पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Constipation : कब्ज से भी छुटकारा दिला सकता है फिश ऑयल, जानिए कब्ज के लिए 5 सुपर इफेक्टिव घरेलू नुस्खे

फाइबर की कमी और अनहेल्दी आयल के कारण कब्ज हो जाता है। स्वस्थ रहने के लिए इसे दूर करना जरूरी है। इन 5 तरीकों से कब्ज को दूर किया जा सकता है।
Updated On: 29 Dec 2023, 05:10 pm IST
सभी चित्र देखे
में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कोलन की सफाई के लिए प्रभावी होता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

हेल्दी शरीर के लिए जरूरी है भोजन का सही पाचन और नियमित मल त्याग। नियमित मल त्याग से ही पाचन तंत्र स्वस्थ होता है। सम्भव है कि भोजन में अधिक वसा और फाइबर की कमी के कारण कब्ज हो जाए। रोजाना बोवेल मूवमेंट जरूरी है। असामान्य इंटेस्टिनल हैबिट खराब स्वास्थ्य का कारण बन सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि कब्ज दूर करना स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। कब्ज दूर करने के कुछ घरेलू उपाय (tips to get rid of constipation) भी हो सकते हैं।

कब्ज दूर करना क्यों है जरूरी (Why is it important to get rid of constipation)

गैस्ट्रोइनटेस्टिनल ट्रैक्ट में मौजूद टोक्सिंस अर्थराइटिस और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकते हैं। कब्ज दूर होने यानी मल त्याग से टोक्सिंस हट जाते हैं। इससे व्यक्ति फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करता है। प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। कब्ज दूर होने पर स्किन चमकदार बन जाती है और हेयर हेल्थ को भी मजबूती मिलती है।

यहां हैं कब्ज दूर करने के 5 घरेलू उपाय (tips to get rid of constipation)

1 नमक पानी से दूर हो सकता है कब्ज (Salt Water Flush)

फ़ूड एन्ड न्यूट्रिशन जर्नल के अनुसार, नमक कब्ज दूर करने में मदद करता है। आज भी गांवों में पेट की सफाई के लिए समुद्री नमक का प्रयोग करते हैं।

खारा पानी, विशेष रूप से समुद्री नमक के साथ रेचक के रूप में कार्य करता है। यह मिश्रण आंत की गतिविधियों को उत्तेजित करता है। बेहतर मल त्याग और कब्ज से राहत का अनुभव कर सकती हैं। खोए हुए सोडियम की पूर्ति करता है। सोडियम एक आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट है जो विभिन्न शारीरिक कार्यों में मदद करता है।

दो चम्मच सी साल्ट या गुलाबी नमक (Pink Salt) को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट पीने से लाभ होता है। यह कुछ ही मिनटों में बोवेल मूवमेंट को उत्तेजित कर सकता है। यह दिन में दो बार किया जा सकता है।

2 नींबू पानी और शहद (Lemon and Honey for Colon)

नींबू और शहद दोनों पेट को साफ़ करने में मदद कर सकते हैं। नींबू और शहद दोनों में लैक्सेटिव यानी रेचक गुण होते हैं। ताजा नींबू का 1 टेबल स्पून रस, एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक लें। इन तीनों को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

नींबू और शहद दोनों पेट को साफ़ करने में मदद कर सकते हैं।चित्र : अडोबी स्टॉक

3 हर्बल चाय (Herbal Tea)

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, कुछ हर्बल चाय से पाचन स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद मिल सकती है। रेचक जड़ी-बूटियां जैसे कि साइलियम, एलोवेरा और मार्शमैलो रूट (Marshmelon root) कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं। भारतीय आयुर्वेद जर्नल के अनुसार, इसबगोल की भूसी में अपने आकार से 6 गुना अधिक फैलने का गुण होता है। यदि इसे पानी के साथ मिक्स कर पीया जाता है, तो यह आंत में फ़ैल जाता है और बोवेल मूवमेन्ट को सक्रिय कर देता है।

4 जूस और स्मूदी (Juice and Smoothie)

फल और सब्जियों का जूस कोलन की अच्छी तरह सफाई (tips to get rid of constipation) करता है। सेब, नींबू और एलोवेरा से बने जूस कोलन की सफाई में मदद कर सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

पालक का फाइबर आंत की सफाई अच्छी तरह करता है। चिया सीड्स, कद्दू के बीज और एवोकाडो कब्ज दूर करने के साथ-साथ ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं। जिससे सूजन भी कम होती है। इन सभी की जूस और स्मूदी पेट की सफाई करने में मददगार हैं।

फल और सब्जियों का जूस कोलन की अच्छी तरह सफाई करता है।चित्र : अडोबी स्टॉक

5 मछली का तेल (Fish Oil)

मछली के तेल को सप्लीमेंट के रूप में भी लिया (tips to get rid of constipation) जा सकता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कोलन की सफाई के लिए प्रभावी होता है। ओमेगा-3 हेम्प सीड आयल, फिश आयल और अलसी सहित कई तेलों में मौजूद होता है।

ओमेगा-3 तेल कब्ज दूर करने में मदद करते हैं, क्योंकि वे आंतों की दीवारों को चिकनाई देते हैं। ऐसा आहार जिसमें मछली, एवोकाडो, हेम्प प्रोडक्ट और अलसी शामिल हो, ओमेगा-3 के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें :- Hangover : इन 4 कारणों से कुछ लोगों को ज्यादा होता है हैंगओवर, जानिए इससे निपटने के उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख