पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

संतुलित आहार में फाइबर युक्त भोजन लेने से वृषभ राशि की महिलाएं रहेंगी स्वस्थ

अपने संतुलित आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें यह आपको स्वस्थ और संतुलित रहने में मदद करेगा। आपको शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
Written by: Tamanna C
Published On: 25 Mar 2022, 12:00 am IST
आज का वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

गले से संबंधित समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य संवेदनशील रह सकता है। यह समस्या मौसमी बदलाव या ठंढे तत्वों के अधिक सेवन से हो सकती हैं। घरेलू उपचार जैसे भाप लेने से आपको राहत मिल सकती है। वहीं दिन के दूसरे भाग में पेट के संवेदनशील रहने की संभावना है। ऐसे में बाहरी भोजन से पूरी तरह परहेज रखने की कोशिश करें। दिन के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ फाइबर युक्त भोजन करना उचित रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की जरूरत है। वहीं बढ़ती गर्मी में बच्चों को ज्यादा देर बाहर न खेलने दे, क्योंकि उन्हें लू लगने की संभावना है। लू से बचाव के लिए ठंडे फल और आम के रस का सेवन कर सकती हैं।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। साथ ही चल रहे परियोजनाओं के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। वही व्यवसाय में पुराने ग्राहकों द्वारा उचित लाभ मिल सकती है। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वहीं व्यवसायिक लोग आज अपने व्यवसाय में नए पार्टनरशिप की नींव रख सकते हैं। अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। आज वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बातों पर बहस करने से बचें। क्योंकि आगे चल कर यह आपके तनाव का कारण बन सकता है।

आज पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा। वहीं परिवार में किसी ऐसे सदस्य से जुड़ने की संभावना है जो व्यवसाय में आपकी मदद कर सकें। काम से संबंधि तनाव को अपने पार्टनर पर हावी न होने दें। आज आपके पार्टनर स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहेंगे ऐसे में उनके साथ विनम्रता से पेश आएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज आप सामाजिक जीवन में अधिक व्यस्त रह सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।

एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधियों को करने का प्रयास करें।

काम के लिए शुभ रंग – मौवे

प्यार के लिए शुभ रंग – पेस्टल ग्रीन

कर्म टिप – चीजों को लेकर अधिक चौकन्ना रहें।

यह भी पढ़ें:  क्या आपके लिए भी मुश्किल होता है किसी एक चीज़ पर फोकस कर पाना? तो जानिए इसके लिए जिम्मेदार कारण

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख