पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण हैं सूजन और चिड़चिड़ापन, जानिए इसे दूर करने वाले फूड्स के बारे में

विटामिन बी-12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। ये हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं, न्यूरॉन्स और बॉडी की गतिविधि के लिए आवश्यक है। ये वेजिटेरियन फूड्स से ज्यादा नॉन-वेजिटेरियन फूड्स में पाया जाता है। इसकी कमी से बचना है तो इसके आहार स्रोत जान लेने चाहिए।
Updated On: 25 Feb 2025, 10:41 am IST
हाथों और पैरों में झनझनाहट, थकान, कमजोरी और चक्कर आना विटामिन बी12 की कमी के आम शुरुआती लक्षण हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

ब्लड सेल्स को बनाने और नर्वस सिस्टम को चलाने में विटामिन बी-12 अहम भूमिका निभाता है। शरीर कई मिनिरल्स और विटामिन से मिलकर बना होता है और इनमें से किसी की भी कमी से आपके शरीर का सिस्टम बिगड़ सकता है। विटामिन बी-12 की कमी से आपके शरीर में थकान, कमजोरी, खून की कमी, वजन कम होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये विटामिन (vitamin B12 foods ) मांस और डेयरी प्रोडक्ट में यह सबसे ज्यादा पाया जाता है। लेकिन कुछ फल-सब्जियों में भी ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये विटामिन शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है।

छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल, मेरठ के सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ. सुमित कांत झा बताते हैं कि, विटामिन बी12 की कमी एक आम समस्या है जो कई लोगों को प्रभावित करती है। इसके कई लक्षण हैं, जैसे थकान, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी, दिल की धड़कनें तेज होना, पैर और हाथों में सुन्नता, और याददाश्त कम होना। आपको अपने आहार में विटामिन बी12 युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। जैसे मांस, मछली, अंडे, दूध, और दूध से बने उत्पाद। विटामिन बी12 की कमी को रोकने के लिए, आप अपने आहार में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकती हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर मटन, बीफ, चिकन, मछली (सैल्मन, ट्यूना, मैकेरल), अंडा, दूध, पनीर, मक्खन, विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स व अनाज का सेवन आप कर सकती हैं। इसके अलावा, आपको अपने पाचन तंत्र का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस विटामिन की कमी का कारण पाचन तंत्र में समस्याएं बन सकती हैं।  अगर इस समस्या से छुटकारा पाना है तो इसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण (Vitamin B12 deficiency symptoms)

  • इसकी कमी से शरीर में थकान महसूस होती है।
  • अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है तो मेमोरी कमजोर हो सकती है।
  • शरीर में कमजोरी के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।
  • इस विटामिन की कमी के कारण हाथ और पैरों में सूजन हो सकती है।
  • विटामिन बी-12 की कमी के कारण दिल की धड़कन का अनियमित हो सकती है।
  • इस विटामिन की कमी से थायरॉइड की समस्या हो सकती है इसके कारण मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।
  • दर्दनाक लाल जीभ के साथ ही मुंह के छाले हो सकते हैं।
  • मतली, उल्टी या दस्त जैसी समस्या का होना।
रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण में विटामिन बी12 विशेष भूमिका निभाते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

विटामिन बी-12 शरीर में क्या काम करता है (What does Vitamin B-12 do in the body)

आपका शरीर विटामिन बी-12 की एक निश्चित मात्रा को स्टोर कर सकता है। शिशुओं को रोजाना 0.5 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 की आवश्यकता होती है। किशोरों और वयस्कों को प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम की जरूरत होती है। ये शरीर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है।

  • यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास और काम में सहायता करता है।
  • ये बाल, नाखून, और स्किन को हेल्दी रखने में बॉडी की मदद करता है।
  • यह प्रोटीन को पचाने और मेटाबॉलिज्म को सही से फंक्शन के लिए जरूरी है।
  • यह डीएनए और आरएनए को बनाने में शरीर की मदद करता है।
  • यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायता करता है।

विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स का करें सेवन

अगर आप मांस, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो आप आसानी से (vitamin B12 foods ) विटामिन बी-12 कि कमी को दूर कर सकते हैं।

1.फिश

मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता हैं। सेलमन, टून और ट्रॉट जैसी मछलियों में विटामिन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। अगर आप (vitamin B12 foods ) विटामिन बी-12 की कमी से परेशान हैं तो आप अपने डाइट में इन मछलियों को शामिल करें।

विटामिन बी 12 की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में कमी हो जाती है, आजमाएं ये 5 सप्लीमेंट्स। चित्र : शटरस्टॉक

2.अंडा

कमजोर से कमजोर शरीर के लिए अंडा बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको शरीर में ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो आपको (vitamin B12 foods ) विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। इसे दूर करले के लिए आप अंडे का सेवन कर सकती है।

3.डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हैं और आप इसे दूर करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शमिल करें। इन प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में ये (vitamin B12 foods ) विटामिन पाया जाता है जो इसकी कमी को हीर करने में आपकी मदद करेगा।

4.कलरफुल और हरी सब्जियां

सेहत का खजाना कही जाने वाली हरी पत्तीदार इन सब्जियों में विटामिन बी-12 पाया जाता है। इसके साथ-साथ कलरफुल सब्जियों और फलों में भी ये विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर, आलू, मशरूम और पालक जैसी सब्जियों का सेवन करें।

5.ओटमील

ओटमील विटामिन बी-12 का एक अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही कॉर्नफ्लेक्स, छाछ आदि में भी विटामिन बी-12 भरपूर मात्रा में होता है। जिसे अपनी डाइट में शामिल करके आप इसकी कमी को दूर कर सकती हैं।

6.टोफू

टोफू, विटामिन बी-12 का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसको खाने से शरीर में प्रोटीन के साथ और भी पोषक तत्व मिलते हैं। यह (vitamin B12 foods ) सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें-Vitamin B12 supplement : थकान, हेयर फॉल या मेमोरी लॉस का सामना कर रही हैं, तो आपके लिए हैं ये 5 बेस्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
रूबी शुक्ला

रूबी शुक्ला युवा हिंदी कंटेट क्रिएटर हैं। वे स्किन केयर, हेयर केयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में लिखती हैं।

अगला लेख