पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

चीनी छोड़ना चाहती हैं, तो मीठे के इन हेल्दी विकल्पों को करें अपने खानपान में शामिल

डायबिटीज हो या वजन बढ़ रहा है, तो चीनी में कटौती आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। रेगुलर डाइट से चीनी कैसे कम करनी है, इसमें मदद करने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
Published On: 1 Sep 2024, 10:00 am IST
मीठा छोड़ना चाहती हैं तो ये स्वस्थ विकल्प अपनाएं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

क्या आपको डायबिटीज है, पर आप मीठे से परहेज नहीं रख पा रही हैं? यदि हां! तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में मीठे के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिसके कारण कई सारी शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए अपनी डाइट में रिफाइंड शुगर सहित अन्य एडेड शुगर युक्त पैकेज्ड फूड्स की जगह कुछ स्वस्थ विकल्प शामिल करें। इनकी मदद से आप मीठे का आनंद ले पाएंगी, साथ ही ये मीठे की लालसा को भी कम कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं, डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखते हुए स्वाद में मिठास बनाए रखने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स (how to cut sugar from diet)।

मीठा छोड़ना चाहती हैं तो ये स्वस्थ विकल्प अपनाएं (how to cut sugar from diet)

1. शहद (honey)

शहद सबसे पुराने ज्ञात प्राकृतिक स्वीटनर में से एक है। ऑर्गेनिक शहद अपने एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्टिंग गुणों के लिए जाना जाता है। कच्चा शहद अपने प्राकृतिक और मूल रूप में सबसे अच्छे मीठे तरल पदार्थों में से एक है। इसका उपयोग सलाद ड्रेसिंग, स्मूदी और ड्रिंक्स, टोस्ट और कई तरह के व्यंजनों के लिए डिप के रूप में किया जा सकता है। हालांकि, इसे मॉडरेशन में ही लेना चाहिए।

रॉ हनी में 30 तरह के बायोएक्टिव प्लांट कंपाउड पाए जाते हैं। इन्हें पॉलीफेनोल्स कहा जाता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

2. खजूर की चीनी (date sugar)

खजूर का उपयोग पारंपरिक मिठाइयों सहित कई तरह के व्यंजनों में प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में लंबे समय से किया जाता रहा है। डेट शुगर सूखे खजूर से बनाई जाती है, और यह सबसे स्वस्थ चीनी विकल्पों में से एक है। यह कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते हैं। इसका उपयोग बेकिंग रेसिपी, स्मूदी, मैरिनेड, ओटमील आदि में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक का कारण बन सकती है आर्टरीज ब्लॉकेज, इन्हें क्लियर रखने के लिए जरूर खाएं ये 8 सुपरफूड्स

3. फल खाएं (eat whole fruit)

अधिकांश फल स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं और चीनी की क्रिविंग्स को कम करने में मदद करते हैं। इनमें फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की प्रयाप्त मात्रा पाई जाती है, जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखती है। इस प्रकार आपको अनचाही क्रिविंग्स भी नहीं होती। केला, अंगूर, आम, खजूर और जामुन को डाइट शामिल कर सकती हैं।

आहार में ओमेगा 3 फैटी एसिड को शामिल करने से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ने लगता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

4. हेल्दी फैट खाएं (eat healthy fat)

नट्स और एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट लें, इनका सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। वहीं ये मीठे की क्रिविंग्स को कम करने में मदद करते हैं। ट्रांस फैट से बचें और सैचुरेटेड फैट को सीमित रखें। इस प्रकार आप बिना किसी दुष्प्रभाव के मीठे का सेवन कर सकती हैं।

5. पानी पिएं (drink water)

यदि आपको डायबिटीज है या आपका वजन बढ़ रहा है और आप मीठा छोड़ना चाहती हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद मिलती है। यदि खाद्य पदार्थों से आपको संतुष्टि नहीं मिलती, तो ये मीठे की क्रिविंग्स का कारण बन सकता है। इसके अलावा पानी आपके शरीर से एक्स्ट्रा चीनी को बाहर निकालने में भी मदद करेगा। यह बॉडी टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, ठीक इसी प्रकार यह शुगर डिटॉक्स में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: Badi Elaichi ke fayde : हार्ट और लिवर के लिए भी फायदेमंद है बड़ी इलायची, जानिए इसे कैसे करना है डाइट में शामिल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख