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में बोरियत से जूझ रहीं हैंं, तो ये रिलेशनशिप टिप्स आपको अपने साथी को बेहतर ढंग से समझने और चीजों को स्पाइस अप करने में मदद करेंगी।
Updated On: 22 Apr 2022, 07:48 pm IST
कुछ वक्त खुली हवा और समुद्र की लहरों के बीच बिताने से आपका तन और मन शांत होने लगता है। चित्र: शटरस्टॉक

विवाह एक ऐसा बंधन है, जो दो आत्माओं को जोड़ता है। जबकि प्यार अक्सर शादी की ओर पहला कदम होता है, लेकिन धीरे – धीरे आप बोरिंग या रुका हुआ महसूस कर सकती हैं। यदि तुरंत समाधान नहीं किया जाए तो यही रुकवटें, वैवाहिक सम्बन्धों में समस्याओं का कारण बनती हैं। इन चीजों के लिए रिलेशनशिप टिप्स की जरूरत होती है जो आपके बंधन को मजबूत बना सकती हैं।

शादी में बोरियत को मिटाने में मदद करने के लिए यहां कुछ रिलेशनशिप टिप्स दिए गए हैं:

1. अपने साथी को जानें

संवाद ही कुंजी है। साथी के साथ हुई एक खुली और स्पष्ट बातचीत हमें उनकी पसंद और नापसंद, विचित्रताओं और आदतों के बारे में अधिक जानने में मदद करती हैं। हम उनके साथ अधिक समय बिताने के तरीके खोज सकते हैं। जैसे कोई ऐसा शौक जो आपको भी पसंद हो और उन्हें भी। हम नए शौक और मनोरंजक गतिविधियों का पता लगा सकते हैं, और अपने साथी से जुड़ने के अवसर का उपयोग कर सकते हैं। जैसे-जैसे हम उनके साथ समय बिताएंगे, हम उनके व्यक्तित्व की नई परतों को उजागर करेंगे।

2. अपनी इच्छाओं को स्वीकारें और प्रकट करें

यौन इच्छाओं को हमेशा वर्जित विषय माना जाता है, जो अंतरंगता में बाधा उत्पन्न करती है। प्रारंभ में, आपको अपने स्वयं के हितों के बारे में सीखना होगा और उन्हें स्वीकार करने पर काम करना होगा।

एक दूसरे के साथ कमयूनिकेट करें। चित्र : शटरस्टॉक

एक स्वस्थ यौन जीवन होना सबसे आवश्यक टिप्स में से एक है। आपकी शारीरिक ज़रूरतें और इच्छाएं आपको आपके साथी के साथ निकटता के दूसरे स्तर तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं। सहजता भी अद्भुत काम कर सकती है। आप मोमबत्तियों और मंद रोशनी के साथ रोमांटिक माहौल बनाने की को समझें, इससे बेडरूम के अंदर और बाहर इंटीमेसी बढ़ेगी।

3. इन्सेक्योरिटी से बचें

हम सभी अपने अतीत से बोझ उठाते हैं। अतीत के दर्द और असुरक्षा की भावना विकसित होने के कारण हमें किसी नए व्यक्ति को पूरी तरह से समर्पित करने में परेशानी होती है। इसे अपने जीवनसाथी पर भरोसा करके ठीक किया जा सकता है। जब हम अपने डर को छोड़ देते हैं, तो हम अपने पार्टनर को हमारे लिए भी ऐसा करने की अनुमति देते हैं।

बोरिंग शादी में खोया हुआ स्पार्क फिर से जगाने के लिए ये कुछ सेक्सी शानदार टिप्स हैं। जो न केवल आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में मदद करेंगी। आपको उन्हें एक नए तरीके से प्यार करना सिखाएंगी।

यह भी पढ़ें : इन दिनों आपका गुस्सा भी सातवें आसमान पर रहता है? तो ये हो सकता है मूड पर चढ़ते पारे का असर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख