पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

आंखों के नीचे आ गई है सूजन, तो ये 6 उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

क्या सुबह उठकर आपकी आंखें भी सूजी हुई दिखाई देती हैं? साथ ही, आंखों के नीचे बड़े - बड़े आई बैग्स आ जाते हैं? यदि हां? तो यह लेख आपके लिए है। जानिए इसका क्या है उपाय।
Published On: 29 Dec 2022, 09:30 am IST
आंखों के नीचे सूजन बढ़ जाती है और आंखे उभरी हुई दिखने लगती हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले अंडर आई मास्क लगाकर सोएं चित्र : शटरस्टॉक

कई लोगों की शक्ल सुबह उठकर सूजी हुई या फूली हुई दिखाई देती है। यह किसी भी कारण से हो सकता है। हो सकता है कि आपने रात को कुछ ऐसा खा लिया हो जिसकी वजह से आपका चेहरा ब्लोटेड दिखाई दे रहा है। कई बार रात को ड्रिंक करके सोने से भी चेहरा सूजा हुआ नज़र आता है और आंखों के नीचे आई बैग्स (eye bags) आ जाते हैं।

आपकी आंखों के आस-पास के टिशु, विशेष रूप से आपकी पलकों को सहारा देने वाली मसल्स, अपना लचीलापन खोने लगती हैं। यह एक तरह की एजिंग के कारण भी होता है। इसकी वजह से आपका चेहरा थका हुआ और उनींदा दिखने लगता है। अंडर-आई बैग (under eye bag) के सबसे आम कारणों में से एक थकावट है। स्ट्रेस लेने और वाटर रिटेंशन (water retention) की वजह से भी आंखों के नीचे आई बैग्स आ जाते हैं।

तो यदि आपके साथ अक्सर सुबह कुछ ऐसा ही हो जाता है और आपको अपनी आंखों के नीचे बैग्स नज़र आने लगते हैं तो जानिए कुछ इंस्टेंट रेमिडीज।

जानिए आई बैग्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ इंस्टेंट टिप्स

1. कोल्ड कंप्रेस

यह आंखों के नीचे पफिनेस को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आप आंखों के नीचे एक कपड़े में बांधकर बर्फ लगा सकती हैं और या ठन्डे पानी में भीगी हुई रुई को थोड़ी डर आंखों पर रख सकती हैं।

2. टी बैग्स

चाहें वे ग्रीन टी के बैग्स हैं या नार्मल चाय के। आंखों के नीचे की सूजन को दूर करने के लिए गर्म टी बैग्स बहुत कारगर साबित होते हैं। इसमें मौजूद कैफीन सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। अपनी आंखों पर गर्म टी बैग्स को लगाकर छोड़ दें। आपको इससे फायदा होगा।

आंखों की सूजन के लिए चम्मच का करें इस्तेमाल. चित्र : शटरस्टॉक

3. ठंडी चम्मच

पफी आईज के लिए आपने कई सेलेब्रिटीज को भी इस हैक को ट्राई करते हुए देखा होगा। इसे करना बहुत आसान है। बस जब भी आपको लगे कि आंखों के नीचे बैग्स बन गए हैं तो एक चम्मच लें स्टील की और फ्रीज़र में कुछ देर रख दें। फिर इसके बाद चम्मच के पीछे वाले हिस्से को आपनी आंखों पर लगाएं। इससे आंखों की सूजन तुरंत चली जाएगी।

4. खीरा

यदि आप रात को किसी भी चीज़ के बारे में बहुत सोचकर या तनाव लेकर सोई हैं तो सुबह उठकर आंखों के नीचे आई बैग्स आना लाज़मी है। ऐसे में अपनी आखों को आराम देने औ इन्हें सही पोषण प्रदान करने के लिए आंखों पर एक – एक स्लाइस खीरे के लगाएं। ध्यान रहे कि इसके लिए खीर बिल्कुल ठंडा होना चाहिए। आधा घंटे बाद आपकी आंखें ठीक हो चुकी होंगी।

5. पेट्रोलियम जेली

यदि सुबह आखों के नीचे सूजन आ जाती है तो रात को अपनी आंखों पर थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लेकर मसाज करें। इससे रक्त संचार अच्छा होगा और पेट्रोलियम जेली आंखों के नीच वाटर रिटेंशन को रोकेगी। इससे आपकी आंखें सुभ उठकर भी बिल्कुल ठीक रहेंगी।

6. गर्म पानी और नमक

यदि आपने रात को कुछ नमकीन ज्यादा खाया है तो सुबह उठकर आंखों के नीचे पफिनेस होगी ही। मगर गर्म पानी और नमक आंखों की सूजन को दूर भी कर सकता है। इसलिए गर्म पानी लें उसमें थोड़ा नमक मिलाएं और दो कॉटन पैड डिप करें। इसके बाद इन्हें अपनी आंखों पर कुछ ढेर के लिए रखें। आपके आई बैग्स दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्रोनिक पेन के कारण प्रभावित हो रहा है डेली रुटीन? तो जानिए इससे कैसे उबरना है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख