Plum recipes : वेट लॉस के साथ लेना है आलूबुखारा का आनंद, तो इन 3 स्मूदी रेसिपीज को करें ट्राई

जूसी और टेस्टी आलूबुखारा अपने रंग, सुगंध और स्वाद के कारण सभी को खूब पसंद आता है। गर्मियों का यह खास फ्रूट अगर आप अपनी वेट लॉस डाइट में एड करना चाहती हैं, तो ये रेसिपीज आपके लिए हैं।
Published On: 26 May 2023, 06:44 pm IST
अगर आप वेट लॉस कर रहीं हैं, और आलूबुखारा की शौकीन हैं, तो इन 3 स्मूदी को अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें। चित्र : एडोबी स्टॉक

गर्मियों के मौसम में आलू बुखारे का स्वाद और महक हमारे शरीर को पोषण के अलावा ठण्डक प्रदान करते हैं। स्वाद में खट्टे मीठे प्लम फाइबर और ढ़ेर सारे एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर है। जो हमारे शरीर हृदय संबधी बीमारियों से लेकर वेटलॉस में भी मददगार साबित होता है। मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक इस लो कैलोरी फल में पाया जाने वाले एडिपोनेक्टिन हार्मोन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। डायबिटीज़ के मरीजों को भी फायदा पहुंचाता है। यूं तो हम आलू बुखारे को फल के तौर पर खाते है। अगर आप वेट लॉस कर रहीं हैं, और आलूबुखारा की शौकीन हैं, तो इन 3 स्मूदी को अपनी वेट लॉस डाइट (Plum smoothies to lose weight) में जरूर शामिल करें।

प्लम में 15 प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है। इसके अलावा ये फाइबर, पोटेशियम, कॉपर और मैगनीज़ का मुख्य स्त्रोत है। पके हुए आलू बुखारों के अलावा आप ड्राइड फॉर्म में भी आलू बुखारे खा सकते हैं। कॉपर से भरपूर होने के कारण शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। साथ ही ब्लड फ्लो को भी नियमित करता है।

जानते हैं प्लम से तैयार होने वाली 3 स्मूदी रेसिपीज़

1 बैरी प्लम स्मूदी

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए
प्लम पल्प 1/2 कप
कटी हुई बैरीज़ 1/2 कप
फ्रोजन बनाना 1 से 2
ओट्स 2 टेबलस्पून
दूध 1 कप
दालचीनी 1 चुटकी
शहद स्वादानुसार

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बैरीज का धोकर काट लें। उसके बाद प्लम को छीलकर उसका पल्प अलग कर लें। आप चाहें, तो बिना पील किए भी प्लम का प्रयोग कर सकते हैं।

अब ब्लैण्डर में प्लम पल्प और बैरीज़ को मैश करके पेस्ट बनाएं। उसके बाद इस मिश्रण में दूध को एड करें।

एक तरल घोल तैयार होने के बाद में 2 टेबलस्पूल ओट्स को इसमें डालकर ब्लैण्ड कर दें। अब स्मूथ पेस्ट तैयार होने के बाद फ्रोजन केल, आइए स्कूब्स और शहद मिला दें।

पूरी तरह से ब्लैण्ड होने वार स्मूदी को गिलास में निकालें और सर्व करने से पहले दालचीनी पाउडर डालकर गार्निश करें। आप इसमें कटी हुई बैरीज़ के कुछ टकड़े भी एड कर सकते हैं।

जूसी और टेस्टी आलूबुखारा अपने रंग, सुगंध और स्वाद के कारण सभी को खूब पसंद आता है। चित्र : शटरस्टॉक

2 प्लम चिया सीड्स स्मूदी

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

पके हुए प्लम 5 से 6
सोक्ड चिया सीड्स 1 चम्मच
खजूर 2 से 3
कोकोआ पाउडर 1 बड़ा चम्मच
वनीला एसेंस 1 चम्मच
कटा हुआ आम 1ध्2 कप
दूध 1 कप
छोटी इलाचयी पाउडर 1 चुटकी
शहद स्वादानुसार

इसे बनाने के लिए पूरी तरह से पके हुए प्लम को धोकर मैश कर लें और सीड्स अलग कर दें। अब इसमें कटा हुआ आम मिलाकर ब्लैण्ड करें।

आप चाहें, तो इसमें फ्रोजन मैंगों भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण में खजूर को टुकड़ों में काटकर डालें और साथ ही एक कप दूध भी एड कर दें।

एक थिक टैक्सचर बनने के बाद उसमें वनीला एसेंस, कोकोआ पाउडर और आइस क्यूब्स को मिला दें। अब स्मूदी बनकर पूरी तरह से तैयार है।

इसे सर्व करने से पहले गिलास में एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स को डालें और फिर तैयार स्मूदी को शेक करके एड कर दें।

तैयार हेल्दी स्मूदी में शहद मिला दें और उसे छोटी इलायची के पाउडर से गार्निश करें।

इस रेसिपी के साथ आप घर पर ही बना सकती हैं आलूबुखरा स्मूदी । चित्र : शटरस्टॉक

3 बनाना प्लम स्मूदी

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

फ्रोजन बनाना 1 से 2
प्लम 3 से 4
दही 1 कप
पानी 1 कप
आइए क्यूब्स 4 से 5
कटे हुए बादाम 1 चम्मच
भीगी हुई अंजीर 3 से 4
कोकोनट शुगर 1 चम्मच

इसे बनाने के लिए फ्रोज़न केले को टुकड़ों में काट लें और उसमें पके हुए आलू बुखारे का प्लप निकालकर मिला दें।

इन दोनों चीजों को समान मात्रा में लें और ब्लैण्डर में डाल दें। एक थिक पेस्ट तैयार होने के बाद उसमें 1 कप घर में तैयार किया हुआ दही एड करें।

आप चाहें, तो दही के स्थान पर दूध का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद भीगी हुई अंजीर को काट लें और उसे स्मूदी में डालें।

साथ ही आइस क्यूब्स और कोकोनट शुगर भी एड करें। तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और फिर कटे हुए बादाम से गार्निश करें।

ये भी पढ़ें- दिन भर भूख लगते रहना हो सकता है पोषण की कमी का संकेत, यहां जानिए भूख को ट्रिगर करने वाले 5 कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख