पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बदलते मौसम को देखते हुए वृषभ राशि के जातको को रहना होगा सचेत

मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना आवश्यक है। ऐसा न करने से आपको सर्दी खांसी और अन्य संक्रमण हो सकते हैं।
Published On: 7 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। आपकी सहनशक्ति में बृद्धि होने की संभावना है। अधिक भोजन के कारण आपको मोटापे की समस्या हो सकती है। यह आपको कई अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित कर सकता है। वृषभ राशि के जातक गले मे बार-बार जमाव का अनुभव कर सकते हैं। अस्थमा, गण्डमाला और गले में संक्रमण से परेशान रह सकते हैं। आपको गर्दन के दर्द से बचने की जरूरत है। 

 

नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास और स्वस्थ आहार का सेवन तंदुरुस्त रहने के लिए आवश्यक है। यदि व्यायाम करने में आपको आलस आता है तो बागवानी करें और आउटडोर खेल एक अच्छा विकल्प रहेगा। वृषभ राशि के लोग काम में धीमे और सुस्त होते हैं। इसका परिणाम मोटापा हो सकता है। जननांगों, गर्भ, गुर्दे और यकृत में समस्या उत्तपन हो सकती है। आपको उचित, स्वस्थ आहार लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। बादाम और अन्य नट्स का उपभोग स्वस्थ रहने में मदद करेगा। सुबह और शाम को टहलने के साथ साथ व्यायाम की सलाह दी जाती है। अपने कमरे और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की सलाह है।

 

यह भी पढ़ें:  लेजर हेयर रिमूवल की सोच रहीं हैं? तो इन बातों का रखें खास ख्याल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख