पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

आंख में गुहेरी निकल आई है, तो ये 4 नुस्खे दे सकते हैं आपको एक रात में आराम

आंख में गुहेरी होने पर खुजली, दर्द, सुजन के साथ आंखों से लगातार पानी आने की समस्या होती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घरेलू नुस्खों के जरिए इस समस्या से आप जल्द राहत पा सकती हैं?
Published On: 3 Aug 2022, 09:02 pm IST
आंखों को सही रखने के लिए दी गई टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। चित्र शटरकॉक

आखों से जुड़ी समस्याओं में गुहेरी भी एक आम समस्या है। जो गर्मी और बरसात के मौसम में ज्यादा परेशान करती है। इस में आंखों की पलक पर लाल फुंसी निकल आती है। कई बार यह फुंसी पस से भरी होती है, तो कई बार इसमें सूजन भी होने लगती है। आंख में गुहेरी होने के कारण दर्द और खुजली होने के साथ सूजन और आंख से पानी आने की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो जानिए वे घरेलू उपाय (how to cure stye eye overnight) जो आपको आंख की गुहेरी से निजात दिला सकते हैं।

पहले जानते हैं आखों में गुहेरी होने के मुख्य कारण (Stye eye causes)

विशेषज्ञों के अनुसार आखों में गुहेरी होने का मुख्य कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन होता है। इसके अलावा ज्यादा स्ट्रेस और टेंशन लेना भी गुहेरी आने के कारणों में से एक है। गुहेरी आने के आम कारणों में आंख में धूल-मिट्टी जाना, आंखो की सफाई ठीक से नहीं करना, आंखों का मेकअप का दुष्प्रभाव या आखों में ड्राईनेस होना शामिल है।

यहां कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं (Stye eye home remedies)

1. अमरूद के पत्ते देंगे राहत

गुहेरी की समस्या में अमरूद के पत्तो का प्रयोग करना बेहद लाभदायक माना जाता है। क्योंकि अमरूद के पत्तो में गुहेरी को मात देने के गुण पाए जाते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस उपयोग के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें। अब इसमें 4-5 अमरूद के पत्ते डाल दें। पानी हल्का ठण्डा होने पर अमरूद के पत्तो को आखों पर रखकर सिकाई करें।

2. चंदन है एक अच्छा विकल्प

गुहेरी की समस्या में चंदन का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। चंदन की तासीर ठण्डी होती है। इसी कारण लंबे समय से चंदन माथे पर लगाना भी अच्छा माना जाता है। इसकी यही खासियत इसे गुहेरी में भी लाभदायक बनाती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

गुहेरी पर चंदन का उपयोग करने के लिए चंदन की लकड़ी को किसी सिलबट्टे या साफ पत्थर पर घिसें। अब इस गाढ़े पेस्ट को आंख की गुहेरी पर लगाएं। इससे 2 से 3 दिन में गुहेरी ठीक हो सकती है।

ग्रीन टी भी आपके लिए फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

3. ग्रीन टी करेगी चमत्कार

ग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे यह गुहेरी के बैक्टीरियल इनफेक्शन को खत्म करने में मदद करती है। ग्रीन टी पैक में मौजूद टैनिन इंफेक्शन को मात देने में मदद करता है। जिससे यह आंखों की सूजन में भी बेहद लाभदायक होती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसका इस्तेमाल करने के लिए एक ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में डुबोकर आंखों पर या उस जगह पर रखें जहां गुहेरी निकली है। जब यह ग्रीन टी बैग ठंडे हो जाएं, तो दोबारा इसे गरम पानी में डुबोकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह 3-4 बार इसका इस्तेमाल करें।

4. गर्म पानी से करें सिकाई

गर्म पानी की भाप सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही गर्म पानी में हल्का सा सेंधा नमक मिलाने से समस्या में ज्यादा राहत मिल सकती है। जिससे फुंसी उभर कर बाहर आ जाती है, और उसका पस भी निकल जाता है।

गर्म पानी का इस्तेमाल करके आपको कई लाभ मिलेंगे। चित्र-शटरस्टॉक

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले गर्म पानी में हल्का सा सेंधा नमक मिलाकर पानी गरम कर लीजिये। अब इसमें एक साफ सूती कपड़े को भिगोकर निचोड़ लें। और इससे गुहेरी पर धीरे-धीरे सिकाई करें।

यह भी पढ़े – ड्राई स्किन से लेकर टैनिंग तक में राहत दे सकता है राइस वॉटर, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख