पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

सेक्स डिजायर और ऑर्गेज़्म दोनों में मददगार साबित हो सकता है संगीत, जानिए कैसे 

अपनी पसंद का संगीत कभी-कभी सेक्स में किसी ल्यूब या सेक्स टॉय से भी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। यकीन न हो, तो ट्राई करके देखें। 
Published On: 27 Jul 2022, 10:00 pm IST
सेक्स के समय म्यूजिक सुनना ऑर्गेज्म की ओर ले जाता है। चित्र:शटरस्टॉक

संगीत में हर गम को भुलाने की ताकत है। संगीत व्यक्ति को अपनी खुशी व्यक्त करने में सक्षम बनाता है। यानी सुख और दुख दोनों में प्रभावी है संगीत। इसलिए यह आनंद की भावनाओं को भी प्रेरित कर सकता है। सेक्स हमारे मन को आनंदित करता है। ठीक इसी तरह संगीत भी पूरी तरह हमारे मन और दिमाग से जुड़ा हुआ है। सेक्स में पूरी तरह डूब जाने के लिए संगीत हमारे मन को तैयार करता है। इसलिए यदि आप ऑर्गेज्म हासिल करना चाहती हैं, तो सेक्स करते समय मन को शांत करने वाला सूदिंग म्यूजिक (Music benefits for sex) ऑन कर लें। ये वाकई काम करता है। 

सेक्स और संगीत पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

‘मोजार्ट इन द जंगल’ किताब में ऑथर ब्लेयर टिंडल ने माना है कि म्यूजिक पार्टनर की भावनाओं को समझने का औजार है। सूदिंग म्यूजिक सेक्स प्लेजर को बढ़ाने में सक्षम होता है। यह भावनात्मक लगाव पैदा कर ऑर्गेज्म को हासिल करने में मदद करता है। ‘संभोग से समाधि’ किताब में ओशो ने भी सेक्स के समय म्यूजिक की महत्ता को बताया है।

क्या कहती है स्टडी

अमेरिका की पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा में वर्ष 2018 में सेक्स और म्यूजिक कंटेंट पर लगातार 26 स्टडी की गईं। स्टडी के रिजल्ट के आधार पर यह परिणाम निकाला गया कि म्यूजिक सेक्सुअल एटीट्यूड और बिहेवियर को प्रभावित करता है। यह स्टडी उम्र, सेक्स, स्थान के आधार पर की गई थी। हालांकि इस पर और अधिक रिसर्च किए जाने की भी संभावना जताई गई।

म्यूजिक कैसे आपकी लिबिडो बढ़ाने या ऑर्गेज्म पाने में मददगार हो सकता है यह जानने के लिए हमने साइकोलॉजिस्ट डॉ. रुचि मेहरा से भी बात की। डॉ. रुचि बताती हैं, ‘संगीत सुनने से हैप्पी हार्मोन डोपामाइन का सीक्रेशन होता है, जो सेक्स प्लेजर में मदद कर सकते हैं। सेक्स के समय संगीत सुनने के कई फायदे हैं, जो अंतत: आपको ऑर्गेज्म की ओर ले जाता है।’

यहां हैं सेक्स के समय संगीत सुनने के फायदे

  1. सेक्स के समय यदि आप संगीत सुन रही हैं, तो यह हर तरह के मानसिक अवरोध को कम कर सकता है। सेक्स में पूरी तरह संलग्न होने के लिए सबसे बड़ी बाधा मन की होती है, यह रिसर्च से भी साबित हो चुका है। संगीत आपको मन की हर प्रकार की चिंता, आक्रामकता, परेशानी से मुक्त करता है।

 

  1. संगीत न केवल सेक्सुअल इनहिबिशन को शांत कर सकता है, बल्कि यह तनाव को भी कम कर देता है। यह सेक्सुअल उत्तेजना और प्लेजर की सबसे बड़ी बाधा है।

 

  1. डॉ. रुचि मेहरा कहती हैं,‘अक्सर सेक्स के दौरान महिलाओं को घबराहट होने लगती है। संगीत सुनने से इस पर अंकुश लग सकता है। यदि पार्टनर के वजन और रूप को लेकर कोई नकारात्मक विचार आपको सेक्स से विमुख कर रहा है, तो सूदिंग म्यूजिक नकारात्मकता को दूर करने में मदद करेगा।

 

  1. म्यूजिक पार्टनर के बीच बॉन्डिंग बनाता है। यह इंटिमेसी बढ़ाता है। आप अपने पार्टनर पर अधिक कॉन्सन्ट्रेट कर पाती हैं, जो ऑर्गेज्म के रूप में आपको मिलता है।’
म्यूजिक पार्टनर के बीच बॉन्डिंग बनाता है। चित्र:शटरस्टॉक

5 यदि पूर्व में बेड पर पार्टनर की इजेकुलेशन संबंधी कोई समस्या रही है, तो संगीत का रिद्म आपके पार्टनर के रिद्म को प्रेरित कर सकता है। बढ़िया रिद्म उनके और आपके प्रदर्शन और संतुष्टि को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

 

6 यदि आपकी सेक्स ड्राइव लो है और आपकाे मूडस्विंग होते हैं, तो पसंदीदा म्यूजिक दोनों समस्याओं में कारगर है। यह मेंटल और सेक्सुअल हेल्थ को बूस्ट करेगा।

लाइट म्यूजिक आपके मन को शांत करता है। चित्र:शटरस्टॉक

7 हर व्यक्ति की पसंद अलग-अलग होती है। इसलिए दूसरे की सलाह मानने की बजाय अपनी पसंद का संगीत सुनें। यह ऑर्गेज्म हासिल करने में बहुत मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें:-क्या आयुर्वेद से किया जा सकता है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख