ये हैं आपकी वेजाइना के लिए 5 आसान और असरदार सेल्फ केयर टिप्स

क्या आप जानती हैं कि आपकी वेजाइना को भी देखभाल की जरूरत है? आप वेजाइना की केयर की शुरुआत इन 5 तरीकों से कर सकती हैं।
Updated On: 10 Dec 2020, 01:39 pm IST
आपकी वेजाइना सेल्‍फ क्‍लीनिंग कर सकती है, पर ध्‍यान तो आप ही को देना होगा। चित्र : शटरस्टॉक ।

हम आपको बता दें कि आप बड़ी आसानी से अपनी वेजाइना को स्वस्थ रख सकती हैं। थोड़ा सा प्रयास आपकी वेजाइना की सेहत के लिए बहुत बड़ा अंतर ला सकता है।

आपकी वेजाइना सेल्फ-कलीनिंग है, यानी यह अपनी सफाई खुद कर सकती है। लेकिन फिर भी इसे देखभाल की जरूरत तो है ही। तो यह सेल्फ केयर का रूटीन सिर्फ चेहरे और बालों तक ही सीमित ना रखें। इन्फेक्शन और बीमारियों से दूर रहने के लिए अपनी वेजाइना की भी देखभाल करने की आदत बना लें।

ये हैं वेजाइना की देखभाल के 5 आसान कदम-

1. हमेशा लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें

आपकी वेजाइना में सूखापन हो या नहीं, सेक्स के दौरान ल्यूब का इस्तेमाल करना एक अच्छा उपाय है। लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करके ना सिर्फ अपने आनन्द को बढ़ा सकती हैं, बल्कि वेजाइना को फ्रिक्शन के कारण लगने वाली रगड़ से भी बचा सकती हैं।

लुब्रिकेंट आपको रगड़ से बचा सकते हैं। चित्र : शटरस्‍टॉक

हालांकि जर्नल सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज में प्रकाशित शोध के अनुसार ल्यूब का इस्तेमाल सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए प्राकृतिक लुब्रिकेंट जैसे नारियल या जैतून का तेल इस्तेमाल करें।

2. सही तरह से करें सफाई

अधिकांश महिलाएं यह बात जानती होंगी कि वेजाइना सेल्फ- कलीनिंग है। इसलिए इसे कोई भी खास उत्पाद की जरूरत नहीं होती। गुनगुना पानी और साबुन ही वेजाइना की सफाई के लिए काफी होता है।

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो बाजार में मौजूद इंटिमेट वाश या अन्य प्रोडक्ट से दूर ही रहें। खुशबू वाले प्रोडक्ट केमिकल से भरपूर होते हैं जो आपकी वेजाइना के लिए फायदेमंद नहीं होता।

3. आरामदायक अंडर वियर ही पहनें

चाहें वह लेस वाली अंडर वियर कितनी भी खूबरसूरत क्यों न हो, सिर्फ और सिर्फ कॉटन के अंडरवियर ही पहनें। जर्नल ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनोकोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार सिंथेटिक के अंडरवियर वेजाइना में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं। ऐसी अंडरवियर पहनें जो आपकी वेजाइना को सांस लेने दें।

अपने अंडरगारमेंट्स की हाइजीन पर सबसे ज्यादा ध्यान दें ताकि ये बैक्टीरियाज का घर न बनने पाए। चित्र : शटरस्टॉक

4. इंटिमेट एरिया को सुखाते वक्त बहुत ध्यान रखें

जब बात वेजाइना और वल्वा की आती है, कोमलता से काम लेना चाहिए। चाहें आप धो रहीं हों या पोंछ रहीं हों, कठोर न हों। अगर आप तौलिए से बहुत रगड़ कर पोछेंगी तो वल्वा के टिश्यू डैमेज हो जाएंगे। इसलिए हमेशा कोमल रहें।

5. डॉचिंग को कहें अलविदा

यह तो हम आपको दो बार बता चुके हैं कि वेजाइना अपनी सफाई खुद कर सकती है। तो फिर डॉचिंग की क्या आवश्यकता? नेशनल वीमेन हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर के अनुसार जो महिलाएं डॉचिंग करती हैं, उनमें बैक्टीरियल वेजीनोसिस और STD का खतरा अधिक होता है।

डॉचिंग वेजाइना को नुकसान पहुंचाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर आपको डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह नार्मल है और आपको इसे पानी से धोने या बहाने की जरूरत नहीं है। डॉचिंग से वेजाइना के अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं जिससे ph संतुलन बिगड़ जाता है।

तो लेडीज, इन 5 साधारण से कदमों को उठाएं और अपनी वेजाइना को स्वस्थ रखें।

यह भी पढ़ें – आज ही से मानना छोड़ दें वेजाइना के बारे में कही जाने वाली इन 5 झूठी बातों को

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख