सेक्स लाइफ को बूस्ट करना है, तो हर रोज करें ये 6 आसान एक्सरसाइज
एक्सरसाइज फ़िटनेस के लिए ज़रूरी है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बेडरूम में भी यह आपकी परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकती है।
सेक्स हर कपल के रिश्ते का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। एक हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए आप कुछ एक्सरसाइज अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
1. ग्लूट्स ब्रिज
ज़मीन पर पीठ के बल लेटें और घुटने मोढ़ लें। हाथों को साइड में रख लें। अब अपने हिप्स को जमीन से इस तरह उठाएं कि आपके घुटने, हिप्स और कंधे सीधी लाइन में हों। कुछ सेकंड रोकें, फिर रिलैक्स करें। इसके कम से कम 20 रेपेटीशन करें।
यह एक्सरसाइज आपकी पेल्विस मसल्स को मजबूत बनाने में कारगर है।
2. स्टैंडिंग हिप थ्रस्ट
पैरों को कंधे के बराबर दूरी पर फैलाकर खड़े हो जाइए। अब एक पैर आगे बढ़ाएं और घुटनों को मोढ़ें। अब अपने हिप्स को हल्का सा पुश करें जब तक आपको मांसपेशियों में तनाव न महसूस होने लगे। इस पोज़ को 30 सेकंड होल्ड करें, फिर दूसरे पैर से भी यही करें। यह बहुत आसान है, लेकिन बहुत अधिक रेपेटीशन न करें।
हिप थ्रस्ट करने से आप को बेहतर ऑर्गेज्म प्राप्त होगा।
3. साइड-टू-साइड लंजेस
पैरों को कंधों की दूरी पर रखकर खड़े हों। अब पूरे शरीर को दायीं ओर झुकाएं, वजन दाएं पैर पर और बाएं पैर को स्ट्रेच करें। ध्यान रखें शरीर आगे की ओर न झुका हो, बल्कि सीधा हो। हिप्स को पीछे की ओर पुश करें। दाएं पैर को ज़मीन से 90 डिग्री के कोण पर रखें।
अब सीधी हो जाएं और बायीं ओर इसी तरह झुकें। दोनों तरह 10 से 12 रेपेटीशन करें।
4. हिन्ज
घुटनों के बल बैठ जाएं और ज़मीन से 90 डिग्री का एंगल बनाएं। शरीर को सीधा रखें। सारा वजन एड़ियों पर डालें। हाथों को कमर पर रखें और धीरे से पीछे की ओर झुकें। 3 से 5 सेकंड रुकें फिर सीधी हो जाएं। इसे 5 से 10 बार रिपीट करें।
इस एक्सरसाइज से आपको बेहतर ऑर्गेज्म मिलना आसान हो सकता है।
5. सूमो स्कवॉट्स
इस एक्सरसाइज से आपकी वेजाइनल मसल्स मजबूत होंगी।
पैरों को दूर रखकर खड़ी हों और हाथों को जोड़ लें। आप हाथ सामने की ओर रख सकती हैं या सर के ऊपर उठा सकती हैं, जैसा आपको बेहतर लगे। धीरे से अपने घुटने झुकाएं जब तक आपकी थाइस ज़मीन के पैरलल आ जाएं।
5 सेकंड रुकें और सीधी हो जाएं। इस एक्सरसाइज के 10 से 15 रेपेटीशन करें।
6. लोअर बैक फ्लेक्स
पीठ के बल ज़मीन पर सीधे लेट जाएं। हाथों को साइड में रखें, घुटने मोढ़ें और तलवों को ज़मीन पर रख दे। अब घुटनों को अपने पेट के पास लाएं, लेकिन पीठ ना उठाएं। आपको हल्का स्ट्रेच महसूस होगा। 5 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें। इसे 10 बार दोहराएं।
इससे आपकी लोअर बैक मजबूत होती है। लोअर बैक में सबसे ज्यादा नसें होती हैं, इसलिए इस एक्सरसाइज से आपका सेक्स के दौरान आनंद बढ़ जाएगा।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।