पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

‘पीगैज़्म’ के ट्रेंड से बचना है जरूरी, क्योंकि ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है

पीगैज़्म 'Peegasms' एक नया चलन है, जो हाल ही में ट्रेंड कर रहा है। मगर क्या ये वास्तव में आपके लिए सुरक्षित है?
Published On: 3 Sep 2021, 08:00 pm IST
पेशाब करते समय इन गलतियों को न दोहराएं। चित्र : शटरस्टॉक

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपको गलत टाइम पर वॉशरूम जाने की ज़रूरत पड़ जाती है? या कभी-कभी प्रैशर इतना तेज़ होता है, कि मीटिंग में बैठना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है? हम जानते हैं लेडीज, पेशाब के प्रेशर को रोकना बहुत मुश्किल होता है परंतु, यह भी एक सच्चाई है कि कुछ लोगों को ऐसा करना अच्छा लगता है! और इसे ही हम पीगैज़्म कहते हैं।

जितना अधिक आप पेशाब करने में देरी करती हैं, उतना ही अधिक आनंद आपको इसे करते समय महसूस होता है, और जाहिर है, यह एक संभोग जैसा लगता है। इससे पहले कि हम इसके बारे में और जानें, यह समझना ज़रूरी है कि यह कितना सुरक्षित है।

आइए पहले पीगैज़्म को थोड़ा और विस्तार से समझें।

पीगैज़्म क्या है?

सबसे पहले, उन महिलाओं को जज न करें, जिन्हें पीगैज़म पसंद है। वास्तव में, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह भावना किसी महिला की शारीरिक रचना की संरचना के कारण उत्पन्न हो सकती है। आपका मूत्राशय वास्तव में भरा हुआ है, तो इस बात की काफी संभावना है कि दबाव भगशेफ सहित श्रोणि क्षेत्र के अन्य भागों में भी फैल जाए। और जब मूत्राशय खाली हो जाता है, तो महिलाओं को एक आनंद मिलता है।

लेकिन क्या यह वाकई सुरक्षित है?

यह एक बुरा विचार है! अपना पेशाब रोकना एक स्वस्थ तरीका नहीं है। पेशाब करना महत्वपूर्ण है, और हमारे गुर्दे के लिए गंदगी को छान कर बाहर निकालने का एक तरीका है। लंबे समय तक पेशाब को रोके रखने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें मूत्र पथ के संक्रमण या गुर्दे की समस्याएं शामिल हैं।

पेशाब रोकना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैक्टीरिया जल्दी से बाहर नहीं निकलते हैं, और मूत्राशय में जा सकते हैं। यदि सावधानी न बरती जाए तो यह लंबे समय में मूत्र असंयम का कारण भी बन सकता है।

ब्लैडर को होल्ड करना भी ‘ओवरस्ट्रेचिंग’ है, और जब आप ऐसा करती हैं, तो आप अपनी ताकत खो देंगी।

पीगैज़्म जैसा आनंद महसूस करने का वैकल्पिक तरीका क्या है?

लेडीज, आनंद का अनुभव करने के कई अन्य तरीके हैं। आप अपने जी-स्पॉट को उत्तेजित करने के लिए वाइब्रेटर या किसी अन्य सेक्स टॉय का उपयोग कर सकते हैं। अपने शरीर की खोज करने का प्रयास करें, और सेल्फ प्लेजर के तरीके खोजें।

इसलिए पीगैज़्म को तुरंत बंद कर दें!

यह भी पढ़ें : सेफ सेक्स के बाद भी क्या वहां खुजली और लाल दाने हो जाते हैं, ये हो सकते हैं कंडोम एलर्जी के संकेत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख