पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

खुले वातावरण में योग का अभ्यास वृषभ राशि के जातकों को रखेगा संतुलित

खुले वातावरण में योग और व्यायाम का अभ्यास करने से आप मानसिक तथा शारीरिक रूप से संतुलित रह सकती हैं। वहीं यह आपको बीमारियों से दूर रहने में भी मदद करता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 21 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज आप एसिडिटी, डिहाइड्रेशन और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगी। इन समस्यायों से दूर रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का प्रयास करें। स्व-दवा लेने से बचें। डॉक्टर से मिलकर इसपर सलाह लेना उचित रहेगा। अधिक कार्यभार होने के कारण आप थकान महसूस कर सकती हैं। शारीरिक गतिविधियों में भाग लेती रहें, यह आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है। आज आप कार्य मे अधिक व्यस्त रह सकती हैं। वहीं आज आप सभी के लिए ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। लोग आपसे समर्थन और सलाह की उम्मीद करेंगे। इस समय किसी तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। 

 

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बतझक होने की संभावना है। अधिक मूडी होने से बचें। खुले वातावरण में सांस का अभ्यास करना आपके लिए अनिवार्य है। आज का दिन संतुलित रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में व्यस्त रह सकती हैं। पारिवारिक मोर्चो पर आज आप पूरी तरह खड़े उतरेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। वहीं पुराने दोस्तों से मिलने की योजनाएं बना सकती हैं। आज आपका निजी जीवन ध्यान का केंद्र बना रहेगा। अपने पार्टनर से बातचीत करते रहें, उन्हें आज आपकि जरूरत हो सकती है। यदि आप सिंगल है तो लंबे समय तक काम करने के कारण आज आप किसीसे मिलने के मूड में नही रहेंगी। 

 

गतिविधि युक्ति – अपनी रुचि की पुस्तक पढ़ने से आपको, मन को शांत करने में मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – लिंक नीला

प्यार के लिए लकी रंग – ग्रे

कर्म टिप – लोगों की सहायता करें।

 

यह भी पढ़ें:  ‘बिंज ईटिंग’ और ‘बिंज वॉचिंग’ सिर्फ शरीर ही नहीं, आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी है हानिकारक, जानिए कैसे

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख