पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

हम बताते हैं 5 कारण कि क्यों आपके लिए जरूरी है हर महीने अपने पीरियड्स का हिसाब रखना

पीरियड्स का हिसाब रखने से आप न सिर्फ अपने कपड़ों को अनचाहे दागों से बचा सकती हैं, बल्कि अपने मेंस्ट्रुअल स्वास्थ्य का भी बेहतर ख्याल रख सकती हैं।
Updated On: 10 Dec 2020, 01:39 pm IST
आपके लिए पीरियड ट्रैक करना है ज़रूरी। चित्र : शटरस्टॉक।

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आप छुट्टियों की तैयारी कर रही हैं और निकलने से ठीक एक दिन पहले आपके पीरियड्स आ जाएं? अगर यह कहानी आपकी भी है तो पीरियड्स के हिसाब किताब रखने का समय आ गया है। पीरियड्स ट्रैक करना न सिर्फ आपको पीरियड्स के लिए मानसिक रूप से तैयार करेगा, बल्कि आपको कपड़े धोने की मेहनत से भी बचाएगा।

पीरियड्स का हिसाब रखने के यह 5 फायदे होते हैं-

1. आप अपने मूड को नियंत्रित कर सकती हैं

अगर आपको लगता है कि पीरियड्स के साथ सिर्फ पीएमएस ही आते हैं, तो आप गलत हैं। यह हॉर्मोनल असंतुलन भी साथ लाते हैं जो पांचों दिन आपके साथ ही रहते हैं। यह हॉर्मोनल बदलाव चिड़चिड़ापन, तनाव और एंग्जायटी का कारण बनते हैं।
अगर आप इन मूड स्विंग का हिसाब रखेंगी तो आप अगली सायकल में इसके लिए तैयार होंगी। साथ ही आप इन्हें बेहतर मैनेज कर पाएंगी।

क्यों रखना चाहिए पीरियड्स का हिसाब? चित्र: शटरस्‍टॉक

2. अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकती हैं

पीरियड्स ट्रैक करने पर आप सिर्फ उन पांच दिनों का हिसाब नहीं रखतीं जब रक्‍तस्राव होता है, बल्कि आप पूरे महीने की सायकल का हिसाब रखती हैं। इससे आप अपनी फर्टिलिटी विंडो यानी आप के प्रेग्नेंट होने की सम्भावना किस वक्त सबसे ज्यादा है यह भी जान सकती हैं। तो अगर आप प्रेगनेंसी नहीं चाहतीं, तो आप आसानी से उन दिनों को अवॉयड कर सकती हैं या अधिक प्रोटेक्शन इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामान्‍य मासिक धर्म चक्र 4 से 5 दिन का होता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. इससे आप अपने मां बनने की संभावना भी बढ़ा सकती हैं

अब जब आपको पता होगा कि आप किस वक्त गर्भ धारण करने के लिए संभावित हैं, आप उस दौरान प्रेगनेंसी की कोशिश कर सकती हैं। अपनी फर्टिलिटी विंडो के समय सेक्स करने से आपके मां बनने के चांस अधिक होते हैं।

4. आप ओवरऑल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ा सकती हैं

आपके पीरियड्स आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। अगर शरीर में कोई भी समस्या है तो आपकी मेंस्ट्रुअल सायकल असाधारण हो जाएगी। आप पीरियड्स के हिसाब रख कर अपने पूरे स्वास्थ्य का ख्याल रख सकती हैं।
अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं या असमान्य हैं, तो आप डॉक्टर से मिलकर कोई भी बीमारी की आशंका की जांच कर सकती हैं। अगर आपके पीरियड्स ट्रैक होंगे तो आपकी डॉक्टर को भी सुविधा होगी।

तनाव के कारण भी आपके पीरियड लेट हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. आप अपनी सायकल को बेहतर समझ पाएंगी

सामन्यतः मेंस्ट्रुअल सायकल की अवधि 28 दिन होती है, लेकिन यह हर स्‍त्री में यह अलग हो सकता है। तो जब आप अपने पीरियड्स ट्रैक करना शुरु करती हैं, तो आप अपनी सायकल को समझ पाती हैं। और जितना अधिक आपको अपनी सायकल की जानकारी होगी आप उसे उतना ही नियंत्रित कर पाएंगी। आपको यह भी पता चल सकेगा कि आपके पीरियड्स नियमित हैं या नहीं।

क्या आप नहीं समझ पा रहीं कि पीरियड्स ट्रैक कैसे करें? आपके फोन में इसका समाधान है। आपको बस हेल्थशॉट्स ऐप डाऊनलोड करना है। यह ऐप आप के एंड्रॉयड या आई फोन के लिए उपलब्ध है। आप सिर्फ एक क्लिक में न सिर्फ अपने पीरियड्स के हिसाब रख सकती हैं, बल्कि ढेरों अन्य फायदे पा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख