अशांत और अस्थिर मन कई जगह बंटा हुआ है? तो ये 5 उपाय बनाएंगे आपको शांत चित्त
खुद को समझने के लिए सबसे जरूरी है अपने मन को और मस्तिष्क को शांत रखना। मन को शांत रखना सरल काम नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। जब मन अशांत होता है तब हम बड़े निर्णय नहीं ले पाते हैं और छोटी-छोटी बातों के फैसले लेने में भी गलतियां करते हैं। हमारा मन उस काम को करने को भी राजी हो जाता है जो हम नहीं करना चाहते। और जो हम चाहते है वो नहीं करते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा मन परेशान होता है और नहीं जान पाता कि वो क्या चाहता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने मन-मस्तिष्क को शांत रखें और खुद को जानने कि कोशिश करें कि हम क्या चाहते हैं। और हमारे लिए क्या सही है।
आज की बिजी लाइफस्टाइल में व्यक्ति के पास सभी काम करने के लिए टाइम है लेकिन यदि बात आती है खुद को वक़्त देने की, खुद से बातचीत करने की मन को शांत करने की उसे समझने की तो किसी के पास समय नहीं होता है। लोग मशीन की तरह काम कर रहे हैं आज की भागदौड़ में शामिल है जिसकी वजह से उन्हें तनाव भी होता है और परेशान रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि वो खुद क्या चाहते है ये समझे और इसके लिए जरूरी है मन को शांत रखना तो चलिए आज हम बात करेंगे कि लोग खुद से कैसे जुड़ सकते हैं और कैसे अपने अशांत मन को काबू में कर सकते हैं।
ये 5 उपाय आपको शांतचित्त होने में मदद करेंगे
1. ध्यान केंद्रित करें
किसी चित्र पर, या ऐसी वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित करें जिसे देख कर आपका मन हो। ये उपाय मैडिटेशन की तरह काम करती है, लेकिन इस उपाय में किसी शब्द या विचार को सोचने और सुनने की जगह केवल शांति या ख़ुशी देने वाले दृश्य और वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। जैसे – “आप सुबह उठे और उस वस्तु को देखे जिसे आप पाना चाहते थे तो आप मन अपने आप ख़ुशी से झूम उठता है”।
ठीक इसी तरह के करीब 10 मिनट तक किसी सकरात्मक दृश्य को देखने से भी आपका मन को शांत होता है।
2. लम्बी और गहरी सांस लें
गहरी और लम्बी सांस मन को शांत रखने का अचूक और सरल उपाय है। जब हम अपना ध्यान सांस लेने पर केंद्रित करते हैं, तब हमारे मस्तिष्क में अच्छे रसायन स्रावित होते हैं, जो मन को नियंत्रित करने और मन को खुश रखने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।
जब भी आपका मन अशांत हो तो आप पांच बार गहरी और लम्बी सांस लेना शुरू करें और जब तक संभव हो रोकने के बाद धीरे-धीरे छोड़ दें। सांस भरते वक़्त अपना ध्यान फेफड़ों पर केंद्रित करना चाहिए। ऐसा करने से मन और मस्तिष्क में भावनात्मक विचार नहीं आते हैं, और शांति का अनुभव होता है।
3. योग है जरूरी
ये बात तो सभी जानते है कि योग से न सिर्फ तन बल्कि मन भी स्वस्थ्य और शांत रहते हैं। इसलिए मन को शांत करने के लिए योग करना एक बेहतरीन उपाय है।
नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति हेल्दी रहता है। शांत दिमाग और मन के लिए बॉडी का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक योग चाहिए।
4. हमेशा सकारात्मक रहें
आपका मन जब भी परेशान होता है तो नकारात्मक विचार आपके दिमाग पर हावी होने लगते हैं। इसलिए जरूरी है हमेशा सकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करें। ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जब हमेशा सकारात्मक रहते हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक विचार रखते हैं तो आप कामयाबी भी हासिल करते हैं और ऐसा होने पर आपके मन को ख़ुशी मिलती है और वो शांत रहता है।
5. म्यूजिक करेगा मैजिक
एक कहावत है की म्यूजिक इस बेस्ट मेडिसिन और ये सच भी है। आप जब भी परेशान हो या अशांत हो तो बस अपने पसंदीदा म्यूजिक को ऑन करें और उसे एन्जॉय करें। ये सुनने में शायद अजीब है लेकिन ये कुछ ही मिनटों में आपके उदास और परेशान मन को ख़ुशी से भर देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप संगीत सुनते हैं तो आपके दिमाग में नकारत्मक विचार नहीं आते हैं। और मन शांत रहता है।
यह भी पढ़े- तुलसी के साथ ये 3 प्लांट हैं बदलते मौसम में आपके दोस्त, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।