Cholesterol : सुबह की ये 6 आदतें कम करती हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का जोखिम, जानिए क्या हैं ये
अंदर क्या है
- क्या है कोलेस्ट्रॉल?
- हाई कोलेस्ट्रॉल के नुकसान
- आदतें जो कम करेंगी कोलेस्ट्रॉल
बदलती लाइफस्टाइल में सेहत का ध्यान रखना दूर की कौड़ी होता जा रहा है। नुकसानदायक खाना और अव्यवस्थित दिनचर्या हमारे शरीर में बहुत सारी समस्याओं को जन्म देती हैं। उनमें से ही एक है हाई कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के अपने खतरे हैं और कई बार ये खतरे दिल की बीमारियों तक भी जाते हैं। लेकिन कुछ आदतें (morning habits to reduce cholesterol) ऐसी हैं जिन्हें हम सुबह में अपनी दिनचर्या में शामिल करके हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से बच सकते हैं।
क्या है कोलेस्ट्रॉल (What is cholesterol)
कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट ही है जो हमारे शरीर में पाया जाता है। ये शरीर में सेल्स, हार्मोन्स और विटामिन डी के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है। ये हमारे खून में ही मौजूद रहता है। लेकिन इसका बढ़ना हमारे लिए खतरनाक हो सकता है और ये हमें दिल की बीमारियों तक भी पहुंचा सकता है।
दरअसल हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। अच्छे और बुरे। अच्छे कोलेस्ट्रॉल को हम HDL कहते हैं और शरीर के लिए नुकसान दायक कोलेस्ट्रॉल को LDL कहा जाता है। जब शरीर में LDL हावी हो जाता है, तभी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और हमें अन्य बीमारियों के खतरे होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के खतरे (risks of high cholesterol)
जनरल फिजीशियन डॉक्टर ओपी राय के अनुसार, आम तौर पर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल को छोटी समस्या मान कर इग्नोर करते हैं लेकिन यही समस्या हमें बड़े खतरों तक ले जाती है। जैसे –
1. दिल की बीमारियां- हाई कोलेस्ट्रॉल से हमारे खून का प्रवाह प्रभावित होता है जिससे दिल की बीमारियों के खतरे बढ़ते हैं। कई बार ये हार्ट अटैक का भी कारण बन जाता है।
2. स्ट्रोक- हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर पड़ता है। इस वजह से माइंड स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
3. हाई ब्लडप्रेशर – ज्यादा कोलेस्ट्रॉल से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आप हाई ब्लडप्रेशर की समस्या के शिकार हो सकते हैं।
4. किडनी पर असर- चूंकि कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में ही होता है, इसलिए कई बार कोलेस्ट्रॉल किडनी को भी प्रभावित करता है क्योंकि किडनियाँ हमारे खून को साफ करने में जरूरी भूमिका निभाती हैं।
5. पैरों में दर्द- कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) बढ़ने से हमारी नसें सिकुड़ने लगती हैं जिससे शरीर के कई हिस्सों में दर्द हो सकता है। पैरों का दर्द इनमें सबसे कॉमन है।
वो 6 आदतें जो सुबह अपना कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से बच सकते हैं (morning habits to reduce cholesterol)
1. गुनगुने पानी के साथ नींबू ( Lemon water in morning habits to reduce cholesterol)
सुबह के समय गुनगुने पानी में ताजे नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। यह आदत आपके पाचन तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।
जर्नल ऑफ बेसिक एण्ड अप्लाइड साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नींबू में विटामिन C होता है जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल (morning habits to reduce cholesterol) करने में भी मददगार है। नींबू का रस आपके शरीर से अतिरिक्त फैट और कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालता है।
2. नाश्ते में ओट्स या फाइबर (Oats and Fiber rich foods)
ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन की एक रिसर्च कहती है कि और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल (morning habits to reduce cholesterol) करते हैं। ओट्स में एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है जिसे बीटा-ग्लूकन कहते हैं।
यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। ओट्स खाने से शरीर में अधिक अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटता है। ओट्स के साथ आप फलों और बीजों को भी जोड़ सकते हैं या आप ओट्स को दूध, दही या फलों के साथ भी ले सकते हैं। इसके अलावा साबुत अनाज, फल, और सब्जियाँ भी फाइबर का अच्छा सोर्स हैं जो आपके दिल की सेहत को दुरुस्त रखते हैं।
3. एक्सरसाइज (Add Exercise in morning habits to reduce cholesterol)
डॉक्टर ओपी राय कहते हैं, कोलेस्ट्रॉल कम (reduce cholesterol) करने के लिए सुबह का व्यायाम सबसे सही है। हल्का व्यायाम जैसे तेज चलना, योग, तैराकी, या साइक्लिंग करना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का एक बेहतरीन तरीका है। शारीरिक तौर पर सक्रिय रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जिससे हमारा दिल भी स्वस्थ रहता है।
इस वजह से शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाता है। इसके अलावा एक्सरसाइज के दौरान शरीर के भीतर एंडोर्फिन्स (जो खुशी के हार्मोन हैं ) का लेवल बढ़ता है जिससे स्ट्रेस भी कम होता है। स्ट्रेस भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक कारण है, इसलिए भी एक्सरसाइज कोलेस्ट्रॉल कम करने (morning habits to reduce cholesterol) का बेहतर विकल्प है।
4. अखरोट और बादाम (Nuts and Almond)
अखरोट और बादाम जैसे नट्स में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये नट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं, साथ ही शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) लेवल को बढ़ाते हैं।
इसके अलावा अखरोट और बादाम दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और ब्लडप्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं। रोजाना सुबह 1 मुट्ठी अखरोट और बादाम खाना कोलेस्ट्रॉल कम करने का अच्छा तरीका (morning habits to reduce cholesterol) है।
5. ग्रीन टी ( Add green tea in morning habits to reduce cholesterol)
1136 लोगों पर की गईं स्टडीज के 14 ट्रायल्स में , ग्रीन टी रोजाना पीने से लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल 7.20 mg/dl कम हुआ था। दरअसल ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी रोजाना पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है जिसकी वजह से शरीर में फैट भी घटता है। ग्रीन टी में कैटेचिन्स होते हैं जो शरीर में फैट को जलाते हैं। और अगर इसे रोजाना सुबह पिया जाए तो आप दिन भर ताज़ा महसूस करेंगे।
6. तनाव कम लें (Reduce Stress)
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे ज्यादा थे जिनमें स्ट्रेस की समस्या थी। तनाव के समय कॉर्टिसॉल नाम का हार्मोन रिलीज होता है जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम रखना चाहते हैं तो सबसे पहले तनाव कम करने की कोशिश करें।
इसके लिए सुबह के वक्त मेडिटेशन, योगा जैसी गतिविधियों (morning habits to reduce cholesterol) को दिनचर्या में शामिल करें। सुबह के समय दस मिनट तक लगातार लंबी सांसें लेना और छोड़ना भी बेहतरीन तरीका है।
ये भी पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए ज़हर हैं ये 5 चीजे, जानिए आपको क्या खाना है और क्या नहीं
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की पहचान क्या है?
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे पहली और बड़ी पहचान है लगातार थकान महसूस होना। थोड़ा सा चलने में भी थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा हाथ-पैराें का सुन्न होना और सिर दर्द होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकते हैं।
उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?
अमूमन 19 या उससे कम उम्र के लोगों के लिए 170mg/dl बेहतर माना जाता है। जबकि वयस्कों के लिए यह 200mg/dl तक हो सकता है। इससे अधिक होने पर आपको इसे कंट्रोल करने पर ध्यान देना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डीप फ्राईड और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही मीट, डेयरी प्रोडक्ट्स और बेक्ड प्रोडक्ट जैसे ब्रेड आदि भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।