पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पीरियड्स के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं अजवायन की चाय, यहां रेसिपी भी है

अगर पीरियड्स के दर्द ने आपका भी जीना मुहाल कर दिया है तो इंस्टेंट रिलीफ के लिए अजवाइन की चाय बनाने का समय है।
Published On: 19 Jan 2022, 06:30 pm IST
अगर आपके पीरियड्स क्रैम्प्स काबू से बाहर हो रहे हैं, तो पीरियड्स के दर्द के लिए यह अचूक उपाय आजमाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक

महिलाओं को पीरियड्स के आने से पहले हर महीने अत्यधिक दर्द का अनुभव होता है। सर्दी के ठंडे महीनों के दौरान जहां पीरियड्स की अवधि बढ़ जाती हैं, वहीं दर्द तीव्र और असहज करने वाला होता है। मासिक धर्म के सामान्य लक्षणों में ऐंठन, सूजन आदि शामिल हैं। इस दौरान अत्यधिक थकान महसूस होती है। इस असहनीय दर्द से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाएं जा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन चाय की सलाह दे रहीं हैं। इस ख़ास चाय के सेवन से मांसपेशियों को आराम तथा पेट के हिस्सों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। 

जानिए मासिक धर्म की ऐंठन से कैसे छुटकारा दिला सकती है अजवाइन की चाय (How to relieve period cramps using these ingredients in tea)

  1. अजवाईन (Ajwain)

अपने उपचार गुणों के कारण अजवाइन हमेशा आपकी रसोई में होनी चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक

आमतौर पर अजवाइन किचन में आसानी से मिल जाती है। इसका उपयोग विभिन्न भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और विभिन्न खनिज तत्व पाए जाते हैं। पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन की चाय को आजमाया जा सकता है।  

  1. चाय की पत्ती (Tea leaves)

वैसे तो आपने सभी को चाय के नुकसान गिनाते हुए सुना है। लेकिन इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं। दरअसल, ब्लैक टी में कैफीन होता है, जो पीने पर दर्द निवारक प्रभाव देता है। इसके अलावा इसमें अन्य उत्तेजक तत्व एंटीऑक्सीडेंट जैसे पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन पाए जाते हैं। यह पाचन क्रिया और  ऊर्जा को बढ़ाने में सक्षम है। इसे पीकर से थकान को दूर किया जा सकता है।

  1. गुड़ (Jaggery)

कम मात्रा में सेवन करने पर गुड़ चीनी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चित्र: शटरस्टाॅक

गुड़ सामान्यतः गन्ने या ताड़ के रस से बनाया जाता है। इसका उपयोग सदियों से हमारी रसोई में किया जाता रहा है। यह लोहा, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे विभिन्न खनिज तत्वों का समृद्ध स्रोत है। गुड़ में हर 100 ग्राम पर 11 मिलीग्राम आयरन होता है। इसलिए, यह हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में सहायक है। प्राकृतिक रूप से यह एनीमिया, ऐंठन, थकान और अनियमित पीरियड्स के इलाज के लिए फायदेमंद है। 

  1. घी ( Ghee)

मक्खन या घी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन (वसा में घुलनशील ) जैसे विटामिन ए, ई और डी से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में खनिजों और फैटी एसिड के अवशोषण में सुधार करता है। यह एक ऐसा सुपरफूड है जो पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से प्राकृतिक रूप से छुटकारा दिलाता है। 

आइए, जानते हैं चाय बनाने की सही विधि (How to make this tea to get rid of period cramps) :

  1. सबसे पहले सॉस पैन में एक कप पानी उबाल लें।
  2. उबलते पानी में ½ छोटा चम्मच अजवाइन डालें।
  3. जब यह पानी में पीला हो जाएं, तो इसमें 1/2 टीस्पून काली चाय की पत्तियां डालें।
  4. अब अच्छी तरह उबाल आने दें।
  5. आप चाहें तो दूध डाल सकती हैं।
  6. अब इसमें एक चम्मच गुड़ मिलाएं।
  7. चाय को कप में छान लें।
  8. अब इसमें ½ छोटी चम्मच घी डाल दीजिए। 

बस सिप सिप करके इस चाय को पिएं और पीरियड क्रैम्प्स से छुटकारा पाएं। 

यह भी पढ़े :Progesterone : डियर लेडीज, आपके मूड से लेकर सेक्स लाइफ तक को प्रभावित कर सकता है यह जरूरी हार्मोन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख