पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है आंवला, रीठा और शिकाकाई हेयर मास्क, जानिए इसे कैसे बनाना है

मेरी नानी हमेशा अपने होममेड शैंपू से ही बाल धोया करती थीं। जिसमें आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता था। जिससे उनके बाल बहुत ही शाइनी और स्ट्रॉन्ग रहते थे।
Updated On: 14 Nov 2023, 08:52 pm IST
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

आयुर्वेद भारत का गौरव है। जिसमें प्राचीन जड़ी-बूटियों के लाभ और इस्तेमाल के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। फिर चाहें उनका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए किया जाता हो या सौंदर्य के लिए। सर्दियों के मौसम में हम सभी बालों से संबंधित कई समस्याओं का सामना करते हैं। मेरी नानी का मानना था कि आयुर्वेद में इन सभी समस्याओं के उपचार के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई के इस्तेमाल (amla reetha shikakai for hair) की सलाह दी गई है। तो चलिए आज जानते हैं इन तीनाें सामग्रियों के लाभ और बालों के लिए इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

आंवला, रीठा और शिकाकाई के गुणों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने डॉ. शरीफा चौसे से संपर्क किया। डॉ. शरीफा चौसे त्वचा विशेषज्ञ हैं और अपोलो स्पेक्ट्रा मुंबई में बतौर त्वचा विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं।

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं बालों के लिए आंवला, रीठा, शिकाकाई के फायदे (Benefits of amla reetha shikakai for hair)

1 बालों की ग्रोथ में मदद करता है

आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों के रोम को सक्रिय करता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है। शिकाकाई भी बालों को बढ़ने के लिए स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इससे आपके बालों को एक अच्छी ग्रोथ मिलती है।

रीठा-आंवला और शिकाकाई बालों की कई समस्‍याओं का समाधान है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 बालों को मजबूत बनाता है

डॉ शरीफा चौसे बताती है कि आंवले में जरूरी फैटी एसिड मौजूद होता हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत कर सकते हैं, इसे टूटने से बचा सकते है और दोमुंहे बालों को कम कर सकते हैं। रीठा में प्राकृतिक सैपोनिन होता है जो बालों से प्राकृतिक तेल छीने बिना उन्हें साफ करता है।

3 डैंड्रफ को रोकता है

आंवले में में एंटी इंफ्लामेंट्री गुण और एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को खत्म करके स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। रीठा के क्लींजिंग गुण स्कैल्प को साफ रखने और डैंड्रफ को खत्म करने वाले किसी भी समस्या को खत्म करने में मदद करता है।

4 बालों को स्वस्थ और मुलायम बनाता है

अगर आपके बाल रूखे है या बहुत ड्राई है तो आप शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते है। शिकाकाई बालों को कंडीशनिंग करने के गुण होते है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से कंडिशनिंग करने में मदद करता है।

5 बालों के प्रति सौम्य हैं

प्राकृतिक तत्व लगाने से बालों को फायदा मिलता है। अगर आप अपने बालों को कोमल और मुलायम बनाना चाहती है आप घरेलू चीजों का उपयोग करें। आंवला, रीठा और शिकाकाई में कठोर रसायन या डिटर्जेंट नहीं होते हैं जो बालों का प्राकृतिक तेल छीन सकते हैं। यह सौम्यता अत्यधिक शुष्कता और क्षति को रोकती है।

अब जानिए बालों के लिए आंवला, रीठा औक शिकाकाई का मास्क बनाने का तरीका (How to make Amla, reetha and shikakai hair mask)

मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए

आंवला पाउडर 2 बड़े चम्मच
रीठा पाउडर 2 बड़े चम्मच
शिकाकाई पाउडर 2 बड़े चम्मच
पानी

बालों के लिए रीठा है प्राकृतिक हेयर केयर, चित्र: शटरस्टॉक

ऐसे बनाएं मास्क

एक कटोरा लें और उसमें एक मात्रा में आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर डालें।

गांठों को बनने से रोकने के लिए लगातार हिलाते हुए पाउडर में धीरे-धीरे पानी मिलाएं।
जब तक आपको एक चिकना और गाढ़ा पेस्ट न मिल जाए तब तक पानी मिलाते रहें। इसकी स्थिरता हेयर मास्कजैसी होनी चाहिए।

मिश्रण को लगभग 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। यह पाउडर पानी को सोख लेगा और एक अच्छा पेस्ट का रूप ले लेगा।

सुनिश्चित करें कि मास्क लगाने से पहले आपके बाल गीले हों। आप मास्क को स्कैल्प और बालों दोनों पर लगा सकते हैं।

मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह सूखने तक छोड़ दें। इससे आपको समान रूप से पोषण मिल जाएगा।

अपने बालों के हिसाब से आप बाद में कंडीशनर लगा सकती है। शिकाकाई के प्राकृतिक कंडीशनिंग गुण कुछ व्यक्तियों के लिए कंडीशनर से बचने में भी मदद कर सकता है।

ये भी पढ़े- Clogged Pores : एक्ने-पिंपल का कारण हैं ब्लॉक पोर्स, जानिए ये क्यों बंद होते हैं और इससे बचाव का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख