पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

योग का अभ्यास वृश्चिक राशि के लोगों की शारीरिक उर्जा को बढ़ाने में करेगा मदद

योग और मेडिटेशन का अभ्यास आपके शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसा करने से आप अत्यधिक फुर्तीले और प्रसन्न रह सकते हैं।
Published On: 9 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

शनि का प्रभाव वृश्चिक राशि पर होने से आपको दंत या दृष्टि संबंधी समस्या हो सकती है। समय पर इलाज करवाने से यह समस्याएं आसानी से ठीक हो जाएंगी। वहीं आपको तनाव के कारण सिरदर्द और मांसपेशियों में परेशानी हो सकती हैं। इस समय आपको कुछ कैरियर संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जल्द ही आप कोइ बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं। इस बीच, अपने शरीर को आराम देने पर भी ध्यान दें। थकावट दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग, योगा या मेडिटेशन सभी अच्छे विकल्प माने जाते हैं। व्यायाम और योग के अभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। 

 

शनि का प्रभाव वृश्चिक राशि पर होने से आप एक अंधेरे अवधि का अनुभव कर सकती हैं। अपने सकारात्मक विचार और व्यक्तित्व के साथ आप इन समस्याओं से जल्दी बाहर निकल सकते हैं। ऐसा करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है नहीं तो ये उदास भावनाएं आपको तनाव से ग्रसित कर सकती हैं। इस मुश्किल के दौरान अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा। जब भी कभी जरूरत लगे अपने दोस्तों से खुलकर बातचीत करें, ऐसा करना आपके मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा।

 

यह भी पढ़ें:  सिर्फ सूंघने की क्षमता ही नहीं, कोविड के बाद आपके मस्तिष्क में हो सकते हैं और भी बदलाव : स्टडी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख