पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

कन्या राशि के जातक सकारात्मक विचार के साथ सभी कार्यों को कर सकते है पूरा

सकारात्मक विचार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करता है। नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास स्वास्थ्य को स्वस्थ और संतुलित रखने में मदद करता है।
Published On: 27 Feb 2022, 12:00 am IST
कन्या राशि के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए हैं शु्क्र।

आज आपकी सेहत पूरी तरह स्वस्थ रहेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा। ताजा फल, सलाद और सब्जियों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। बेकरी के पदार्थ जैसे केक, कुकीज और ब्रेड के सेवन को नजरअंदाज करने की सलाह है। 

आपको गैस और लो इम्यूनिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपको पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या हो सकती है। पाचन क्रिया को संतुलित रखने के लिए अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है। आपको फैट फ्री भोजन खाने की आवश्यकता है। आप बेबजह की बात पर चिंतित रह सकते हैं। 

सलाद को खाने से पहले अच्छी तरह साफ पानी से धो लेना चाहिए। सिट्रिकएसिड से युक्त भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते हैं। नट्स और मछली को रोजाना के संतुलित आहार में सम्मिलित करना उचित रहेगा। पोषक तत्वों के सेवन से इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। विनेगर में बने खाने से दूर रहें। घर के बुजुर्ग कि सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। उनके सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े :बदलते मौसम में ट्राई कीजिए मेरी मम्मी की हेल्दी बादाम-केसर ठंडाई रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख