पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Mango Cake : समर बर्थडे पार्टी की शान है मैंगो केक, इस रेसिपी से आप इसे घर पर कर सकती हैं तैयार

आम के दीवनों के आम खाने और खिलाने के ढेरों बहाने होते हैं। और बात जब किसी का जन्मदिन मनाने की हो, तो क्यों न मेंगो केक ट्राई किया जाए। रेसिपी और फायदे हम बता रहे हैं।
Published On: 15 May 2024, 05:27 pm IST
सभी चित्र देखे
यहां जानें आम के केक की स्वादिष्ट रेसिपी। चित्र : एडॉबीस्टॉक

हमारे घर में गर्मी के मौसम का मतलब है आम का मौसम। मेरी मम्मी के पास आम खाने और खिलाने के कई अनूठे अंदाज हैं। ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न रेसिपीज तक वे आम को अलग-अलग व्यंजनों में परोस सकती हैं। इन्हीं रेसिपीज में इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में है मैंगो केक। अगर आप भी इस चटख पीले रंग के केक के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहती हैं, तो नोट कीजिए रेसिपी (Mango cake recipe)।

गर्मी का मौसम कई स्वादिष्ट फलों का मौसम है। इन फलों में लोगों का सबसे पसंदीदा फल आम होता है। आम हमारा राष्ट्रीय फल है, वहीं इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर आम को सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

आम हमारे घर में भी सभी को बेहद पसंद है, खासकर मेरी मां इसकी बहुत बड़ी फैन हैं। हर बार गर्मी में आम के आते ही मां इस स्वादिष्ट फल से तरह तरह के व्यंजन तैयार करती हैं। ये व्यंजन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं।

पहले जानें आम के क्या फायदे हैं (benefits of mango)

1. हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार आम आपके रक्त में लिपिड (जैसे, कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को प्रबंधित करने में आम आपकी मदद कर सकता है। यह आपके दिल के लिए अच्छा हो सकता है। आम में मैंगिफेरिन नामक एक विशिष्ट पॉलीफेनोल होता है, जो पौधों और प्राकृतिक औषधियों में पाया जाता है। यह ह्रदय संबंधी समस्यायों में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

हार्ट अटैक के जोखिम को कम करे। चित्र : अडोबी स्टॉक

2. एनर्जी और इम्युनिटी बढ़ाता है

पब मेड सेंट्रल के अनुसार आम कैरोटीनॉयड का एक अच्छा स्रोत है, ये कंपाउंड पीले फलों को उनका रंग देता है। कैरोटीनॉयड युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ ही शरीर को तमाम तरह की बिमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है। वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता भी पाई जाती है।

3. त्वचा में निखार लाता है

आम विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है। कोलेजन का उत्पादन करने के लिए इस पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। कोलेजन एक प्रकार का ऊतक जो त्वचा में इलास्टिसिटी को मेन्टेन रखता देता है और झुर्रियों और सैगिंग को रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: प्रोटीन पाउडर और पीनट बटर से बनाएं हेल्दी कुकीज़, बच्चों और बड़ों सभी को आएंगी पसंद

4. कब्ज में छुटकारा दिलाता है

आम में भरपूर मात्रा में फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है। इस प्रकार आम का सेवन पाचन में सहायता करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने चार सप्ताह के दौरान 300 मिलीग्राम आम खाया, उनके कब्ज के अनुभवों में सुधार देखा गया।

कब्ज में कारगर है आम. चित्र : एडॉबीस्टॉक

5. आंखों की रौशनी बढ़ाये

आम में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी होने के साथ-साथ, बीटा-कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। यदि आप चश्मा पहनते हो तो आपके लिए आम बहुत जरुरी है।

यहां हैं मैंगो की आसान रेसिपी (Mango cake recipe)

मैंगो केक की सामग्री (Mango Cake ingredients)

2 कप आटा
2 पके हुए ताजे आम
1/4 कप दूध
4 चम्मच शहद
4 चम्मच कोकोनट ऑयल
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चुटकी नमक
1/2 चम्मच वनीला एसेंस

जरूर ट्राई करें मैंगो के केक की ये रेसिपी। चित्र : एडॉबीस्टॉक

इस तरह तैयार करें (Steps to prepare mango cake)

सबसे पहले आम के पल्प निकालकर इसकी प्युरी बना लें।
अब एक बॉउल में आटा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और न डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
एक अन्य बॉउल में कोकोनट ऑयल और शहद को एक साथ मिलाएं, फिर इसमें वनीला एसेंस और आम की प्युरी डालें और सभी को मिलाएं।
अब इसमें दूध डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद थोड़ा थोड़ा करके तैयार किए गए आटे का मिश्रण आम की प्युरी वाले बॉउल में डालें।
अच्छी तरह मिलते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार करें।
अब किसी केक के शेप के कंटेनर पर ऑयल लगाएं और इस मिश्रण को उसमें डाल दें।
यदि आपके पास ओवन है तो इसे उसमें बेक करें, यदि नहीं है तो आप इसे कुकर में भी बेक कर सकती हैं।
जब केक बेक हो जाए तो इसे निकाल लें और मैंगो प्युरी और मैंगो के टुकड़ों से इसे गार्निश करें।

यह भी पढ़ें: Cherry ke fayde : जोड़ों का दर्द कम कर सकती है चेरी, यहां जानिए इस समर फ्रूट के 5 और फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख