पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

नाक के पास बन रही फाइन लाइंस दिखा रही हैं ओवरएज, तो करें ये फेशियल मसाज

चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ अगर आप खुद को जवां दिखाना चाहती हैं, तो नाक के नज़दीक बनने वाली फाइन लांइस के लिए इन मसाज टिप्स को ज़रूर फॉलो करें।
Published On: 18 Feb 2023, 11:00 am IST
चेहरे की मालिश करने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। चित्र: शटरस्टॉक

40 पार करते ही चेहरे पर कई तरह के बदलाव नज़र आने लगते हैं। फोरहेड, लिप्स और नोज़ एरिया पर हमें हल्के रिकल्स दिखते हैं। इसके अलावा आंखों के पास की स्किन लूज (loose skin) होने लगती है। कुल मिलाकर चेहरे से स्किन टाइटनिंग (Skin tightening) धीरे धीरे गायब होती नज़र आती है। इसके पीछे अनहेल्दी डाइट से लेकर हमारे लाइफस्टाइल तक कई कारण जिम्मेदार होते है। अगर आपकी भी नाक के पास की स्किन में फाइन लाइन्स नज़र आने लगी हैं, तो इन टिप्स को ज़रूर आज़माएं ( how to get rid of fine lines around nose) ।

1. फोल्डिड फिंगर मसाज 

सबसे पहले दोनों हाथों की इंडैक्स फिंगर को फोल्ड कर लें। उसके बाद नाक पर नारियल तेल की एक से दो बूंद अप्लाई करें। अब उंगलियों को नाक के दोनों तरफ रखकर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। इससे न सिर्फ दिखने वाली फाइन लांइस दूर होगी बल्कि नोज एरिया पर नज़र आने वाले ब्लैकहेड्स और व्हाइटहैडस भी मसाज से निकल जाएंगे। इस स्टैप को आप नियमित तौर पर तीन से चार बार एक एक मिनट की ड्यूरेशन पर कर सकती हैं।   

मसाज से न सिर्फ फाइन लांइस दूर होगी बल्कि ब्लैकहेड्स और व्हाइटहैडस भी मसाज से निकल जाएंगे। चित्र अडोबी स्टॉक

2. नोज़ प्वाइंटस को प्रेस करें

मसाज से पहले नाक पर बादाम का तेल लगाएं। इसके लिए नाक के दोनों छोर यानि कोनों पर उंगली रखें और उसे नीचे से ऊपर लेकर जाएं। ऊपर जाकर गालों से होते हुए कान के मिडल पर जाकर रुकें। आप देखेंगे कि इससे आप धीरे धीरे रिलैक्स महसूस करेंगे। इस स्टैप को दिन में चार से पांच बार करें। इससे नाक के नज़दीक बनने वाली फाइन लांइस के साथ साथ चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन सुचारू हो जाएगा। आपको अपने चेहरे पर ताज़गी का एहसास होने लगेगा। 

3. नोज़ लिप मसाज

इसे शुरू करने से पहले नाक और उसके आप पास एलोवेरा जेल को लगा लें। उसके बाद दोलों हाथों की इंडैक्स फिंगर्स को लिप्स के दोनों कोनों से होते हुए नाक की ओर ले जाएं। उसके बाद फेरहेड से उंगलियों को घुमाते हुए लिप्स पर ले आएं। इससे नाक, होंठ और चीक बोन एरिया पर दिखने वाली फाइनलांइस दूर हो जाएंगी। 

4. सिलिकॉन पैचिज़

इसके अलावा सिलिकॉन पैचिज़ को ओवरनाइट लगाकर रखने से आप चेहरे पर मौजूद झुर्र्रियों को दूर कर सकते हैं। इससे न केवल स्किन हाइड्रेट होती है बल्कि इन पैचिज़ की मदद से स्किन पर नई पनपने वाली फाइन लाइंस वहीं रूक जाती हैं। 

मसाज करने के लिए नेचुरल एजेंट्स का करें इस्तेमाल

विटामिन ए से भरपूर एग व्हाइट में स्किन पोर्स टाइटनिंग के गुण होते हैं। इसके अलावा स्किन को रिंकल फ्री रखने में भी मददगार साबित होता है।चित्र:शटरस्टॉक

नारियल का तेल

विटामिन ई और प्रोटीन से भरपूर नारियल का तेल चेहरे की डेड स्किन को हटाकर नेचुरल इलास्टीसिटी बढ़ाने का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से समय से पहले आने वाली झुर्रियों से बचा जा सकता है।  

अंडे का सफेद भाग

विटामिन ए से भरपूर एग व्हाइट में स्किन पोर्स टाइटनिंग के गुण होते हैं। इसके अलावा स्किन को रिंकल फ्री रखने में भी मददगार साबित होता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए एग का यॉक अलग कर लें और एग व्हाइट को ब्रश की मदद से नाक समेत पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो दें। इससे चेहरा निखरा हुआ नज़र आएगा। 

बादाम का तेल

बादाम के तेल की कुछ बूंदों को ओवरनाइट चेहरे पर अप्लाई करने से रूखी त्वचा की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही नाक के इर्द गिर्द दिखने वाली फाइन भी दूर हो जाएंगी। रात को सोने से पहले नोज़ एरिया पर इस तेल से कुछ देर मसाज ज़रूर करें।

एलोवेरा जेल

एंटी इंफलेमेंटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल सेल्स को रिपेयर करने का काम करती है। चेहरे पर सनबर्न और नाक पर होने वाले छोटे छोटे दाम धब्बों को इसे अन्लाई कर दूर किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- तनाव और थकान भरे सप्ताह के बाद करना है बॉडी और माइंड को रिलैक्स, तो फॉलो करें ये 4 तकनीक

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख