पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

ऊर्जाशक्ति को बढ़ाने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लें कन्या राशि की महिलाएं

कुछ महत्वपूर्ण शारीरिक गतिविधियों को करने से आपकी ऊर्जा शक्ति में वृद्धि हो सकती है। योग और व्यायाम का अभ्यास भी आपकी सेहत के लिए उचित रहेगा।
Written by: Tamanna C
Published On: 1 May 2022, 12:00 am IST
कन्या राशि के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए हैं शु्क्र।

आज सुबह उठते के साथ आप अधिक आलस और कमजोरी महसूस कर सकती है। दिमाग में हजार तरह की बातें सोचने से ऐसा हो सकता है। अपने दिमाग को शांत रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का अभ्यास कर सकती हैं। यदि आप किसी तरह की एलर्जी से परेशान रहती है तो अपने खान-पान पर विशेष रुप से ध्यान देने की कोशिश करें। दिन के दूसरे भाग में ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान कर सकती हैं। ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। कार्य की समय सीमा के कारण आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। हालांकि, दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। आज के दिन पुराने सहकर्मी पूरी तरह आप का समर्थन कर सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में सीनियर्स कई तरह की जिम्मेदारियां देंगे। उन्हें बखूबी निभाने का प्रयास करें। व्यवसायिक लोग नई पार्टनरशिप की शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं। आपको भी आज किसी सहकर्मी के लंबे कार्यो को पूरा करने में मदद करना पड़ सकता है।

आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। क्योंकि आज आप परिवार के किसी व्यक्ति से परेशान रह सकती हैं। पार्टनर आपके समर्थन में रहेंगे और आप को शांत रखने की कोशिश करेंगे। उनकी सलाह को सुनने और समझने का प्रयास करें, यह आपके लिए उचित रहेगा। आज शाम दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजनाएं बना सकती हैं। यह आपको परिवारिक तनाव से दूर रहने में मदद करेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज म्यूच्यूअल फ्रेंड की मदद से किसी सीरियस डेटिंग की शुरुआत कर सकती हैं। परंतु शुरुआत में सामने वाले इंसान को अधिक दिलचस्पी न दिखाएं। पहले उन्हें जानने समझने का प्रयास करना उचित रहेगा।

एक्टिविटी टिप – अपनी रुचि की पुस्तकें पढ़ने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अतीत के बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें: क्या ‘स्वस्थ महिलाएं’ भी हो सकती हैं स्तन कैंसर की शिकार? विशेषज्ञ से जानिए इसके बारे में

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख