पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या आपको पता है कि चुंबन आपके रिश्ते और यौन जीवन में सुधार कर सकता है? जानिए इस बारे में सब कुछ

अपने पार्टनर को किस करने से कपल्स के बीच सेक्सुअल और रिलेशनशिप संतुष्टि में सुधार हो सकता है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में आप निश्चित रूप से जानना चाहेंगे!
Published On: 11 Oct 2021, 09:30 pm IST
किसिंग कौलेस्रट्रौल लेवल को भी कंट्रोल कर सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

पहला चुंबन यादगार होता है, है ना? वे आपको पूरी तरह से उत्तेजना और उमंग से भर देता है। उसका रोमांच और अहसास पूरी तरह से अलग होता है। कुछ के लिए, यह भद्दा और गन्दा हो सकता है। लेकिन किस एक महत्वपूर्ण क्रिया है या शायद किसी भी अन्य यौन क्रिया की तुलना में अधिक तीव्र है।

जब आप चुंबन (Kiss) के बारे में सोचते हैं, तो यह बहुत सारी भावनाएं पैदा कर सकता है। यह प्यार और देखभाल, जुनून, अंतरंगता और बहुत कुछ हो सकता है। यह जल्दी हो सकता है या घंटों तक चल सकता है। लेकिन ऐसा क्या है जो कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में बेहतर किसर बनाता है? और क्या एक अच्छा किसर होने और सेक्स के बीच कोई संबंध है?

इतने सारे सवाल मन में हैं? हम उनका जवाब दे रहें हैं!!

किसिंग का संबंध हमारे सेक्शुअल और रिलेशनशिप एक्सपीरियंस से होता हैं 

जर्नल ऑफ सेक्स एंड मैरिटल थेरेपी में एक अध्ययन से पता चलता है कि चुंबन हमारे यौन और संबंधों के अनुभवों से कैसे जुड़ा हुआ है। शोध में 878 प्रतिभागी (433 पुरुष और 445 महिलाएं) शामिल थे। जिन्होंने कम से कम छह महीने तक रिश्ते में रहने की सूचना दी थी। प्रतिभागियों से पूछा गया कि वे सेक्स के दौरान कितनी बार लिप्स  पर किस करते हैं, और दूसरा, सेक्स न करने पर उन्होंने अपने पार्टनर को कितनी बार लगातार किस किया।

इसके बाद, प्रतिभागियों ने साझा किया कि उन्होंने अपने साथी के साथ कितनी बार सेक्स किया, और सेक्स के दौरान उन्हें कितनी बार ऑर्गेज्म हुआ। अंत में उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वे अपने रिश्ते में सेक्स से संतुष्ट हैं और अपने रिश्ते में कितने संतुष्ट हैं।

यहां हम बता रहे हैं किस करने के फायदे। चित्र-शटरस्टॉक।

यह पता चला कि सेक्स के दौरान होने वाले चुंबन का पुरुषों और महिलाओं दोनों में यौन आवृत्ति के साथ सीधा संबंध था। जो लोग सेक्स के दौरान ज्यादा किस करते थे, उन्होंने नहीं करने वालों की तुलना में अपने पार्टनर के साथ ज्यादा सेक्स किया।

इतना ही नहीं, जिन महिलाओं ने इस तरह के चुंबन की सूचना दी, उन्हें सेक्स के दौरान अधिक ऑर्गेज्म मिला। कुल मिलाकर, इसका मतलब है कि महिलाओं के लिए, किस उनके यौन अनुभवों की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार करता है।

जानिए कैसे चुंबल आपके ऑर्गेज़्म में सुधार कर सकता है 

अध्ययन के शोधकर्ताओं के अनुसार, यह हो सकता है कि महिलाओं के लिए चुंबन सेक्स के दौरान अधिक भावनात्मक अंतरंगता का संकेत देता है, जो उसे और अधिक उत्तेजित करता है। इसके अलावा, यह धीमी गति का भी संकेत देता है, और यह कि अधिक फोरप्ले हो रहा है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।

आपके सेक्स लाइफ को रोमांचक बना सकता है किस। चित्र-शटरस्टाक

कुल मिलाकर जितने अधिक संतुष्ट लोग अपने रिश्ते में थे, उतनी ही अधिक संभावना थी कि वे अपने साथी को बेडरूम के बाहर चूमेंगे। इसलिए, यदि आप अपने रिश्ते से असंतुष्ट हैं, तो किसिंग कम होने की संभावना है।

जरूरी बात 

हम पहले से ही जानते हैं कि पुरुष महिलाओं की तुलना में सेक्स के प्रति ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे सेक्स के बारे में जानते भी अधिक हैं। पुरुषों और महिलाओं के बीच एक संभोग अंतर है, और अध्ययन से पता चलता है कि सेक्स के दौरान किस इस अंतर को कम करने में मदद कर सकती है। 

चुंबन यह भी सुनिश्चित करेगा कि महिलाओं के लिए यौन आवृत्ति और समग्र संतुष्टि में वृद्धि हो। तो कुल मिलाकर स्वस्थ संबंधों के लिए किस करना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: Vaginal Hygiene tips: आपके लेडी पार्ट को चाहिए एक्स्ट्रा केयर, जानिए इसके प्राकृतिक तारीके

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख