ऑर्गेज़्म ही नहीं, पोर्न कंटेंट में भी मौजूद है मेल-फीमेल गैप, जानिए क्यों बढ़ रही है लेस्बियन पोर्न के प्रति महिलाओं में उत्सुकता
क्या आपने कभी ‘लेस्बियन पॉर्न’ देखी है? और क्या आपको इसे देखने में आनंद आता है? इसके बावजूद कि आप खुद स्ट्रेट हैं। हो सकता है कि ऐसा करने के लिए आपने कई बार मन ही मन खुद को कोसा हो। लेस्बियन पॉर्न देखने के बाद हो सकता है कि आपने खुद को इस बात के लिए गिल्टी महसूस कराया हो। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा महसूस करने वाली और स्ट्रेट होते हुए भी ‘लेस्बियन पॉर्न’ देखने का शौक रखने वाली आप अकेली नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों में लेस्बियन पोर्न देखने वालों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। इसके लिए शेष पोर्न कंटेंट को पुरुष केंद्रित होना कारण माना जा रहा है।
पोर्न देखने और सेक्स प्राथमिकता का नहीं है आपस में कोई संबंध
दुनियों भर में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो स्ट्रेट होते हुए भी लेस्बियन पॉर्न देखना पसंद करती हैं। वास्तव में, पोर्नहब द्वारा किए गए शोध के अनुसार, जब ऑनलाइन पोर्न की बात आती है, तो महिला दर्शकों में “लेस्बियन” सबसे ज्यादा देखी जाने वाली श्रेणी है। इसके पीछे महिलाओं के अपने कई निजी कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बात निश्चित है कि इसमें खुद को कोसने और गिल्ट महसूस करने जैसा कुछ नहीं है।
सेक्स से भी ज़्यादा अगर कोई टैबू टॉपिक है, तो वो है महिलाओं का पॉर्न देखना। ऐसे में जानिए लेखक और सेक्स एडुकेटर सीमा आनंद ‘लेस्बियन पॉर्न’ देखने के बारे में क्या कहती हैं।
यहां देखें उनका पोस्ट:
जानिए लेस्बियन पॉर्न के बारे में क्या कहती हैं सेक्स एडुकेटर
सीमा का कहना है कि लेस्बियन पॉर्न देखने के लिए खुद को गिल्ट में डालना सही नहीं है। यदि आप लेस्बियन पॉर्न देखने के बाद उत्तेजित महसूस करती हैं, या लेस्बियन सेक्स करने के बारे में फैन्टासाइज़ करने लगती हैं, तो यह बिल्कुल नॉर्मल है। ऐसा सोचना और महसूस करना बिल्कुल सामान्य है। जरूरी नहीं है कि आप असल ज़िंदगी में ऐसा कुछ करने का सोचें। मगर इसके लिए खुद को कोसने का कोई मतलब नहीं है।
वे आगे कहती हैं, “महिलाएं लेस्बियन पॉर्न देखना इसलिए भी पसंद कर सकती हैं, क्योकि यह उनकी भावनाओं के बारे में होता है। साथ ही, इसमें किसी तरह की ज़ोर ज़बरदस्ती, अग्रेशन, शामिल नहीं होता है, जैसा कि बाकी मेल ओरिएंटेड पॉर्न में होता है। ज्यादातर पोर्न कंटेंट पुरुष केंद्रित है, जिसमें उसके आनंद और यौन सुख पर फोकस किया जाता है। जबकि लेस्बियन पोर्न में महिलाएं अपने शरीर और आनंद के बारे में जान पाती हैं।
आखिर क्यों महिलाएं लेस्बियन पॉर्न देखना पसंद करती हैं
रेगुलर पॉर्न जिसमें दोनों पुरुष और महिला होते हैं, उनमें असल सेक्स जैसा शायद ही कुछ होता है। जैसे हर चीज़ को ओवर द टॉप दिखाना, असल जिंदगी से बिल्कुल अलग, मेल सेंट्रिक, आदि। यह एक कारण हो सकता है कि महिलाएं लेस्बियन पॉर्न देखना पसंद करती हैं।
एक महिला को क्या चाहिए इसे स्वयं महिलाओं से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। इसलिए यदि आप भी लेस्बियन पॉर्न देखती हैं, तो बिना गिल्ट एंजॉय करें। ये आपको खुद को अपने शरीर को ज्यादा बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें : ये 5 संकेत बताते हैं कि आप हैं हार्मोनल इमबैलेंस की शिकार, जानिए कब जाना है डॉक्टर के पास
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।