पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या आप जानती हैं सेक्स की भाषा? ये 5 मंत्र बेहतर बना सकते हैं आप दोनों का संबंध

आपके पार्टनर के साथ आपका संबंध और इंटीमेसी सिर्फ बेड पर ही शुरू नहीं होती है। इसके लिए आपका जेस्चर, सहयोग और व्यवहार भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
Updated On: 23 Oct 2023, 09:54 am IST
जानिए पार्टनर के साथ सेक्स करने से क्यों होता है दर्द ! चित्र: शटरस्टॉक

क्या आपको लगता है कि आप सेक्स और अपने साथी के बारे में सब कुछ जानते हैं? तो ये गलत है! आप सभी प्यार के संकेत, रोमांस, प्यारी नोक-झोंक, यौन समबंध, आदि का अनुभव किया होगा। लेकिन क्या आप सेक्स लैंग्वेज के बारे में जानती है? 

मनोवैज्ञानिक और लेखक डगलस वीस ने पीएचडी करते समय अपनी नई किताब, ‘5 सेक्स लैंग्वेज’ में सेक्स आईक्यू को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ यौन सुख का भरपूर आनंद लेना है, तो आपको भी इन भाषाओं के बारे में जानना चाहिए। असल में सेक्स बेड पर ही नहीं होता, बल्कि इसकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो जाती है। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो आइए आगे बढ़ते हैं – 

यहां हैं वे 5 भाषाएं जो आप दोनों के यौन आनंद को और भी बढ़ा सकती हैं!

1. स्वीकृति (Acceptance)

एक-दूसरे को स्वीकार करना सेक्स की प्रारंभिक भाषा है। इसमें न बॉडी शेमिंग होनी चाहिए, न अनावश्यक अपेक्षाएं। आप दोनों जैसे हैं, आपको उसी तरह एक-दूसरे को स्वीकार करना है। 

अपने रिश्‍ते को बेहतर बनाने के लिए सेक्स लैंग्वेज जानना है जरूरी। चित्र: शटरस्‍टॉक

सेक्स के हर चरण के दौरान यह जरूरी है कि आप केवल उनके शरीर की या यौन रूप से ही नहीं, बल्कि सभी बातों की सराहना करें। आप उन्हे बताएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। सराहना और संतोष आपको एक-दूसरे के करीब लाने में और भी मदद करेगा। 

2. इच्छा (Desire)

इच्छा या डिज़ायर आपकी सेक्स लाइफ को अलग ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। यदि आपके पार्टनर को आपके अंदर सेक्स की इच्छा दिखेगी, तो उनकी भी इंटीमेट होने की रुचि बढ़ेगी। वे भी आपको अपना यौन समय देना पसंद करेंगे। स्त्री हो या पुरुष हर व्यक्ति को यह अच्छा लगता है कि कोई उन्हें प्यार करने वाला व्यक्ति उनके प्रति यौन रुचि रख रहा है। 

3. धैर्य (Patience) 

सेक्स को धीमा करना, अपना समय लेना और अपने पार्टनर को भी समय देना और भी जरूरी है। धैर्य सेक्स भाषा का एक और महत्वपूर्ण मंत्र है। इसका प्रदर्शन आप सेक्स से पहले, उसके दौरान और बाद में भी कर सकते हैं। मसाज या प्यार से स्पर्श करने से आपके पार्टनर को अच्छा महसूस हो सकता है।

4. प्लेजर की खोज (Pleasure) 

अकसर तनाव, काम के बोझ और अन्य दबावों के चलते हम अपने आप से ही बेखबर हो जाते हैं। जबकि सेक्स में आपको अपनी और अपने पार्टनर दोनों के शारीरिक आनंद के बारे में जागरुक होना जरूरी है। यह देह भाषा है और इसमें आप दोनों ही एक-दूसरे के लिए प्लेजर की खोज करनी है। 

आपकी सेक्स भाषा बहुत अच्छी है, तो आप इन्जॉय करेंगे सेक्स लाइफ। चित्र: शटरस्‍टॉक

यदि आपकी सेक्स भाषा बहुत अच्छी है, तो आपको जरूर पता होगा कि आपके पार्टनर को कैसे प्लेजर मिलता है। आप यह जानना चाहेंगे कि सेक्स के दौरान आपके साथी को सबसे ज्यादा खुशी किस चीज से मिलती है। आपकी ये खोज उनके लिए सेक्स को दूसरे स्तर पर ले जा सकती है।

5. आनंद (Fun) 

जब आप सेक्स के साथ मस्ती को मिलाते हैं, तो आपके पार्टनर को सेक्स में आनंद आता है। इसे सेक्स के सभी चरणों में लाया जा सकता है। इससे आपको अपने साथी के साथ अच्छा और सहज महसूस हो सकता है। विभिन्न स्थानों पर और रचनात्मकता तरह से सेक्स करने से आपको आनंद का अनुभव होगा।

तो लेडीज प्यार और आत्मीयता की इस भाषा को समझें और अपने यौन आनंद को और बेहतर बनाएं।

यह भी पढ़ें: <a title="प्रोस्टेट और ओवेरियन कैंसर का कारण बन सकता है गोद में लैपटॉप रखकर काम करना, जानिए सेहत पर इसके नुकसान” href=”https://www.healthshots.com/hindi/intimate-health/laptop-in-your-lap-can-ruin-your-fertility-and-sexual-health/”>प्रोस्टेट और ओवेरियन कैंसर का कारण बन सकता है गोद में लैपटॉप रखकर काम करना, जानिए सेहत पर इसके नुकसान

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख