पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

स्वस्थ शरीर के लिए बाहरी भोजन से परहेज रखें वृश्चिक राशि की महिलाएं

जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। यह पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज आदि का कारण होता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 14 Apr 2022, 12:00 am IST
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव महसूस कर सकती हैं। लेकिन यह समस्या आपके सेड्यूल के बीच नही आएगी। दिन की व्यस्तता में भी खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देने की कोशिश करें। खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की जरूरत है। तैलीय भोजन से परहेज रखें, क्योंकि इसके सेवन से आप असहज महसूस कर सकती हैं। वहीं शारीरिक गतिविधियों को करने के लिए थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। स्वस्थ शरीर के लिए मील स्किप करने से बचें। 

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। वहीं नए लोगों के साथ कार्य का विस्तार करने की सोच सकती हैं। यह निर्णय आपके आत्म विश्वास को बढ़ा सकता है। दिन के दूसरे भाग में अप्रत्याशित कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना है। लंबित कार्य आज तेज गति से आगे बढ़ सकते हैं। वहीं आज कई हैरान कर देने वाली घटनाएं हो सकती हैं। रुके हुए कार्यों के आगे बढ़ने की उम्मीद है। अपने कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने का प्रयास  करें, क्योंकि भविष्य में किसी भी वक्त आपको इन कागजात की जरूरत पड़ सकती है।

परिवार के बुजुर्ग स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज पार्टनर अधिक सपोर्टिव होंगे और सभी निर्णय में आपके साथ खड़े रहेंगे। वहीं कई सामाजिक योजनाओं में व्यस्त रह सकती है। जहां आपकी मुलाकात नए विचारधारा वाले लोगों से होगी। आज पुराने दोस्तों से भी मिलने की प्लानिंग कर सकती हैं, साथ ही उनके साथ संबंध अच्छे होने की संभावना है। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अतीत के किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिनके साथ आप स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती थी।

एक्टिविटी टिप – कार्य शुरू करने से पहले योग का अभ्यास करना जरूरी है।

काम के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा

प्यार के लिए शुभ रंग – बेज

कर्म टिप – लोगों का शुक्रिया अदा करना सीखें।

यह भी पढ़ें:   बैसाखी पर पंजाबी स्वाद के लिए ट्राई करें मसालेदार अमृतसरी आलू बड़ियों की सब्जी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख