शराब पीते हैं या नहीं, इन 10 चीजों को खाने से लिवर हो सकता है डिटॉक्स, नहीं होगी लिवर संबंधी बीमारियां
अंदर क्या है
- कैसे रखें लिवर की सेहत का ख्याल
- फल जिन्हें खाने से लिवर होगा साफ
- लिवर डिटॉक्स करने के लिए 10 खाद्य पदार्थ
पिछले ही साल एम्स की एक स्टडी में एक रिपोर्ट आई थी कि 38 प्रतिशत भारतीय लिवर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि हर तीसरा भारतीय इस समस्या का शिकार है। अब इसके कारण चाहे शराब ज्यादा पीना हो, बाहर का खाना ज्यादा खाना हो या मसालेदार खाना हो लेकिन लिवर में सूजन का अंदरूनी कारण ये होता है कि आपका लिवर टॉक्सिक चीजों से भर गया है जिसकी वजह से सूजन जैसी समस्या हो रही है।
इससे पीड़ित लोगों की समस्या इतनी ज्यादा है तो इसका ये मतलब नहीं कि ये बहुत आम समस्या है। कई बार इसके परिणाम लिवर फेल्योर की शक्ल में भी आते हैं। लेकिन हाँ, खाने की कुछ चीजें (Foods to detox liver) ऐसी हैं जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल करके अपने लिवर को डिटॉक्स कर सकते हैं। आज हम ऐसी ही दस खाने की चीजों के बारे में बात करने वाले हैं।
वो खाद्य पदार्थ जो आपके लिवर को करेंगे डिटॉक्स (Foods to detox liver)
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली में लिवर संबंधित बीमारियों के विभाग में एसोशिएट डायरेक्टर डॉक्टर राजेश डे के अनुसार, हमारे खाने- पीने की आदतें ही लिवर को प्रभावित करती हैं। चाहे वो लिवर को डैमेज हो या मजबूती, हमारी यही आदतें दोनों सूरतों में जिम्मेदार होती है। कुछ खाने-पीने की चीजें हैं जिन्हें अपना कर इन परेशानियों से आसानी से पीछा छुड़ाया जा सकता है।
1. नींबू पानी (Lemon Water)
नींबू पानी लिवर की सफाई के लिए एक असरदार तरीका है। नींबू में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी क्वालिटीज लिवर को साफ करने में और उनके बेहतर काम करने में हमारी मदद करते हैं। नींबू लीवर में मौजूद टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने के लिए सबसे असरदार चीज है।
आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिला कर हर सुबह पी सकते हैं। इससे लिवर डिटॉक्स तो होता ही है साथ ही में हमारा पाचन तंत्र भी ठीक से काम करता रहता है। डॉक्टर राजेश डे के अनुसार, भारत में लिवर फेल्योर या लिवर की और बीमारियों का एक कॉमन कारण है – पानी कम पीना। इसलिए इसका खास ध्यान रखना चाहिए।
2. हल्दी (Turmeric)
किचन में सब्जी से लेकर दाल बनाने में काम आने वाली हल्दी, हमारे लिवर के लिए बड़े काम की है। हल्दी में कुरक्यूमिन (Curcumin) नाम का एक एलीमेंट है जो एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) है और इसी वजह से ये लिवर को डिटॉक्स करने वाले खाद्य पदार्थों (Foods to detox liver) में से एक है। यह लिवर के अंदर से टॉक्सिक चीजों को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप लिवर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी हल्दी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप एक कप गरम पानी या दूध में आधा चम्मच हल्दी मिला कर रोज पी सकते हैं।
3. सेंधा नमक (Sendha Namak
सेंधा नमक भी लिवर की सफाई के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर से जहरीली चीजों को निकालने में मदद करता है। इसका कारण है इसमें मौजूद मिनरल्स। ये मिनरल्स लिवर के अच्छे तरीके से काम करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप सेंधा नमक की मात्रा भोजन में बढ़ाएं या फिर गुनगुने पानी में सेंधा नमक डाल कर नियमित पीते रहें।
4. पुदीना (Mint)
पुदीना न केवल लिवर के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह पेट की समस्याओं (Problems) जैसे कब्ज, अपच या पेट में ऐथन जैसी समस्या से भी निजात दिलाता है। आप पुदीने को चाय में डालकर या फिर पुदीने का रस निकालकर और पानी में मिला कर पी सकते हैं।
5. चुकंदर (Beetroot)
चुकंदर बेशक अपने साथ थोड़ी कड़वाहट समेटे हैं लेकिन इसके फायदे बड़े हैं। ये लिवर को डिटॉक्स करने वाले खाद्य पदार्थों (Foods to detox liver) में से एक है। खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने से लेकर लिवर को डिटॉक्स करने तक चुकंदर काम का है।
इसके अंदर मौजूद एन्जाइम्स लिवर को ज्यादा एक्टिव बनाते हैं और लिवर के काम करने की क्षमता बढ़ती है। चुकंदर को रोज के खाने के साथ सलाद में शामिल करना आसान उपाय है। इसके अलावा अगर आप चुकंदर का जूस पियें तो वो और भी बेहतर है।
6. सेब (Apple is also Food to detox liver)
आपने वो कहावत तो सन ही रखी होगी कि रोज एक सेब खाने से बीमारियाँ शरीर से दूर रहती हैं। वो बात आपके शरीर में मौजूद लिवर के लिए भी है। सेब में पेक्टिन (Pectin) नाम का एक एलीमेंट मिलता है जो टॉक्सिक चीजों को लिवर से निकालने में मदद करता है।
दिन भर में एक सेब खा कर आप इसका फायदा ले सकते हैं या फिर सेब का जूस बना कर भी पी सकते हैं। लेकिन हाँ, एक बात ध्यान रखनी है कि सेब के जूस के नाम पर मार्केट में बिक रहे फ्लेवर्ड जूस ना पियें। वरना आपको फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा।
7. गुलकंद (Gulkand)
गुलकंद की तासीर ठंडी होती है इस वजह से भी ये लिवर के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा गुलकंद लिवर की सफाई में भी मदद करता है। दिन भर में एक चम्मच गुलकंद खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, अगर अप लिवर की किसी भी समस्या से जूझ रहे हों तो। आप इसे दूध या पानी में भी मिलाकर पी सकते हैं।
8. आंवला (Amla)
आंवले में मौजूद विटामिन C उसे हमारे लिवर के लिए फायदेमंद बनाता है। विटामिन सी, लिवर सेल्स को रीजनरेट करने में मदद करता है, जो अक्सर लिवर में सूजन की वजह से नष्ट होने लगती है। इसी के साथ लिवर डिटॉक्स करने में भी आंवला बड़े काम का है। आप चाहें तो इसका जूस बना कर नियमित पी सकते हैं। आंवला सुखा कर और उसका चूरन बना कर नियमित खाना भी एक अच्छा विकल्प है।
9. लहसुन (Garlic)
लहसुन ऐसी हर बीमारी के लिए फायदेमंद है जहां मामला सफाई या शरीर के सूजन से जुड़ा है। ये लिवर को डिटॉक्स (Foods to detox liver) करने के लिए बहुत काम का है क्योंकि इसमें सल्फर पाया जाता है। इसी वजह से ये लिवर के एन्जाइम्स को एक्टिव करने में भी कामयाब होता है।
अगर आप लहसुन की दो चार कच्ची कलियाँ रोजाना खाते हों तो फायदे के चांस बढ़ जाते हैं। नहीं तो आप लहसुन को पानी में उबाल कर पी भी सकते हैं।
10. जैतून का तेल (Olive Oil)
जैतून का तेल जिसे अंग्रेजी में ऑलिव ऑयल (Olive Oil) भी कहा जाता है, यह भी लिवर से टॉक्सिक चीजों को हटाने में मदद करता है। इससे लिवर की काम करने की प्रणाली भी सुधरती है और ये शरीर के लिए जरूरी और अच्छे फैट भी जनरेट करता है। आप नियमित जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल कर के इसका फायदा उठा सकते हैं। कुकिंग के लिए जैतून का तेल इस्तेमाल करना भी अच्छा ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें – फैटी लिवर का जोखिम कम करना है, तो ब्लैक कॉफी पिएं, यहां हैं इसके फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।