पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

प्रेगनेंसी में सेक्स: ये 4 बातें जो हर गर्भवती स्‍त्री को गांठ बांध लेनी चाहिए

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हॉर्मोनल बदलाव आते हैं और इसका ये भी अर्थ है कि आपके लिए सेक्स पहले जैसा नहीं रहेगा। जानिए प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स के बारे में आपको क्या पता होना चाहिये।
Updated On: 10 Dec 2020, 12:15 pm IST
प्रेगनेंसी में सेक्‍स आपके लिए थोड़ा अलग हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

गर्भावस्था में एक महिला के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं। ये बदलाव न सिर्फ आपकी शारीरिक बनावट में आते हैं, बल्कि आपकी सेक्स ड्राइव को भी प्रभावित करते हैं। कुछ गिनी-चुनी महिलाएं ही होंगी जिन्हें प्रेगनेंसी में लिबिडो अधिक महसूस हुआ है, अन्यथा अधिकांश महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम ही होती है।

आइये जानते हैं ऐसा क्यों होता है! और यह भी जानते हैं कि जब आप प्रेगनेंसी में सेक्स करती हैं तो क्या होता है।

1. आपके शरीर को लेकर असुरक्षा सेक्स की इच्छा को खत्म कर सकती है

आप सेलेब्रिटी हों या साधारण व्यक्ति, प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में बदलाव आते ही हैं। साथ ही हर तिमाही में आपके शरीर में अलग बदलाव आता है। पहली तिमाही सबसे मुश्किल होती है जहां आपको हर सुबह उल्टी और उलझन होती है। वहीं कई महिलाओं को पहले तीन महीने में थकान की भी शिकायत रहती है।

प्रेगनेंसी में महिलाएं अकसर अपने शरीर को लेकर कॉन्शियस हो जाती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

जब दूसरी और तीसरी तिमाही आती है, महिलाएं अपने शरीर को लेकर कॉन्शियस होने लगती हैं और सेक्सी महसूस नहीं करतीं। यही कारण है कि वे सेक्स से बचती हैं। इस विषय में पार्टनर से बात करना सबसे अच्छा उपाय होता है।

2. आपका पार्टनर सेक्स के लिए असहज हो सकता है

यही कारण है कि हम आपसे कह रहे हैं, अपने पार्टनर से दिल खोल कर बातचीत करें। कई बार वह सेक्स करना चाहते हैं, लेकिन डरते हैं कि वह आपको या बेबी को नुकसान न पहुंचा दें। ऐसे में यह न सोचें कि आपके पार्टनर को सेक्स में रुचि नहीं रह गई है। उनसे बात करें और जानें कि उनके मन में क्या चल रहा है।

3. कुछ महिलाओं में सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है

हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और गर्भवती महिलाओं में भी ऐसा ही माना जा सकता है। यह हॉर्मोन्स तय करते हैं कि आपकी सेक्स ड्राइव किस दिशा में बढ़ेगी। कुछ महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स को नापसंद करेंगी, तो वहीं कुछ में लिबिडो बढ़ जाएगा। जेनिटल हिस्सों में ब्लड फ्लो बढ़ने और लुब्रिकेशन अधिक होने के कारण कुछ महिलाओं में सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है।

आप प्रेगनेंसी में भी सेक्‍स कर सकती हैं। चित्र- शटरस्टॉक

कुछ महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी में सेक्स बेहतर होता है। जैसा कि हम जानते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ऑक्सिटोसिन निकलता है। यह हॉर्मोन शरीर को रिलैक्स करता है और आप ज्यादा सहज महसूस करती हैं।

4. वेजाइनल सेक्स ही सब कुछ नहीं होता

जब सेक्स की बात होती है, तो हम पेनिट्रेशन की ही बात सोचते हैं। हालांकि प्रेगनेंसी, खासकर अंतिम ट्राइमेस्टर में सेक्स करना सुरक्षित नहीं होता, लेकिन आप रोमांस तो कर सकती हैं। साथ में क्वालिटी टाइम बिताना, किस करना और फोरप्ले किया जा सकता है। यह आप दोनों के रिश्ते के लिए अच्छा है और आपको खुश महसूस भी होगा।

तो सखियों, आपका लिबिडो कम या ज्यादा हो, यह आपके हाथ में नहीं है। लेकिन चिंता न करें, यह सामान्य है। बस अपने पार्टनर से बात करें, एक-दूसरे के करीब होना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख