पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

ग्लिसरीन बालों को साॅफ्ट और शाइनी बना सकता है, इन 4 तरह से कर सकती हैं इस्तेमाल

ग्लिसरीन को बालों पर अप्लाई करने से मॉइश्चर को लॉक करना आसान हो जाता है। जानते हैं ग्लिसरीन के फासदे और बालों पर अप्लाई करने का तरीका भी (Benefits of glycerin for hair)।
Published On: 9 Mar 2024, 09:30 am IST
सभी चित्र देखे
ग्लिसरीन को बालो में लगाने से स्कैल्प पर मॉइश्चर को लॉक करने में मदद मिलती है। चित्र अडोबी स्टॉक

मौसम बदलने के साथ फ्रिजी बालों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बालों को हाइड्रेटिंग और मुलायम बनाए रखने के लिए शैम्पू और कंडीशनर के साथ ग्लिसरीन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित होता है। दाअसल, तरह तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्टस का प्रयोग करने से स्कैल्प की नमी खोने लगती है। ग्लिसरीन यानि ग्लिसरॉल को बालों पर अप्लाई करने से मॉइश्चर को लॉक करना आसान हो जाता है। जानते हैं ग्लिसरीन के फासदे और बालों पर अप्लाई करने का तरीका भी (Benefits of glycerin for hair)।

नेशनल इंस्टीटयूट की एक स्टडी के अनुसार प्लांट ऑयल से तैयार होने वाली ग्लिसरीन कर्ली, थिक और फ्रीज़ी बालों के लिए लाभदायक है। ग्लिसरीन का प्रयोग करने से स्कैल्प के रूखेपन के अलावा डैंड्रफ से बचने में भी मदद मिलती है। इससे बाल मज़बूत और शाइनी बनने लगते हैं। दरअसल, ग्लिसरीन स्कैल्प की त्वचा को मॉइश्चराइज़ बनाए रखने में मदद करता है।

ग्लिसरीन का प्रयोग करने से स्कैल्प के रूखेपन के अलावा डैंड्रफ से बचने में भी मदद मिलती है। चित्र शटरस्टॉक

जानें ग्लिसरीन के फायदे

1. स्कैल्प हाइड्रेशन को करे बूस्ट

ग्लिसरीन को बालो में लगाने से स्कैल्प पर मॉइश्चर को लॉक करने में मदद मिलती है। इससे रूखेपन, इचिंग और डैंड्रफ की समस्या से बचा जा सकता है। बालों में इसके नियमित इस्तेमाल से ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस की समस्या से बचा जा सकता है। इससे स्कैल्प की त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

2. सीबम प्रोडक्शन को बढ़ाएं

बालों की जड़ों से लेकर एंडस तक ग्लिसरीन को अप्लाई करने से स्कैल्प पर मौजूद नेचुरल ऑयल का प्रोडक्टश बढ़ने लगता है। इसे बालों पर नियमित तौर पर लगाने से सीबम प्रोडक्टस रेगुलेट होने लगता है। सीबम के बढ़ने से फॉलिकल्स को मज़बूती मिलने लगती है और हेयरग्रोथ बढ़ जाती है।

3. एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ से भरपूर

स्कैल्प पर बढ़ने वाले रूखेपन के कारण खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बालों में संक्रमण की समस्या भी बनी रहती है, जो बालों को मज़बूत और इंफ्ैक्शन से दूर रखने में मदद करती है। सप्ताह में दो बार इसे बालों में लगाने से हेयरफॉल से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की एलर्जी से भी बचा जा सकता है।

4. बालों की मज़बूती बढ़ाएं

टूटते और झड़ते बालों की समस्या को हल करने के लिए ग्लिसरीन का अप्लाई करना फायदेमंद साबित होता है। इसे लगाने से स्कैल्प की नरिशमेंट में मदद मिलती है, जिससे हेयरग्रोथ बढ़ने लगती है। इसके अलावा बालों की रफनेय को नियंत्रित करके बालों को मुलायम बनाए रखने में मदद करती है।

टूटते और झड़ते बालों की समस्या को हल करने के लिए ग्लिसरीन का अप्लाई करना फायदेमंद साबित होता है। चित्र शटरस्टॉक

कैसे करें बालों में ग्लिसरीन हेयर मास्क अप्लाई

1. ग्लिसरीन और रोज़ वॉटर मास्क

इसे बनाने के लिए ग्लिसरीन 1/4 कप लें और उसमें बराबर मात्रा में डिस्टिल्ड वॉटर को मिलाएं। इस घोल को तैयार करने के बाद इसमें दो चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। इसे मिलाकर बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों का रूखापन कम होने लगता है। 15 मिनट के बार हर्बल शैम्पू से बालों को धोएं।

2. शहद और ग्लिसरीन हेयर मास्क

इसे बनाने के लिए शहद और ग्लिसरीन को समान मात्रा में लें और मिक्स कर दें। अब इसमें 1 से 2 चम्मच नारियल का तेल मिला दें। अब इसे मिक्स करके बालों में लगाएं। 30 मिनट तक बालों में लगे रहने के बाद बालों को धो दें। इससे बालों का रूखापन दूर होने लगता है और बाल मॉइश्चराइज़ हो जाते हैं।

हेयर मास्क से बालों की रफनेय को नियंत्रित करके बालों को मुलायम बनाए रखने में मदद करती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. ग्लिसरीन और एवोकाडो

2 चम्मच एवोकाडो में के पल्प में 2 चम्म्च ग्लिसरीन की मिलाकर मिक्स करें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिला दें। इसे बालों की जड़ों से लेकर एंडस तक लगाएं और समस्याओं से राहत पाएं। 15 मिनट तक बालों में लगाए रखने के बाद बालों को धो दें।

4. एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन

एलोवेरा त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से बालों को पोषण की प्राप्ति होती है। एक कटोरी में ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल को बराकर मात्रा में लेकर ब्लैण्ड करें और फिर बालों में लगाएं। इसे लगाने से बालों का टूटना और झड़ना बंद हो जाता है।

ये भी पढ़ें- वेट लॉस के बाद क्यों कुछ लोगों को करना पड़ता है हेयर फॉल का सामना, जानते हैं कारण और समाधान

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख